Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

वाम दल और कांग्रेस के बीच चुनावी समझौते से भाजपा डरी हुई है: माणिक सरकार

माणिक सरकार ने भाजपा पर पिछले पांच वर्षों में उसके शासन के दौरान इस पूर्वोत्तर राज्य में ‘‘लोकतंत्र का गला घोंटने’’ का आरोप भी लगाया।
Manik Sarkar

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता माणिक सरकार ने दावा किया कि त्रिपुरा में ‘‘फासीवादी शासक’’ को बाहर करने के लिए राज्य में वामपंथी दल और कांग्रेस के बीच गठबंधन के लिए ‘‘नैतिक आधार’’ है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पिछले पांच वर्षों में उसके शासन के दौरान इस पूर्वोत्तर राज्य में ‘‘लोकतंत्र का गला घोंटने’’ का आरोप भी लगाया।

धलाई जिले के सूरमा निर्वाचन क्षेत्र में सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सोच रही होगी कि उसके दोनों प्रतिद्वंद्वियों ने कैसे हाथ मिला लिया। वे चुनावी तालमेल की नैतिकता पर भी सवाल उठा रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि जनता फासीवादी शासक को सत्ता से बेदखल करना चाहती है।’’

सरकार ने दावा किया कि पूर्वोत्तर राज्य में वाम-कांग्रेस का गठबंधन ‘‘लोकतंत्र को बहाल करने की लोगों की आकांक्षा पर आधारित’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘ माकपा और कांग्रेस दोनों लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता को बहाल करने और लोगों की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। दोनों दलों के बीच नैतिक आधार पर चुनावी समझौता हुआ है। ‘देश बचाने के लिए भाजपा को हटाओ’ के राष्ट्रव्यापी नारे को त्रिपुरा से गति मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार अपरिहार्य है।’’

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना दो मार्च को होगी।

त्रिपुरा में कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

बता दें कि आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती दो मार्च को की जाएगा।

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त हो रहा है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 21 जनवरी को जारी की गई थी और नामांकन की आखिरी तारीख 30 जनवरी थी।

वहीं नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख दो फरवरी थी। मतदान 16 फरवरी को होगा तथा दो मार्च को मतों की गिनती की जाएगी। त्रिपुरा में मतदाताओं की कुल संख्या 28,13,478 है। वर्तमान में वहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और इंडिजिनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) की गठबंधन सरकार है।

(न्यूज़ एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest