Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

उपचुनाव:  रामपुर में खिला कमल... छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की जीत

यूपी समेत 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर मतों की गिनती जारी है।
bjp and congress
फ़ोटो साभार: पीटीआई

देश के 5 राज्यों की 6 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। यूपी में आजम खान का गढ़ माने जाने वाले रामपुर में कमल खिला है। यहां भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने आजम के करीबी आसिम रजा को 25,703 वोटों से हरा दिया है। बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर भी भाजपा का कब्जा रहा। भाजपा ने जदयू के मनोज कुशवाहा को 3,632 वोटों से हराया। छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर और राजस्थान की सरदारशहर सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव बड़े मार्जिन से आगे हैं। यहां भाजपा के कैंडिडेट रघुराज शाक्य उनके सामने हैं। खतौली विधानसभा सीट पर सपा-रालोद गठबंधन के मदन भैया की जीत हुई है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest