Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

भाजपा ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में 340 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए, सर्वाधिक उत्तर प्रदेश में

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस साल संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान में 340 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि कांग्रेस ने इन राज्यों में 194 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।
bjp
Image courtesy : DNA India

निर्वाचन आयोग को इन दोनों दलों द्वारा किए गए खर्च संबंधी सौंपे गए। ब्योरे में यह जानकारी सामने आई है। आयोग ने इन जानकारियों को सार्वजनिक किया है।

भाजपा की ओर से दिए गए ब्योरे के मुताबिक उसने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब विधानसभा चुनावों में प्रचार अभियान पर 340 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।

इसके मुताबिक, भाजपा ने अपने उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 221 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि मणिपुर में 23 करोड़, उत्तराखंड में 43.67 करोड़, पंजाब में 36 करोड़ से अधिक और गोवा में 19 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये।

कांग्रेस द्वारा दिए गए ब्योरे के मुताबिक, उसने इन पांच राज्यों में प्रचार अभियान पर 194 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।

भाजपा और कांग्रेस को राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त है।

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं का चुनाव लड़ने वाले दलों के लिए एक निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्वाचन आयोग को चुनाव प्रचार अभियान में हुए खर्च का ब्योरा देना अनिवार्य है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest