Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

नाटो के भविष्य को संकट में डाल सकता है एयूकेयूएस 

इस डील के परिणामस्वरूप दो ऐतिहासिक साझीदारों, अमेरिका एवं फ्रांस के संबंधों में गंभीर दरार आ गई है। इससे नाटो को भी आनुषांगिक रूप से घाटा हो सकता है।
AUKUS May put NATO’s Future into Question
बेल्जियम के ब्रुसेल्स में नाटो का नया मुख्यालय।

अमेरिकी राष्ट्रपति जोए बाइडेन ने अफगानिस्तान युद्ध का साहसिक समापन करने के केवल कुछ ही हफ्ते बाद-कांग्रेस एवं मीडिया की तीखी आलोचना के बीच-अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया को मिला कर एक नए त्रिपक्षीय गठबंधन एयूकेयूएस की घोषणा की। 

एयूकेयूएस का गठन इसकी पुष्टि भर है कि बाइडेन प्रशासन का इरादा चीन को अपना निशाना बनाते हुए एशिया में एक नया शीत युद्ध छेड़ने का है। 

यह वह घटनाक्रम नहीं है, जिसका हमें स्वागत करना चाहिए। जैसा कि क्वींसी इंस्टिटयूट फॉर रिस्पांसिबल स्टेटक्रॉफ्ट के अनातोल लिवेन का हालिया आकलन है कि, "चीन के साथ एक नया शीत युद्ध अमेरिकी सैन्य-औद्योगिक शक्ति परिसर में लगातार लॉक रहेगा और अमेरिकी निगमों को लाभ पहुंचाने के मकसद से डिज़ाइन किए गए बेकार और अनावश्यक सैन्य कार्यक्रमों पर खरबों डॉलर खर्च करेगा, बजाए असल अमेरिकी नागरिकों की वास्तविक सुरक्षा में व्यय करने के।”

और इसलिए, बाइडेन ने जैसे ही एक जंग खत्म किया, उन्होंने खुद को एक अन्य शीत युद्ध में शामिल कर लियाः यह एक कदम आगे बढ़ाना, दो कदम पीछे खींचने जैसा है। 

एयूकेयूएस का प्रारंभ ही फ्रांस के साथ उच्चस्तरीय विवाद में फंस गया है। उसका आस्ट्रेलिया को 12 डीजल-इलेक्ट्रिक सबमैरिन मुहैया कराने को लेकर पहले करार हुआ था। इसी दौरान, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने एक लिखित वक्तव्य जारी कर कहा कि परमाणु पनडुब्बी अब फ्रांस की बजाए अमेरिका एवं ब्रिटेन मुहैया कराएंगे। 

यूरोपीयन नेता भी एयूकेयूएस के खिलाफ पूरी मजबूती से आ गए हैं। यूरोपीयन कॉंउसिल के प्रेसिडेंट चार्ल्स मिशेल एवं यूरोपीयन कमीशन के प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन दोनों ने ही अमेरिका के इस कदम की निंदा की है। और फ्रांस तो आग बबूला है। इस घटनाक्रम से बिफरे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिका एवं आस्ट्रेलिया में तैनात अपने राजदूत बुला लिए हैं। फ्रांस के ही पूर्व राजदूत यूएस जेरार्ड अराउड ने अपने आकलन पर एक ट्विट किया है,“बड़ी और मंझोली शक्तियों के बीच विश्व प्रतिद्वंद्विता की इस नई वास्तविकता को फ्रांस को 2.0 गॉलिस्ट रुख की तरफ ले जाने की पहल करनी चाहिए। संबद्ध हों लेकिन गठबंधन नहीं करें। कुछ टकराव हमारे पैदा किए नहीं होते।” 

और इसलिए, एयूकेयूएस सौदे का नतीजा, जैसा कि हम अब देख रहे हैं, दो ऐतिहासिक सहयोगियों, अमेरिका और फ्रांस के बीच संबंधों में एक गंभीर दरार पैदा कर दी है। और इसमें नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) को भी आनुषंगिक क्षति हो सकती है। 

एयूकेयूएस विवाद ने ट्रांसअटलांटिक गठबंधन के भविष्य पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है। याद कीजिए कि मैक्रों काफी समय से इस 75 वर्षीय गठबंधन के मुखर एवं सचेतन आलोचक रहे हैं। विश्व युद्धकाल में फ्रांस के नेता एवं पूर्व राष्ट्रपति रहे चार्ल्स दि गॉल के स्व घोषित शिष्य कहे जाने वाले मैक्रों ने अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपति की विदेश नीति को “आयातित नवरूढ़िवाद” कहते हुए उसकी तीखी आलोचना करते रहे हैं। मैक्रों की विदेश नीति को वाशिंगटन एवं लंदन को परे रखते हुए सामरिक स्वायत्तता की एक खोज कही जा सकती है। 

बाइडेन की एयूकेयूएस पर शिकस्त मैक्रों को वह लाभप्रद स्थिति दे सकती है,  जिसकी उन्हें शेष यूरोप को अपनी दिशा में ले जाने के लिए आवश्यकता है, उस विदेश नीति की तरफ ले जाने के लिए जो महादेशीय सुरक्षा संरचना के पक्ष में दशकों पुरानी अटलांटिकवादी सर्वसहमति को खारिज करती है, जो समस्त यूरोप के हितों का ध्यान रखती है, जैसा कि दि गॉल ने एक बार कहा था, “अटलांटिक से यूराल तक।”

एयूकेयूएस पर मिल रही शिकस्त कम से कम फ्रांस को अपने पुराने सहयोगी रूस के करीब आने होने के लिए पुश कर सकता है। मैक्रों क्रेमलिन के साथ अपनी उस नीति के प्रति प्रतिबद्ध हो सकते हैं, जिसकी हाल ही में यूरोपीयन यूनियन में चर्चा कर अपने सहयोगियों की आलोचनाओं के निशाना बने थे। 

यह एंग्लो-अमेरिकी नवरूढ़िवादियों और लिबरल हॉक को उबलता छोड़ देगा, लेकिन ऐसा घटनाक्रम एक स्थिर एवं शांतिपूर्ण यूरोप के लिए बिल्कुल माकूल हो सकता है, जिसकी उसे जरूरत है।

(जेम्स डब्ल्यू कार्डेन ग्लोबट्रॉटर में राइटिंग फेलो हैं और वे अमेरिकी विदेश विभाग में सलाहकार रह चुके हैं।) 

अंग्रेजी में मूल रूप से प्रकाशित लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

AUKUS May put NATO’s Future into Question

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest