NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भाजपा अपने खोखले राष्ट्रवाद से देश को खोखला कर रही : कांग्रेस
खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, "पिछले एक सप्ताह में घटी दो घटनाओं ने भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को बेनकाब कर दिया है। पहले उदयपुर हत्याकांड में शामिल एक आरोपी भाजपा का कार्यकर्ता निकला। उसके बाद जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से एक तालिब हुसैन शाह भाजपा का पदाधिकारी निकला, जिसकी देश के गृह मंत्री के साथ तक तस्वीर है।"
भाषा
05 Jul 2022
pawan khera

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी अपने खोखले राष्ट्रवाद की आड़ में देश को खोखला करने का घिनौना खेल खेल रही है।

पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने यह दावा भी किया कि जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से एक तालिब हुसैन शाह भाजपा का पदाधिकारी है।

कांग्रेस के इस आरोप पर फिलहाल भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। हालांकि भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि तालिब हुसैन पत्रकार बनकर भाजपा कार्यालय में आता था। रैना ने यह भी कहा था कि ऐसा लगता है कि आतंकी भाजपा कार्यालय और नेताओं को निशाना बनाना चाहते थे।

खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, "पिछले एक सप्ताह में घटी दो घटनाओं ने भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को बेनकाब कर दिया है। पहले उदयपुर हत्याकांड में शामिल एक आरोपी भाजपा का कार्यकर्ता निकला। उसके बाद जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से एक तालिब हुसैन शाह भाजपा का पदाधिकारी निकला, जिसकी देश के गृह मंत्री के साथ तक तस्वीर है।"

उनका कहना है, "जब वह पकड़ा गया तब वह, पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर हमले की योजना बना रहा था।"

उन्होंने कहा, "सोचिए, राष्ट्रवाद की बात करने वालों के लिए क्या यह शर्म की बात नहीं है? और यह कोई पहला या दूसरा मौका नहीं है जब भाजपा के नेता या कार्यकर्ता आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं। ऐसी कई घटनाएं हैं।"

खेड़ा ने दावा किया, "क़रीब दो साल पहले जम्मू कश्मीर में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जब आतंकियों को हथियार मुहैया कराने के आरोप में भाजपा के पूर्व नेता एवं सरपंच तारिक़ अहमद मीर को गिरफ्तार किया गया था। "

कांग्रेस नेता ने कुछ अन्य मामलों का हवाला देते हुए कहा, "ऐसे में हम मीडिया के माध्यम से देश के लोगों से अपील करते हैं कि आप भाजपा के खोखले राष्ट्रवाद को पहचानिए। राष्ट्रवाद की आड़ में ये देश को खोखला करने का घिनौना खेल खेल रहे हैं।"

खेड़ा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किया, "नुपुर शर्मा भी आपकी पार्टी की और रियाज़ अख्तारी भी आप ही की पार्टी का? तालिब हुसैन भी आपकी पार्टी का? खुद मुख्यधारा में रहने के लिए ऐसे कितने तत्व पाले हैं आपने?"

Congress
Pawan Khera
BJP

Related Stories

बिहार में नई सरकार, देश की राजनीति का भविष्य और ED का डर

सोनभद्र में हजारों करोड़ का अवैध कोयला भंडार मिला, फिर भी योगी सरकार खरीद रही महंगा विदेशी कोयला!

प्रधानमंत्री का ‘काला जादू’ बयान: 21वीं सदी का सबसे बड़ा ज्ञान!

नीतीश कुमार ज़ुबानी जंग से कुछ हासिल नहीं कर पाते,  इसलिए भाजपा से अलग होना तय था

हरियाणा: तिरंगा नहीं तो राशन नहीं, लोग बोले- राशन के पैसे नहीं तो कहां से खरीदें झंडा?

प्रधानमंत्री ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पद की गरिमा न घटाएं : राहुल

बिहार के बाद क्या?

'सख़्त क़ानून का विरोधियों के ख़िलाफ़ चुनिंदा रूप से इस्तेमाल सिर्फ़ निरंकुशता है' : संजय हेगड़े

क्या देश को फिर रास्ता दिखा रहा बिहार?

बोले नीतीश: भाजपा संग काम करना हो गया था मुश्किल


बाकी खबरें

  • भाषा
    प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा नहीं, लेकिन विपक्षी एकता के लिए भूमिका निभाने को तैयार हूं: नीतीश
    12 Aug 2022
    कुमार ने बिहार में नवगठित सरकार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दुरुपयोग की आशंकाओं को हल्के में लिया लेकिन इतना जरूर कहा,‘‘जिन लोगों को दुरुपयोग की आदत पड़…
  • संदीपन तालुकदार
    ऑस्ट्रेलिया ने पिछली दो सदियों में अन्य महाद्वीप से अधिक स्तनपायी खोए: रिपोर्ट में ख़ुलासा
    12 Aug 2022
    रिपोर्ट में सामने आया है कि ख़तरे की सूची में सबसे अधिक वृद्धि अकशेरुकी और मेंढकों की है जबकि पक्षी और सरीसृप वे हैं जो सबसे छोटे समूहों को ख़तरे में डालते हैं।
  • भाषा
    उच्चतम न्यायालय ने ईवीएम से संबंधित प्रावधान की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज की
    12 Aug 2022
    न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-61ए को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जो चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल से…
  • नवनीश कुमार
    हरियाणा: तिरंगा नहीं तो राशन नहीं, लोग बोले- राशन के पैसे नहीं तो कहां से खरीदें झंडा?
    12 Aug 2022
    हरियाणा के करनाल जिले में गरीब लोगों को इस माह राशन लेना मंहगा पड़ रहा है। राशन कार्ड धारक अगर राशन लेने डिपो होल्डर के पास जाते हैं तो पहले उन्हें 20 रुपए का तिरंगा झंडा दिया जा रहा है। उसके बाद ही…
  • भाषा
    देश में कोविड के उपचाराधीन मामले घटकर 1,23,535 हुए
    12 Aug 2022
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 49 लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,26,928 हो गई है। मौत के इन 49 मामलों में वो…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें