Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

किसानों के ‘भारत बंद’ का दिख रहा है देशभर में व्यापक असर

किसानों के इस बंद को मज़दूरों ने भी अपना समर्थन दिया। देश के वाम दलों ने भी इसका पूरा समर्थन किया है और वो देशभर में सड़कों पर उतरे हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी भारत बंद के साथ है।
bharat bandh

तीन नए कृषि कानूनों के दस महीने पूरा होने के मौके पर किसानों की ओर से बुलाए गए भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। किसानों के इस बंद को मज़दूरों ने भी अपना समर्थन दिया। देश के वाम दलों ने भी इसका पूरा समर्थन किया है और वो देशभर में सड़कों पर उतरे हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी भारत बंद के साथ है।

बिहार, उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में किसानों के बंद का असर दिख रहा है। कई राज्यों में रेल रोककर किसान इस बंद को सफल बना रहे हैं।

image

image

दिल्ली भी इस बंद से प्रभावित हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्य सड़कों पर भी जाम लगा हुआ है। देश भर में बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

image

आज का ये बंद एक साल के अंदर तीसरा भारत बंद है, इससे पहले 25 सितंबर, 8 दिसम्बर को मज़दूरों ने भारत बंद किया था। एकबार फिर अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने के लिए और पिछले दस महीने से आंदोलित किसानों की अनदेखी कर रही केंद्र सरकार को चेताने और जगाने के लिए 27 सितंबर का दिन बंद के लिए चुना गया। आपको मालूम है कि 27-28 सितंबर को शहीदे-आज़म भगत सिंह का जन्मदिन भी मनाया जाता है, जो किसान-मज़दूरों के राज के हिमायती थे और इसी सपने के लिए देश पर कुर्बान हो गए।

image

इस बंद को किसान और मज़दूर के आलावा महिला और छात्र-युवा संगठनों ने भी समर्थन दिया है।  

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के "भारत बंद" का समर्थन करते हुआ कहा कि किसानों का अहिंसक सत्याग्रह अखंड है।

गांधी ने ट्वीट किया, "किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है,लेकिन शोषण करने वाली सरकार को ये नहीं पसंद है, इसलिए आज भारत बंद है।"

गौरतलब है कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत में 27 सितंबर को ‘भारत बंद’ का एलान किया था।

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने शनिवार को  इस बंद का समर्थन करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान का पुरजोर समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हमेशा ‘‘काले कानूनों’’ के खिलाफ किसानों के साथ खड़े रहे हैं। चड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल हमेशा इन काले कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ खड़े रहे हैं। आम आदमी पार्टी, संयुक्त किसान मोर्चा के 27 सितंबर के भारत बंद के आह्वान का पुरजोर समर्थन करती है।’’

इसके अलावा आंध्र सरकार ने विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों का भी समर्थन दिया है।  

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि तीन कृषि कानूनों के वापस लिए जाने तक वह अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।

image

संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक़ ये बंद सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक के लिए है। इस दौरान सभी सरकारी और निजी दफ्तर, शिक्षण और अन्य संस्थान, दुकानें, उद्योग और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद करने की कोशिश है। बंद से सभी आपात प्रतिष्ठानों, सेवाओं, अस्पतालों, दवा की दुकानों, राहत एवं बचाव कार्य और निजी इमरजेंसी वाले लोगों को बाहर रखा गया है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest