Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

उद्धव सरकार ने भाजपा को उन्हीं के के खेल में दी मात, आशीर्वाद रैली निकालने पर 19 FIR दर्ज

केंद्र सरकार व भाजपा शासित राज्य असंतोष और अपने खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए, कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का हवाला देते हुए, कई सामाजिक कार्यकर्ताओं व आम लोगों पर गंभीर आरोपों के तहत मुकदमे दर्ज करती आई है।
उद्धव सरकार ने भाजपा को उन्हीं के के खेल में दी मात, आशीर्वाद रैली निकालने पर 19 FIR दर्ज

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे सरकार ने आशीर्वाद यात्रा निकालने पर कोरोना के प्रोटोकॉल का उल्लंघन का हवाला देते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ 19 एफआईआर दर्ज की हैं।

भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं से, मोदी सरकार में शामिल हुए मंत्रियों के समर्थन में, जनता से सीधा संपर्क साधने का आदेश दिया था। इसी के तहत भाजपा विभिन्न राज्यों में अपने नए मंत्रियों के समर्थन में आशीर्वाद यात्रा का आयोजन कर रही है, जिसमें 16 अगस्त को मुंबई में बड़े पैमाने पर केन्द्रीय मंत्री कपिल पाटिल और नारायण राणे के समर्थन में भी रैलीयां आयोजित की गई थीं। इन्हीं  रैलियों के मद्देनज़र महाराष्ट्र पुलिस ने सख्ती दिखते हुए भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार व भाजपा शासित राज्य असंतोष और अपने खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए, कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का हवाला देते हुए, कई सामाजिक कार्यकर्ताओं व आम लोगों पर गंभीर आरोपों के तहत मुकदमे दर्ज करती आई है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest