NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
शिक्षा
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोरोना का क़हर: लड़कियों की पढ़ाई पर फुल स्टॉप लगने का ख़तरा बढ़ा
आंकड़ों के मुताबिक कोरोना खत्म होने के बाद भी कई कम और मध्यम आय वाले देशों को मिलाकर तकरीबन 2 करोड़ लड़कियां स्कूल नहीं लौट सकेंगी। इन देशों में भारत भी शामिल है।
विवेक
13 Nov 2020
लड़कियों की पढ़ाई पर फुल स्टॉप लगने का ख़तरा बढ़ा
'प्रतीकात्मक तस्वीर' फोटो साभार : ट्विटर

कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में स्कूली शिक्षा प्रभावित हुई है। लड़कियों की पढ़ाई पर इसका सबसे बुरा असर हुआ। आंकड़ों के मुताबिक कोरोना खत्म होने के बाद भी कई कम और मध्यम आय वाले देशों को मिलाकर तकरीबन 2 करोड़ लड़कियां स्कूल नहीं लौट सकेंगी। इन देशों में भारत भी शामिल है।

एक ओर महिला सशक्तिकरण के लिए दुनिया-जहान के कैंपेन चल रहे हैं, तो दूसरी ओर देश में ही 15 से 18 साल के आयु वर्ग की लगभग 40 प्रतिशत लड़कियां ऐसी हैं, जो स्कूल नहीं जा सकी हैं। साथ ही लड़कों के मुकाबले ऐसी लड़कियों की संख्या दोगुनी है, जो चार साल तक भी स्कूली शिक्षा नहीं ले पाईं। यूनेस्को के ये आंकड़े कोरोना काल के बाद और भी डरावने हो सकते हैं।

इसपर सेंटर फॉर बजट एंड पॉलिसी स्टडीज (CBPS) ने मलाला फंड के सहयोग से बिहार में एक स्टडी की। इसमें ये समझने की कोशिश की गई कि स्कूल बंद रहने के दौरान डिजिटल लर्निंग लड़कियों के लिए किस हद तक काम आ रही है। बता दें कि कोरोना के कारण 21 मार्च से देश के लगभग सभी स्कूल बंद पड़े हैं। अधिकतर स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर ऐसा है कि बच्चों के बीच फिजिकल डिस्टेंसिंग नहीं रखी जा सकती। ऐसे में उन्हें ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। हालांकि बच्चों से बातचीत में दिखा कि खासकर लड़कियों के लिए डिजिटल माध्यम बेकार साबित हुए हैं। स्टडी में पता चलता है कि लगभग 47% बच्चों के पास ही फोन की सुविधा है, जिनमें से 31% के पास स्मार्ट फोन है। इसमें भी ज्यादातर लड़कियों को पढ़ने के लिए फोन नहीं मिल पा रहा। असल में हो ये रहा है कि मोबाइल और इंटरनेट की सुविधा अगर किसी घर में एक ही शख्स के पास है और पढ़ने वाले लड़के और लड़की दोनों ही हैं तो लड़के की पढ़ाई को प्राथमिकता मिलती है। ऐसे में लड़कियों का यह सत्र एक तरह से बेकार जा रहा है।

कोरोना खत्म होने के बाद या इस दौरान किशोर लड़कियों की शादी भी पढ़ाई रुकने की एक वजह बनने जा रही है। जैसा कि यूनिसेफ के आंकड़े बताते हैं, हर साल 18 साल से कम उम्र की लगभग 15 लाख भारतीय लड़कियों की शादी हो जाती है। इसके बाद पढ़ाई का तो कोई सवाल ही नहीं आता, बल्कि कम उम्र में मां बनने जैसे खतरे भी होते हैं। इस बारे में एक अजीबोगरीब ट्रेंड देखने में आया। साल 2005 से 2006 के बीच 18 साल से कम उम्र की लड़कियों की शादी की दर में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट आई थी, लेकिन साल 2015-2016 में ये ग्राफ एक बार फिर से ऊंचा हो गया। अब कोरोना के बाद चिंता जताई जा रही है कि कम उम्र में लड़कियों की शादी का ग्राफ काफी ऊपर जा सकता है। यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड का अनुमान है कि आने वाले 10 सालों में 13 मिलियन से भी ज्यादा लड़कियों की कम उम्र में शादी करवा दी जाएगी। गौर करें कि ये आंकड़ा उस आंकड़े से अलग है, जो बताता है कि कोरोना से पहले भी कितनी लड़कियां गर्ल चाइल्ड मैरिज का शिकार होती रही हैं।

इसके अलावा स्कूल बंद होने का मनोवैज्ञानिक असर भी लड़कियों पर ज्यादा दिख रहा है। इसकी वजह ये है कि वो लगातार घरेलू हिंसा की शिकार हो रही हैं। खुद चाइल्डलाइन इंडिया ने माना कि लॉकडाउन के दो हफ्तों के भीतर ही उनके पास आने वाले बच्चों के कॉल 50 प्रतिशत तक बढ़ गए। कहना न होगा कि इनमें से ज्यादातर कॉल उन लड़कियों के थे, जो बंदी के दौरान कई तरह की हिंसाएं झेल रही है।

इन हालातों में अनुमान लगाना मुश्किल नहीं कि गरीबी से जूझ रहे परिवारों की किशोर लड़कियों के लिए कोरोना बंदी एक तरह से स्कूल छोड़ने की चेतावनी साबित हो रही है। यही वजह है कि अब देशभर की कई संस्थाएं #बैकटूस्कूल कैंपेन के तहत लड़कियों की शिक्षा के बारे में चेता रही हैं। खासकर सेकेंड्री एजुकेशन पर ध्यान देने को कहा जा रहा है ताकि हालात बदतर न हों।

वैसे यहां बता दें कि साल 2014 में अफ्रीकन देशों में इबोला महामारी के कहर का अंजाम भी कुछ ऐसा ही था। वहां भी लड़कों के मुकाबले लड़कियों का स्कूल छूटा। जल्दी शादियां और कम उम्र में मां बनना जैसे दुष्परिमाण वहां भी दिखे थे। हालांकि बाद में इनपर नियंत्रण की काफी कोशिशें हुईं। अब कोरोना वायरस महामारी के दौरान विकासशील देशों में एक बार फिर से वही डरावनी तस्वीर बन रही है।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं।)

Coronavirus
COVID-19
Pandemic Coronavirus
education
Education crises
Girl's Education
gender discrimination
poverty

Trending

डिजिटल मीडिया पर अंकुश, नवदीप-शिव दमन और राज्यों के चुनाव
खोज ख़बरः प बंगाल पर इतनी मेहरबानी के मायने!, नौदीप को रिहाई पर सुकून
एमसीडी उपचुनाव: वेतन में हो रही देरी के मद्देनज़र नगरपालिका कर्मचारियों की सारी उम्मीद मतदाताओं पर टिकी
आधे युवा बेरोज़गार
मज़बूत होती किसान-मज़दूरों की एकता
सोशल/डिजिटल मीडिया दिशा-निर्देशों के बारे में 6 ज़रूरी सवाल

Related Stories

covid
न्यूज़क्लिक टीम
कोरोना अपडेट: देश में दूसरे दिन भी 16 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, एक्टिव मामले बढ़कर 1.56 लाख हुए
26 February 2021
दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 26 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटो में कोर
लंदनः बस ड्राइवरों की वेतन कटौती के ख़िलाफ़ हड़ताल
पीपल्स डिस्पैच
लंदनः बस ड्राइवरों की वेतन कटौती के ख़िलाफ़ हड़ताल
25 February 2021
लंदन बस नेटवर्क के एक बस ऑपरेटर आरएटीपी में कार्यरत करीब 2,200 बस ड्राइवरों ने इस सप्ताह काम को लेकर बदलते नियमों और शर्तों के विरोध में हड़ताल किय
coronavirus
न्यूज़क्लिक टीम
कोरोना अपडेट: देश में क़रीब एक महीने बाद 15 हज़ार से ऊपर  गए नए मामले
25 February 2021
दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 25 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में क़रीब एक महीने बाद 15 हज़ार से ज्य

Pagination

  • Previous page ‹‹
  • Next page ››

बाकी खबरें

  • बाइडेन और सऊदी अरब की पहेली
    एम. के. भद्रकुमार
    बाइडेन और सऊदी अरब की पहेली
    27 Feb 2021
    CIA की रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान के जमाल खाशोगी की हत्या में हाथ होने की संभावना है। इस रणनीतिक शक्ति प्रदर्शन का अमेरिकी राजनीति और सऊदी से सबंधों पर गंभीर असर पड़ेगा।
  • एमसीडी उपचुनाव
    रौनक छाबड़ा
    एमसीडी उपचुनाव: वेतन में हो रही देरी के मद्देनज़र नगरपालिका कर्मचारियों की सारी उम्मीद मतदाताओं पर टिकी
    27 Feb 2021
    रविवार, 28 फरवरी को होने वाले उप-चुनावों को अगले साल होने वाले नगर निगम के चुनावों के लिए “सेमी-फाइनल” के तौर पर देखा जा रहा है। 
  • आज का कार्टून
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक : शोनार शेष भारत के बाद अब शोनार बांग्ला!
    27 Feb 2021
    बीजेपी के वादे को ‘अच्छे दिन’ की तर्ज पर समझ सकते हैं। जैसे शेष भारत में ‘अच्छे दिन’ आ गए हैं वैसे ही बंगाल में भी आने वाले हैं यानी शेष भारत को वापस सोने की चिड़िया बनाने के बाद अब बीजेपी बंगाल को…
  • हेमंत सोरेन
    अनिल अंशुमन
    झारखंड: हेमंत सोरेन के "आदिवासी हिन्दू नहीं हैं" बयान पर विवाद, भाजपा परेशान!
    27 Feb 2021
    “जब देश का उच्च न्यायालय कह रहा है कि आदिवासी हिन्दू नहीं हैं, तो ये कौन लोग हैं? इन पर कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट का केस होना चाहिए।” 
  • सोशल/डिजिटल मीडिया
    राज कुमार
    सोशल/डिजिटल मीडिया दिशा-निर्देशों के बारे में 6 ज़रूरी सवाल
    27 Feb 2021
    केंद्रीय मंत्रियों ने प्रेस वार्ता में जिन दिशा-निर्देशों और आचार संहिता को जारी किया, उनके बारे कुछ अहम सवाल हैं जो पूछे जाने चाहिये और मंत्रालय को इनके जवाब भी देने चाहिये।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें