NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी : कामगार संगठनों ने की योगी सरकार से "राम मंदिर के लिए ज़बरदस्ती चंदा न लेने" की अपील
राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अपने कर्मचारियों से 'स्वैच्छिक' ढंग से एक दिन के वेतन को राम मंदिर निर्माण के लिए चलाई जा रही सरकारी मुहिम में बतौर चंदा देने को कहा है।
अब्दुल अलीम जाफ़री, सुमेधा पाल
22 Jan 2021
यूपी : कामगार संगठनों ने की योगी सरकार से "राम मंदिर के लिए ज़बरदस्ती चंदा न लेने" की अपील

राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अपने कर्मचारियों से 'स्वैच्छिक' ढंग से एक दिन के वेतन को राम मंदिर निर्माण के लिए चलाई जा रही सरकारी मुहिम में बतौर चंदा देने को कहा गया है। राज्य के कामगार संगठन इस फ़ैसले का विरोध कर रहे हैं। उत्तरप्रदेश सरकार ने इस मामले में आगे बढ़ते हुए निजी बैंक एचडीएफ़सी में पीडब्ल्यूडी के चंदे को इकट्ठा करने के लिए खाता भी खुलवा दिया है।

19 जनवरी को लिखे ख़त में विभाग के चीफ इंजीनियर राजपाल सिंह ने एचडीएफ़सी बैंक को "पीडब्ल्यूडी राम मंदिर कल्याण" नाम से खाता खोलने को कहा था। एक तरफ जहां सरकार चंदा इकट्ठा करने के लिए अपने कदम तेज़ कर रही है, वहीं कामग़ार संगठनों इस मनमाफ़िक कदम का विरोध करने के लिए प्रदर्शन की योजना बना चुके हैं। संगठनों ने इसे "गैरकानूनी" बताते हुए "धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का सीधा उल्लंघन" बताया है। 

सफ़ाईकर्मियों ने शुरु किया विरोध प्रदर्शन

कामग़ार वर्ग की नाराज़गी ताजा कदम से बहुत बढ़ी है, क्योंकि पिछली बार कोरोना राहत कार्यक्रम के लिए PM CARES फंड में दिए चंदे को लेकर भी उनमें असंतोष था। यह कोष काफ़ी विवादों मे घिर गया था। सोशल मीडिया पर चीफ इंजीनियर के ख़त जारी होने के बाद पूरे राज्य से कामग़ारों ने प्रदर्शनों की शुरुआत कर दी है, कुछ तो सड़क पर भी उतर चुके हैं।

उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद शहर में सफ़ाईकर्मियों ने गुरुवार को एक विरोध प्रदर्शन भी किया। उनका आरोप है कि उनसे जबरदस्ती प्रस्तावित मंदिर के लिए चंदा लिया जा रहा है। इस प्रदर्शन का हिस्सा रहे एक कर्मचारी अमित ने न्यूज़क्लिक से कहा, "जब हम भंगी हैं, मंदिर में नहीं जा सकते, तो पैसे किस बात के, ये सरासर गुंडागर्दी है साहब। मैं मंदिर निर्माण के लिए एक पैसा नहीं दूंगा। इसके बजाए हम जरूरतमंदों को एक दिन का वेतन दे देंगे।" अमित ने यह भी कहा कि राज्य में हर दिन एक दलित लड़की का रेप किया जाता है, लेकिन समुदाय के समर्थन में कोई सड़क पर नहीं उतरता।

भले ही सरकार चंदे के योगदान को "स्वैच्छिक" कह रही हो, लेकिन कामग़ारों में डर है कि अगर उन्होंने कोष में पैसे देने से इंकार कर दिया, तो उनपर जांच बैठाई जा सकती है।

लखनऊ में एक कर्मचारी, जिसे सर्कुलर मिला है और उसने नाम ना छापने की शर्त रखी है, उसने हमसे बातचीत में कहा, "मैं यहां अकेला नहीं हूं, जो चंदा देना नहीं चाहता; यहां कई कर्मचारी हैं, जो मेरी तरह ही विचार रखते हैं। हम जानते हैं कि अगर हमने ना कहा तो हमें हिंदू-विरोधी, देशद्रोही, पता नहीं क्या-क्या करार दे दिया जाएगा। यहां तक की काम की जगहों पर हमारा बॉयकाट भी हो सकता है, लेकिन किसी धार्मिक कार्य के लिए चंदा ना देना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है।"

जिस तरह से सर्कुलर जारी किया गया है, उस पर सवाल भी उठ रहे हैं।

न्यूज़क्लिक से बात करते हुए पीडब्ल्यूडी कर्मचारी यूनियन के एक सदस्य सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने कहा, "यह कदम पूरी तरह से असंवैधानिक और ग़ैर क़ानूनी है। इस कदम को उठाने के पहले कामग़ारों से बात नहीं की गई। यह पहली बार नहीं है जब कर्मचारियों पर "स्वैच्छिक" कटौती थोपी गई है। जबसे राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिम्मेदारी संभाली है, तबसे इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। PM CARES राहत कोष के लिए भी हमारा वेतन काटा गया था। हमें अब भी नहीं पता कि हमारा पैसा कहां चला गया। अगर हम दान के लिए सहमति देते, तो मामला अलग होता। उन्होंने किसी भी कर्मचारी या कामग़ार संगठन से इस बारे में चर्चा नहीं की। सबसे बड़ी बात यहां जिस तरीके की अपारदर्शिता है, उससे मामला और भी ज़्यादा बदतर हो जाता है।"

उत्तरप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने मुख्य इंजीनियर राजपाल सिंह की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "हमें इस बारे में बुधवार को पता चला, जब राजपाल सिंह का ख़त सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब हमने इसकी जांच की, तो पता चला कि किसी को इस बारे में पता ही नहीं था, क्योंकि सरकार ने इस बारे में कोई दिशा-निर्देश ही जारी नहीं किए। चंदा देने का फ़ैसला चीफ इंजीनियर ने खुद से लिया है।"

भारत का संविधान कहता है कि धर्म के आधार पर कर का एकत्रीकरण नहीं किया जा सकता। लेकिन ताजा कदम को कर ना बताकर स्वैच्छिक योगदान बताया जा रहा है। राज्य के प्रशासनिक तंत्र के गलत उपयोग को आधार बनाकर इसे भी कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।

वकील संजय सिंघवी ने न्यूज़क्लिक को बताया, "यह कदम पूरी तरह से गैरकानूनी है। पहले भी सरकारें ऐसा करती रही हैं, इसे कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।"

चंदा इकट्ठा करने के दौरान उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों में तनाव बढ़ा है। जनवरी में बुलंदशहर में एक हिंदूवादी संगठन द्वारा राम मंदिर निर्माण को चंदा इकट्ठा करने के लिए निकाली गई रैली के दौरान सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया था। यह रैली जब मुस्लिम बहुल कॉलोनी में पहुंची, तब कथित तौर पर रैली में शामिल लोगों ने वहां के स्थानीय रहवासियों के खिलाफ़ गाली-गलौज की।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर बुलंदशहर पुलिस ने IPC की धारा 295A (धार्मिक भावनाओं को भड़काना), धारा 153 A (दो समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया है।

चंदा इकट्ठा करने वाली रैलियों से मध्यप्रदेश में भी अशांति फैली है। इस दौरान मुस्लिमों के घर में लूट की गई और उनके घरों को ढहाया गया।

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

UP: Workers Unions Ask Yogi Government to ‘Stop Imposing Donations for Ram Temple’

PWD
UP
ayodhya
Ram Mandir Donations
government employees
BJP
Ram Temple Fund Collection
Ram Temple Rallies
Madhya Pradesh Ram Temple
Uttar pradesh

Trending

#MeToo​: 'प्रतिष्ठा का अधिकार गरिमा के आधिकार से ऊपर नहीं'
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला किसानों के नाम
100 दिनः अब राजनीतिक मार करेंगे किसान
अक्षर-अश्विन की फिरकी में फंसी इंग्लैंड टीम, भारत श्रृंखला जीतकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में
तापसी पन्नू, कश्यप ने छापेमारी के बाद पहली बार अपनी बात रखी, ‘दोबारा’ की शूटिंग फिर से शुरू की
लखनऊ में महिला दिवस पर कोई रैली या सार्वजनिक सभा करने की इजाज़त नहीं!

Related Stories

तिरछी नज़र : सरकार की कोशिश है कि ग़रीब ईश्वर के नज़दीक रहें
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
तिरछी नज़र : सरकार की कोशिश है कि ग़रीब ईश्वर के नज़दीक रहें
07 March 2021
देश में महंगाई दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करती जा रही है। जिस गति से महंगाई तरक्की कर रही है उस गति से तो बुलेट ट्रेन भी नहीं चलेगी। बुलेट ट्रेन, अ
Bhasha Singh
न्यूज़क्लिक टीम
#HinduITcell​ ट्रैकिंग ब्रिगेड बेनक़ाब?
06 March 2021
Urmilesh
न्यूज़क्लिक टीम
केरल, तमिलनाडु और बंगाल: चुनाव में केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल
06 March 2021
किसान आंदोलन के आज सौ दिन पूरे हो गये. दूसरी तरफ पांच राज्यों में चुनाव का बिगुल बज गया.

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • #MeToo​: 'प्रतिष्ठा का अधिकार गरिमा के आधिकार से ऊपर नहीं'
    न्यूज़क्लिक टीम
    #MeToo​: 'प्रतिष्ठा का अधिकार गरिमा के आधिकार से ऊपर नहीं'
    07 Mar 2021
    प्रिया रमानी ने #मीटू​ अभियान के तहत एमजे अकबर पर जो आरोप लगाए थे उनके बारे मेंI इसके बाद कई महिलाओं ने एमजे अकबर पर यौन शोषण के आरोप लगाएI अकबर ने प्रिया रमानी पर मानहानि का केस किया और हाल ही में…
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला किसानों के नाम
    न्यूज़क्लिक टीम
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला किसानों के नाम
    07 Mar 2021
    इस 8 मार्च यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कृषि क़ानून विरोधी आंदोलन में महिला किसानों की जुझारू भूमिका को एक बार फिर से देखते हैंI
  • kisan protest
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता: “काश कभी वो वक़्त ना आए/ जब ये दहक़ां लौट के जाएँ/ गाँव की हदबंदी कर लें…”
    07 Mar 2021
    दिल्ली की सरहद पर किसान आंदोलन अपने सौ दिन पूरे कर चुका है। इन सौ दिनों में किसानों ने क्या कुछ नहीं झेला। ‘इतवार की कविता’ में पढ़ते और सुनते हैं इन्हीं सब हालात को बयान करती शायर और वैज्ञानिक गौहर…
  • तिरछी नज़र : सरकार की कोशिश है कि ग़रीब ईश्वर के नज़दीक रहें
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र : सरकार की कोशिश है कि ग़रीब ईश्वर के नज़दीक रहें
    07 Mar 2021
    ये पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम, ये खाने पीने की चीजों के बढ़ते दाम, बढ़ता हुआ रेल भाड़ा, ये सब देश की जनता को आध्यात्मिक ऊंचाई पर पहुंचाने का, ईश्वर के नज़दीक ले जाने का सरकारी प्रयास है।
  • लखनऊ में महिला दिवस पर कोई रैली या सार्वजनिक सभा करने की इजाज़त नहीं!
    असद रिज़वी
    लखनऊ में महिला दिवस पर कोई रैली या सार्वजनिक सभा करने की इजाज़त नहीं!
    07 Mar 2021
    कोविड-19 के नाम पर राजधानी में 5 अप्रैल तक धारा-144 लागू है। महिला संगठनों का कहना है कि ऐसा पहली बार होगा कि महिला दिवस का आयोजन केवल सभागारों की चारदीवारी तक सीमित रह जायेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें