कार्टून क्लिक: "सरकार बनाने में नहीं, देश बनाने में कड़ी मेहनत लगती है"

दिन-रात, 24 घंटे, 365 दिन जो नेता चुनावी मोड में रहता हो। जिसकी पार्टी हर समय सरकार बनाने और गिराने के खेल में लगी रहती हो...वह अगर आपसे कहे कि सरकार बनाने में नहीं, देश बनाने में कड़ी मेहनत लगती है, तो इसके लिए आपको धन्यवाद कहना ही होगा! अब आप किसका धन्यवाद करेंगे यह आप तय कर लीजिए।
आप वाह मोदी जी...वाह भी कह सकते हैं और नेहरू जी को भी याद कर सकते हैं। इसमें दो राय नहीं कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता माने जाते हैं। लेकिन हमारी मौजूदा सरकार को वह फूटी आंख नहीं सुहाते। उसने तो नेहरू को इस देश के इतिहास से भी मिटाने का अभियान चला रखा है। लेकिन चलिए हम नेहरू जी से ही मोदी जी को धन्यवाद करा देते हैं। क्योंकि झूठ को ही सही उन्होंने इस बात को स्वीकारा कि 'सरकार नहीं देश बनाने में कड़ी मेहनत लगती है'।
अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।