Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

राजनीति: अगले साल राज्यसभा में भाजपा और एनडीए की ताकत घट जाएगी!

सभी राज्यों का नफ़ा-नुक़सान मिलाकर भाजपा को 4 से 5 सीटों तक का नुक़सान हो सकता है और कांग्रेस को इतनी ही सीटों का फ़ायदा। भाजपा के सहयोगी दलों को भी कम से कम 4 सीटों का नुक़सान होगा।
Parliament

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अंदरुनी हलकों में इन दिनों यह चर्चा जोरों पर है कि अगले साल भाजपा और उसके गठबंधन यानी एनडीए को राज्यसभा में बहुमत हासिल हो जाएगा और उसके बाद केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण का कानून लाएगी और समान नागरिक संहिता संबंधी कानून भी पारित कराया जाएगा। भाजपा और आरएसएस के समर्थकों की ओर से यही दावा सोशल मीडिया में भी किया जा रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि अगले साल होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सीटें बढ़ने के बजाय कम हो सकती हैं।

इस समय संसद के इस उच्च सदन यानी राज्यसभा में भाजपा के 95 सदस्य हैं और 245 सदस्यों के सदन में बहुमत का आंकडा 123 है। यानी अकेले भाजपा को बहुमत के लिए और 28 सदस्यों की जरूरत है। भाजपा के सहयोगी दलों में ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक के 6, जनता दल (यू) के 5 और असम गण परिषद तथा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के 1-1 सदस्य हैं। इस प्रकार उसकी अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की भी कुल सदस्य संख्या 109 होती हैजो कि बहुमत के आंकडे से 15 सीटें दूर है।

गौरतलब है कि भाजपा पिछले कुछ सालों से राज्यसभा में अपना संख्या बल बढ़ाने में जुटी हुई है। इस सिलसिले में कई विपक्षी दलों के राज्यसभा सदस्यों ने पाला बदलते हुए इस्तीफ़े दिए और फिर वे भाजपा की तरफ से राज्यसभा में भेजे गए। इसके अलावा राज्यसभा चुनाव के मौके पर कई राज्यों में विपक्षी दलों के विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफ़े दिए हैंजिसकी वजह से भाजपा अपने ज्यादा-से-ज्यादा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने में सफल रही है। लेकिन अब स्थिति में बदलाव होता दिख रहा है।

पिछले सात सालों के दौरान विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं में भाजपा के संख्या बल में बेतहाशा बढ़ोतरी होने से राज्यसभा में कांग्रेस ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय दलों की ताकत भी काफी कम हुई हैं। लेकिन अगले साल द्विवार्षिक चुनाव में इन दलों की ताकत में इजाफा होगा।क्योंकि पिछले दो वर्षों के दौरान कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में क्षेत्रीय दलों के मुकाबले भाजपा वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैजैसा प्रदर्शन उसने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद हुए चुनावों में किया था या जैसा प्रदर्शन उसका कांग्रेस के खिलाफ होता है। इसीलिए बिहार से लेकर आंध्र प्रदेश और बंगाल से लेकर तमिलनाडु व केरल तक क्षेत्रीय दलों की ताकत में इजाफा होगा।

यही नहींलोकसभा के साथ ही राज्यसभा में भी संख्या बल के लिहाजा से बेहद कमजोर हो चुकी कांग्रेस को भी तीन-चार सीटों का फायदा हो सकता है। अभी उच्च सदन में कांग्रेस की सदस्य संख्या 34 रह गई हैजो इतिहास में उसकी अब तक की सबसे न्यूनतम सदस्य संख्या है। लेकिन अगले साल होने वाले द्विार्षिक चुनाव में उसे इसलिए फायदा होगाक्योंकि तीन साल पहले तीन राज्यों राजस्थानमध्य प्रदेश और छत्तीसगढ के विधानसभा चुनावों में उसका चुनावी प्रदर्शन काफी सुधरा था। इसका फायदा उसे अलगे साल राज्यसभा चुनाव में मिल सकता है।

अगले साल जुलाई तक राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के तहत करीब एक दर्जन राज्यों में 75 सीटों के लिए चुनाव होगा। इनमें भाजपा को राजस्थानआंध्र प्रदेशछत्तीसगढ़झारखंड आदि राज्यों में सीटों का नुकसान होगा। राजस्थान में अगले साल जुलाई में चार सीटें खाली हो रही है। ये चारों सीटें इस समय भाजपा के पास हैं। अगर वहां कांग्रेस विधायक दल में चुनाव से पहले कोई तोड़फोड़ नहीं हुई तो कांग्रेस को राज्य विधानसभा में उसके मौजूदा संख्या बल के आधार पर तीन सीटें मिलना तय है। यानी भाजपा को तीन सीटों का नुकसान होगा।

गौरतलब है कि राजस्थान में पिछले साल राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के कुछ विधायकों ने सचिन पायलट के नेतृत्व में बागी तेवर दिखाए थे। इसके अलावा कांग्रेस के कुछ विधायकों और भाजपा नेताओं के बीच कथित सौदेबाजी की बातचीत के आडियो टेप भी सार्वजनिक हुए थे। हालांकि कांग्रेस का कोई विधायक नहीं टूट पाया था और वह तीन में से दो सीटें जीतने में कांग्रेस सफल रही थीजबकि भाजपा को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा था।

राजस्थान की तरह आंध्र प्रदेश में भी भाजपा को तीन सीटों का नुकसान होना तय है। गौरतलब है कि भाजपा ने एक साल पहले आंध्र प्रदेश की अपनी पुरानी सहयोगी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के चार राज्यसभा सदस्यों को तोड़ कर अपने में शामिल कर लिया था। उनमें से तीन का कार्यकाल अगले साल खत्म हो रहा है। अगले साल होने वाले चुनाव में ये तीनों सीटें वहां सत्तारूढ वाईएसआर कांग्रेस के कब्जे में चली जाएंगी।

बिहार में भी अगले साल होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले अगर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस विधायक दल तोडफोड का शिकार नहीं हुआ तो राज्यसभा में उनकी मौजूदा स्थिति बरकरार रह सकती है। विधानसभा में सदस्यों की संख्या के लिहाज से राजद सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए अगले साल होने वाले छह सीटों के द्विवार्षिक चुनाव में राजद को तीन सीटें मिल सकती हैं। यह भी हो सकता है कि राजद खुद दो सीटें अपने पास रखे और एक सीट कांग्रेस को दे दे। इस राज्य में भाजपा को जरूर एक सीट का फायदा हो सकता हैक्योंकि उसके एक सदस्य का कार्यकाल समाप्त होगाजबकि विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के लिहाज से उसे दो सीटें आसानी से मिल जाएंगी। इसके ठीक विपरीत उसके सहयोगी जनता दल (यू) को एक सीट का नुकसान होगाक्योंकि उसके दो सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होगा जबकि उसे एक ही सीट मिल सकेगी।

कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में जिन दो सीटों के चुनाव होने हैंउनमें से एक सीट अभी भाजपा के पास है लेकिन अब दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में जाएगी। इस तरह वहां भी भाजपा को एक सीट का नुकसान होगा। झारखंड में भी दो सीटों के लिए चुनाव होंगे। दोनो सीटें अभी भाजपा के पास हैंलेकिन चुनाव में उसे एक सीट गंवाना पडेगी।

पंजाब में अगले साल 2022 में सभी सात सीटों के चुनाव होंगे। पांच सीटें अप्रैल में खाली होंगी और दो जुलाई में। इन 7 में से 3 सीटें कांग्रेस के पास है और 3 सीटें अकाली दल के पास। एक सीट भाजपा के पास है जो उसने अकाली दल की मदद से जीती थी। अकाली दल अब एनडीए यानी भाजपा से अलग हो चुका है। चूंकि वहां राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव से पहले विधानसभा के चुनाव होना हैलिहाजा विधानसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर तय होगा कि राज्यसभा में किसको कितनी सीटें मिलेंगी।

सबसे बड़ा दांव उत्तर प्रदेश का है। अगले साल जुलाई में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 12 सीटें खाली हो रही हैजिनमें से छह सीटें अभी भाजपा के पास है। अगर फरवरी-मार्च में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछली बार की तरह बहुमत हासिल नहीं कर पाती है तो सीटें बढ़ाने के उसके इरादों को बड़ा झटका लगेगा। पिछले विधानसभा में भाजपा ने 403 मे से 325 सीटें जीती थीं। मौजूदा हालात देख कर ऐसा नहीं लग रहा है कि भाजपा अपना पिछला प्रदर्शन दोहरा पाएगी। इसलिए उत्तर प्रदेश में उसकी इतनी सीटें नहीं बढ़ेंगी कि बाकी राज्यों में होने वाली कमी की भरपाई हो सके। वहां विधानसभा चुनाव में अगर बड़ा उलटफेर हो गया तो भाजपा के लिए अपनी मौजूदा 6 सीटों को बरकरार रखना भी मुश्किल हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में अगले साल समाजवादी पार्टी के तीन और बहुजन समाज पार्टी के भी दो सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उनको होने वाले इस नुकसान की भरपाई तभी हो सकती है जब वे विधानसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन सुधारे। इसी तरह कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो उसे मौजूदा एक सीट का नुकसान हो सकता हैजिस पर अभी कपिल सिब्बल काबिज हैं।

तमिलनाडु में भी राज्यसभा की 6 सीटों के लिए चुनाव होगाजिनमें से 4 सीटें भाजपा की सहयोगी अन्ना द्रमुक की और 2 सीटें कांग्रेस की सहयोगी द्रमुक की हैं। अन्ना द्रमुक के दो राज्यसभा सदस्यों ने हाल ही में विधानसभा का चुनाव लड़ा था और जीत कर दोनों विधायक हो गए हैं। उनकी खाली सीटें अब द्रमुक के खाते में चली जाएंगी। केरल में इस बार पिछली बार से ज्यादा सीट जीतने से वामपंथी पार्टियो की संख्या में कम से कम एक सीट का इजाफा और कांग्रेस को एक सीट का घाटा हो सकता है।

तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समितिपश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और ओडिशा में बीजू जनता दल की संख्या पहले जैसी ही रहेगी। इसके अलावा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी कोई बदलाव नहीं होगाक्योंकि भाजपा और कांग्रेस के जितने सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होगाउतनी सीटें दोनों को फिर मिल जाएंगी। भाजपा को बडा फायदा कर्नाटक में हो सकता हैजहां कांग्रेस के 3 और भाजपा के 1 सदस्य का कार्यकाल समाप्त होगा। इन 4 सीटों में भाजपा तीन सीटें जीत सकती हैं। हिमाचल प्रदेशअसम और त्रिपुरा में भी भाजपा को एक-एक सीट का फायदा होगा।

इस प्रकार सभी राज्यों का नफा-नुकसान मिलाकर भाजपा को 4 से 5 सीटों तक का नुकसान हो सकता है और कांग्रेस को इतनी ही सीटों का फायदा। भाजपा के सहयोगी दलों को भी कम से कम 4 सीटों का नुकसान होगा। इसलिए राज्यसभा में बहुमत के आंकडे से न सिर्फ भाजपा का बल्कि एनडीए फासला भी बढ़ जाएगा।

(लेखक वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार हैं। विचार निजी हैं।)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest