NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
विधानसभा चुनाव:केरल में वाम ,पश्चिम बंगाल में टीएमसी, तमिलनाडु में द्रमुक को बढ़त
चार राज्यों और केंद्र शासित पुडुचेरी में जारी चुनावी मतगणना के मिल रहे रुझानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है जबकि तमिलनाडु में द्रमुक अपने प्रतिद्वंद्वी और 10 सालों से राज्य में शासन कर रही एआईएडीएमके पर बढ़त बनाए हुए है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
02 May 2021
Polls 2021jpg
Image credit: Samayam

नयी दिल्ली: चार राज्यों और केंद्र शासित पुडुचेरी में जारी चुनावी मतगणना के मिल रहे रुझानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस  को बढ़त मिलती दिख रही है जबकि तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अपने प्रतिद्वंद्वी और 10 सालों से राज्य में शासन कर रही ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) पर बढ़त बनाए हुए है।

अब तक के रुझानों के अनुसार, असम में भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बढ़त बनाये हुए है लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन भी बहुत पीछे नहीं है।  

केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को शुरुआती रुझानों में खासी बढ़त मिल गई है। वह 75 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) 56 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस को अपने निकटमत प्रतिद्वंद्वी भाजपा पर अच्छी बढ़त हासिल है।   है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में द्रमुक ने बढ़त बना ली है और सत्तारूढ अन्नाद्रमुक उससे पीछे है।

विधानसभा चुनाव के लिए छह अप्रैल को मतदान हुआ था। रविवार सुबह शुरू हुई मतगणना के करीब एक घंटे बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी सेलम जिले की एडाप्पडी सीट पर आगे चल रहे हैं और विपक्ष के नेता एवं द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन कोलाथुर विधानसभा सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

द्रमुक नीत गठबंधन 30 और अन्नाद्रमुक 18 सीटों पर आगे है।

रुझानों के अनुसार द्रमुक कुरिंजीपड़ी, नेयवेली, विरुधचलम समेत कई सीटों पर आगे है।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन धारापुरम और राज्य के मंत्री के सी वीरामणि एवं बेंजामिन क्रमश: जोलारपेट और मादुरावोयल सीटों पर आगे हैं।

केरल में शुरुआती रुझानों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा गठबंधन (एलडीएफ) को राज्य की 140 में से 75 सीटों पर बढ़त हासिल हुई है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) 56 सीटों पर आगे है।

शुरुआती रूझानों से संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पलक्कड़ की दो सीटों पर आगे है। इनमें एक सीट नेमोन है जहां से ‘‘मेट्रो मैन’’ ई श्रीधरण चुनावी मैदान में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पूरे केरल में भाजपा को सिर्फ नेमोन में ही जीत मिली थी।

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी, विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन कोन्नी और मंजेश्वरम से पीछे चल रहे हैं। उन्होंने दोनों सही सीटों से चुनाव लड़ा था।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, माकपा पांच सीटों पर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) दो सीटों पर और कांग्रेस पांच सीटों पर आगे चल रही है।

असम में डाक मतपत्रों की गिनती से उपलब्ध शुरुआती रुझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस 15 सीटों पर आगे चल रही है।

नव गठित असम जातीय परिषद-रायजोर दल गठबंधन विधानसभा की चार सीटों पर आगे चल रहा है।

भाजपा प्रत्याशी 16 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि गठबंधन के उसके सहयोगी असम गण परिषद (अगप) के प्रत्याशी छह सीटों पर आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस ने 14 सीटों पर शुरुआती बढ़त बना ली है और एआईयूडीएफ को एक पर बढ़त हासिल है।

रायजोर दल के प्रमुख एवं जेल में बंद सीएए विरोधी प्रदर्शनों के अगुआ अखिल गोगोई सिबसागर सीट से आगे चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा और एजीपी प्रमुख एवं मंत्री अतुल बोरा क्रमश: मजूली, जालुकबारी और बोकाखत से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस विधायक दल के प्रमुख देबब्रत साइकिया और उनके सहायक रकीबुल हुसैन क्रमश: नाजिरा और समागुरी से पीछे चल रहे हैं।

असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं और बहुमत के लिए 64 सीटों की जरूरत है।

मतदान बाद के सर्वेक्षणों में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला दर्शाया गया था और अनुमान लगाया गया था कि यहां किसी की भी सरकार बन सकती है।

इन सर्वेक्षणों में तमिलनाडु में द्रमुक की वापसी और असम में भाजपा के सत्ता में बने रहने का अनुमान लगाया गया था।

Kerala
LDF
TMC
BJP
Congress
UDF
Assam
Mahajoth
assembly polls
COVID-19
election commission

Related Stories

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव का समीकरण

अलविदा शहीद ए आज़म भगतसिंह! स्वागत डॉ हेडगेवार !

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन के स्ट्रेन BA.4 का पहला मामला सामने आया 

कांग्रेस का संकट लोगों से जुड़ाव का नुक़सान भर नहीं, संगठनात्मक भी है

ज्ञानवापी विवाद, मोदी सरकार के 8 साल और कांग्रेस का दामन छोड़ते नेता

27 महीने बाद जेल से बाहर आए आज़म खान अब किसके साथ?

कार्टून क्लिक: पर उपदेस कुसल बहुतेरे...

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 


बाकी खबरें

  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 
    21 May 2022
    अठारह घंटे से बढ़ाकर अब से दिन में बीस-बीस घंटा लगाएंगेे, तब कहीं जाकर 2025 में मोदी जी नये इंडिया का उद्ïघाटन कर पाएंगे। तब तक महंगाई, बेकारी वगैरह का शोर मचाकर, जो इस साधना में बाधा डालते पाए…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ज्ञानवापी पर फेसबुक पर टिप्पणी के मामले में डीयू के एसोसिएट प्रोफेसर रतन लाल को ज़मानत मिली
    21 May 2022
    अदालत ने लाल को 50,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानत राशि जमा करने पर राहत दी।
  • सोनिया यादव
    यूपी: बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच करोड़ों की दवाएं बेकार, कौन है ज़िम्मेदार?
    21 May 2022
    प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक खुद औचक निरीक्षण कर राज्य की चिकित्सा व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। हाल ही में मंत्री जी एक सरकारी दवा गोदाम पहुंचें, जहां उन्होंने 16.40 करोड़…
  • असद रिज़वी
    उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव का समीकरण
    21 May 2022
    भारत निर्वाचन आयोग राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा  करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश समेत 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना है। मतदान 10 जून को…
  • सुभाष गाताडे
    अलविदा शहीद ए आज़म भगतसिंह! स्वागत डॉ हेडगेवार !
    21 May 2022
    ‘धार्मिक अंधविश्वास और कट्टरपन हमारी प्रगति में बहुत बड़े बाधक हैं। वे हमारे रास्ते के रोड़े साबित हुए हैं। और उनसे हमें हर हाल में छुटकारा पा लेना चाहिए। जो चीज़ आजाद विचारों को बर्दाश्त नहीं कर सकती,…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें