Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री विवाद: सवाल मानहानि का है या "जान हानि" का!

गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर भारत में रोक है, लेकिन फिर भी इससे बीजेपी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हैं और उन्होंने मानहानि का दावा किया है। गुजरात के मृतक अगर बोल सकते तो वे भी शायद बताते कि उनकी भावनाएं ही आहत नहीं हुईं बल्कि घर-गृहस्थी भी बर्बाद हो गई और उनकी मानहानि नहीं बल्कि जान हानि हुई है।
cartoon

बीजेपी अब अदालत के जरिए भी अपनी राजनीतिक लड़ाई जोरशोर से लड़ रही है। बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के मामले में अब बीजेपी कार्यकर्ता अदालत गया है। और अदालत ने सामान्य क़ानूनी प्रक्रिया के तहत बीबीसी और अन्य को समन जारी किया है। सवाल समन या क़ानूनी प्रक्रिया पर नहीं सवाल बीजेपी की मानहानि पर है। गुजरात के मृतक अगर बोल सकते तो वे भी शायद बताते कि उनकी भावनाएं ही आहत नहीं हुईं बल्कि घर-गृहस्थी भी बर्बाद हो गई और उनकी मानहानि नहीं बल्कि जान हानि हुई है।

समाचार एजेंसी भाषा की ख़बर के अनुसार दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा नेता द्वारा दायर आपराधिक शिकायत पर बुधवार को बीबीसी, विकिमीडिया और इंटरनेट आर्काइव को समन जारी किया।

भाजपा नेता ने इन्हें 2002 के गुजरात दंगों पर बने एक वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) को प्रसारित करने या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को बदनाम करने वाली किसी भी अन्य सामग्री को प्रकाशित करने से रोकने का अनुरोध किया है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि बीबीसी के वृत्तचित्र ‘‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’’ ने भाजपा, आरएसएस और विहिप जैसे संगठनों को बदनाम किया है।

अदालत को बताया गया कि सरकार द्वारा वृत्तचित्र पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, हालांकि, श्रृंखला को समर्पित एक विकिपीडिया पृष्ठ इसे देखने के लिए लिंक प्रदान करता है और सामग्री अभी भी इंटरनेट आर्काइव पर उपलब्ध है।

गौरतलब है कि विकिमीडिया फाउंडेशन, विकिपीडिया का वित्तपोषण करता है जबकि इंटरनेट आर्काइव, अमेरिका आधारित एक ‘डिजिटल लाइब्रेरी’ है।

अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) रुचिका सिंगला ने कहा, ‘‘प्रतिवादी (बीबीसी, विकिमीडिया और इंटरनेट आर्काइव) को मुद्दों के निपटारे के लिए मुकदमे का समन जारी किया जाए।’’

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 11 मई के लिए सूचीबद्ध की।

शिकायतकर्ता विनय कुमार सिंह ने कहा कि वह भाजपा की झारखंड इकाई की कार्यकारिणी समिति के सदस्य हैं और आरएसएस और विहिप के सक्रिय स्वयंसेवक हैं।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest