NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
युवा
भारत
राजनीति
बंगाल: अग्निपथ विरोधी प्रदर्शनकारियों ने रेल पटरियों को अवरुद्ध किया
'हम अपने देश से प्यार करते हैं, कृपया हमारे भविष्य के साथ न खेलें। हम कई वर्षों से सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं, और अब केंद्र ने अग्निपथ योजना लागू की है। हम इसे तत्काल वापस लेने की मांग करते हैं।'
भाषा
18 Jun 2022
protest

कोलकाता: सशस्त्र बलों में भर्ती से संबंधित नयी योजना 'अग्निपथ' का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सियालदह-बैरकपुर मार्ग पर रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया, जिसके चलते ट्रेन सेवाएं करीब एक घंटे तक बाधित रहीं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पटरियों पर 'पुश अप' भी किया।

पूर्वी रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि लगभग 20 प्रदर्शनकारियों ने सुबह करीब 10 बजे एक क्रॉसिंग पर रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया, जिसके कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने पत्रकारों से कहा, 'हम अपने देश से प्यार करते हैं, कृपया हमारे भविष्य के साथ न खेलें। हम कई वर्षों से सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं, और अब केंद्र ने अग्निपथ योजना लागू की है। हम इसे तत्काल वापस लेने की मांग करते हैं।'

लोगों के कार्यालय जाने के समय हुए प्रदर्शन ने रेलवे सेवाओं को प्रभावित किया, और बैरकपुर रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षा कर रहे कई यात्री प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए तथा प्रदर्शनकारियों के साथ उनका झगड़ा हो गया।

रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को पूर्वाह्न करीब 11.15 बजे प्रदर्शन स्थल से हटा दिया गया और रेलवे सेवाएं व वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है।

इससे पहले शुक्रवार को करीब 50-60 प्रदर्शनकारियों ने जिले के ठाकुरनगर स्टेशन पर रेलवे पटरी को डेढ़ घंटे तक अवरुद्ध रखा था।

अग्निपथ योजना के तहत चार साल के लिए अनुबंध के आधार पर जवानों की भर्ती की जाएगी, जिसके बाद उनमें से 75 प्रतिशत को पेंशन के बिना अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी जाएगी। शेष 25 प्रतिशत को नियमित सेवा के लिए बरकार रखा जाएगा। इन जवानों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

इस कदम के खिलाफ देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने रेलगाड़ियों को जला दिया और सड़कों को अवरुद्ध कर योजना को वापस लेने की मांग की।

West Bengal
Agneepath Scheme
youth protest
Agniveer

Related Stories

बंगाल: एसएससी अभ्यर्थियों के विरोध के 500 दिन पूरे, वामपंथियों ने निकाली एकजुटता रैली

संयुक्त किसान मोर्चा ने किया आंदोलन के नए चरण का ऐलान, 31 जुलाई को पूरे देश में चक्का जाम

अग्निपथ का घातक दोष यह है कि यह सैनिकों और प्रशिक्षित असंगठित सैनिकों की बराबरी करता है

अग्निपथ योजना: बिहार विधानसभा घेराव करने जा रहे छात्र नेताओं को पुलिस ने किया अरेस्ट 

तीस्ता सेतलवाड़ की रिहाई की मांग को लेकर माकपा ने कोलकाता में निकाला विरोध मार्च

ग्राउंड रिपोर्टः भूतपूर्व सैनिकों के लिए ही रोज़गार नहीं तो अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार कैसे खोलेगी नौकरियों का पिटारा ?

अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं के साथ में किसानों और मज़दूर भी सड़कों पर उतरे

अग्निपथ की वजह से सेना की तैयारी करने वाले लाखों नौजवान मानसिक तनाव मेंः YHB

पूर्वांचल : संयुक्त किसान मोर्चा ने किया अग्निपथ स्कीम का कड़ा विरोध, सैकड़ों नेता किए गए नज़रबंद

देश में न सिर्फ़ सैन्यकर्मियों की बल्कि जजों, डॉक्टरों, शिक्षकों की भी भारी कमी है


बाकी खबरें

  • भाषा
    दिग्गज शेयर निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन
    14 Aug 2022
    वह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें गुर्दे को लेकर कुछ परेशानी थी। अपने आखिरी सार्वजनिक कार्यक्रम में वह व्हीलचेयर पर आए थे।
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: रेवड़ी छोड़ो, रबड़ी बांटो
    14 Aug 2022
    मुफ़्त में आप रबड़ी बांट सकते हैं, काजू कतली बांट सकते हैं, और भी महंगी महंगी मिठाइयां बांट सकते हैं। पर रेवड़ी नहीं।
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: जीवन के हालात जर्जर मगर हर घर तिरंगा
    13 Aug 2022
    सबके घर की अर्थव्यवस्था ठीक होती है तो देश की अर्थव्यवस्था ठीक होती है। सबके घर की अर्थव्यवस्था का हाल यह है कि देश के 90 फीसदी कामगार महीने में 25 हजार रूपये से कम कमाते हैं। रोजगार दर महज 40…
  • न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    सीटीओ की भर्ती को लेकर नेशनल इंश्योरेंस कंपनी बोर्ड और यूनियन आमने-सामने  
    13 Aug 2022
    नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में सीटीओ को आउटसोर्स करने के प्रस्ताव का यूनियन कड़ा विरोध कर रहा है। इसके ख़िलाफ़ उसने एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की बात कही है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला मिला
    13 Aug 2022
    राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स से संक्रमित दो महिलाओं समेत चार लोग एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि एक मरीज़ को छुट्टी मिल चुकी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें