Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश का विकास रोक दिया : अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को धोखा दिया, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट की।
akhilesh yadav
फ़ोटो साभार: ट्विटर

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश का विकास रोक दिया है। सपा मुख्यालय से सोमवार शाम को जारी बयान के अनुसार अलीगढ़ और मेरठ में समाजवादी पार्टी के महापौर प्रत्याशियों के समर्थन में रोड-शो के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश का विकास रोक दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा-स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था सब चौपट है, सरकार नगरों में रहने वाली जनता को सुविधाएं नहीं दे रही है। यादव ने कहा, ‘‘प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री जी और भाजपा के नेता जनता की सुविधाओं, महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, पानी, सड़क, सीवर, नाली और सफाई की बात नहीं करते हैं।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को धोखा दिया, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट की। उन्होंने पूछा कि सरकार बताये कि स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शहरों में क्या काम किया? यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने शहरों की सीवर प्रणाली को बर्बाद किया है।

पार्टी के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा गया कि "यादव ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से नाराज है। इस बार लोग भाजपा की डबल और ट्रिपल इंजन की सरकार को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी दूसरों के परिवार पर बात करते हैं लेकिन वह खुद मठ में परिवारवाद की वजह से बैठे हैं। अगर उनके परिवार के लोग मठ में न होते तो वे वहां नहीं बैठ पाते। भाजपा वाले इतना भ्रष्टाचार कर रहे है जिसकी कोई कल्पना नहीं है। सरकार प्रदेश में सड़कों के निर्माण के लिए लाया गया बजट नहीं खर्च कर पाई है। मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर और प्रोफेसर नहीं है। सरकार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दे पा रही है। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की जनता के लिए कोई काम नहीं किया। इसलिए हर बात पर तमंचा की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी भारी जीत हासिल करने जा रही है। भाजपा हारेगी।"

(न्यूज़ एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest