NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अनाज मंडी अग्निकांड: करीब साल भर बाद चौथा आरोपी गिरफ़्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अनाज मंडी अग्निकांड के फरार इनामी आरोपित मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में नौ नाबालिग सहित 45 लोगों की मौत हो गई थी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Nov 2020
अनाज मंडी अग्निकांड

दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के अनाज मंडी अग्निकांड के लगभग एक साल बाद मामले में फरार चल रहा चौथे आरोपी मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपित पर 50 हजार रुपये का इनाम रख रखा था। गत वर्ष दिसंबर में लगी आग में नौ नाबालिग सहित 45 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पहले ही इमारत के मालिक रेहान, उसके मैनेजर फुरकान और मोहम्मद सुहैल नाम के एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों ने बताया कि चौथे आरोपी मोहम्मद इमरान को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह रेहान का भाई और इमारत का आंशिक रूप से मालिक भी है। पुलिस ने बताया कि इमरान घटना के दिन से फरार था।

क्या है पूरा मामला

पिछले साल 8 दिसंबर को दिल्ली की रानी झाँसी रोड की मॉडल बस्ती के अनाज मंडी इलाक़े में भीषण आग लगने से नौ नाबालिगों सहित 45 लोगों की मौत हो गई थी और छह नाबालिगों सहित 21 अन्य घायल हो गए थे। इस घटना ने सबको झकझोर दिया था।

ये पिछले दो दशकों में फ़ैक्ट्री में आग लगने की सबसे बड़ी घटना थी। इसमें लगभग सभी मृतक बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर थे, जो इमारत के अंदर रहने के साथ-साथ काम भी करते थे।

घटना के बाद सदर बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया था जिसे बाद में अपराध शाखा को भेज दिया गया। उसके बाद से इस मामले की जाँच चल रही थी। इसमें पहले ही तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया था। पुलिस ने सभी के ख़िलाफ़ ग़ैर इरादतन हत्या और आग के संदर्भ में लापरवाह रवैया अपनाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। जबकि एक आरोपी फ़रार चल रहा था अब उससे भी पकड़ लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) बीके सिंह ने बताया, “शनिवार को हमारी टीम को सूचना मिली कि इमरान एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहा है। आजादपुर के रामेश्वर नगर के पास योजना बनाकर इमरान को पकड़ा गया।”

अधिकारी ने कहा कि जिस इमारत में आग लगी थी, वह संपत्ति संयुक्त रूप से इमरान और उसके भाई रेहान की है और 2007 में खरीदी गई थी। उस समय यह इमारत केवल दो मंजिला ऊंची थी लेकिन बाद में इसे पांच मंजिला बना दिया गया था।

दोनों भाइयों ने इस इमारत को विभिन्न संस्थाओं को किराए पर दिया था और इमारत के अंदर कई छोटी निर्माण इकाइयां चल रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘आग लगने की घटना के बाद वह दिल्ली के मेरठ, आगरा, रायपुर, अजमेर और सीलमपुर में अपने रिश्तेदारों के साथ छिपकर रह रहा था।' उन्होंने कहा कि इमरान को आगे की जांच के लिए पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

अब भी कुछ अनसुलझे सवाल

अनाज मंडी अग्निकांड में पुलिस ने मकान मालिकों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन किसी भी अधिकारी को जो इस घटना के लिए दोषी था उस पर कोई कार्रवाई हुई। इसका जवाब कोई नहीं दे रहा है। जबकि यह सर्वविदित है कि बिना प्रशासन की मिलीभगत के इस तरह का निर्माण या उसमे फैक्ट्री चलाना संभव नहीं है।

बता दें कि आज भी दिल्ली में इस तरह की सैकड़ों अवैध फैक्ट्रियां चल रही हैं जहाँ न तो मज़दूरों की जान की सुरक्षा है और न उनके काम करने की परिस्थिति मानवीय है। इसके बाद भी वो मज़दूर अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे है।

इसके अलावा स्थानीय प्रशासन और दिल्ली पुलिस पर भी कई गंभीर सवाल हैं।

दिल्ली पुलिस की ज़िम्मेदारी किसी भी किस्म के अवैध उद्योग धंधे या कारखानों पर नज़र रखने की है। इसके अलावा फ़ैक्ट्री के इलाक़े में लोकल एडमिनिस्ट्रेशन होता है। वह अपने इलाकों में अवैध तरीक़े से चल रहे कामकाज पर नज़र रखते हैं।

ऐसे मामलों में एमसीडी, दिल्ली सरकार के गृह विभाग के तहत आने वाला दिल्ली फ़ायर डिपार्टमेंट, दिल्ली पुलिस और यहां तक कि दिल्ली सरकार के ही अंतर्गत आने वाला डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन भी ज़िम्मेदार होता है।

मज़दूर संगठन लगातार इसको लेकर सवाल उठाते रहे हैं। वे कहते हैं, “ऐसी घटनाएँ प्रशासन की लापरवाही से होती हैं। अधिकारियों की ज़िम्मेदारी है कि वो फ़ैक्ट्री का इंस्पेक्शन करें और नियमों का लागू कराएं लेकिन अधिकारी भ्रष्ट हैं और प्राय: नियमों के उल्लंघन को नज़रअंदाज़ कर देते हैं।”

यूनियनों की मांग है, “यह ग़ैरक़ानूनी फ़ैक्ट्रियाँ या तो बंद करा दी जानी चाहिए या इन्हें कहीं और शिफ़्ट कर दिया जाना चाहिए। राज्य सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी फ़ैक्ट्री अधिकृत औद्योगिक क्षेत्र के बाहर नहीं चल रही हो।"

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

delhi fire
Anaj Mandi
Ram Manohar Lohia HOSPITAL
Delhi factory fire
Hindu Rao Hospital
delhi police

Trending

किसानों का दिल्ली में प्रवेश
गण ने किया तंत्र पर दावा : देश भर में किसान उतरे सड़कों पर, दिल्ली में निकली ट्रैक्टर परेड
देश की विवधता और एकता के साथ गणतंत्र दिवस परेड को तैयार किसान
किसान परेड : ज़्यादातर तय रास्तों पर शांति से निकली ट्रैक्टर परेड, कुछ जगह पुलिस और किसानों के बीच टकराव
शाहजहांपुर: अनगिनत ट्रैक्टरों में सवार लोगों ने लिया परेड में हिस्सा
26 जनवरी किसानों और जवानों के नाम

Related Stories

अर्नब गोस्वामी
मोनिका धनराज
अर्नब गोस्वामी की व्हाट्सएप चैट लीक हमें अपने देश के लोकतंत्र के बारे में क्या बताती है?
21 January 2021
15 जनवरी को मुंबई पुलिस ने "TRP स्कैम" में एक हजार से ज़्यादा पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। लेकिन यह चार्जशीट प्रेस तक लीक हो गई। इसमें BARC (ब्
Delhi riots
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
दिल्ली दंगा: पुलिस पर कोर्ट के आदेश के बाद भी आरोपपत्र पढ़ने के लिए पर्याप्त समय नहीं देने का आरोप
20 January 2021
नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली मे
किसान ट्रैक्टर रैली पर अडिग, सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा- पुलिस ले फ़ैसला
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
किसान ट्रैक्टर रैली पर अडिग, सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा- पुलिस ले फ़ैसला
18 January 2021
नयी दिल्ली: आंदोलनकारी किसान 26 जनवरी को दिल्ली में अपनी ट्रैक्टर रैली निकालने पर अडिग हैं, उधर इसे सुप्रीम कोर्ट से रुकवाने की के

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • famers protest
    शिंजानी जैन
    मध्य प्रदेश के किसानों में सतत कर्ज़ का दुष्चक्र
    27 Jan 2021
    खेती से कम पैदावार और उनसे होने वाली कम आमदनी के चलते मध्य प्रदेश में किसान कर्ज और गरीबी का जीवन जी रहे हैं। हालांकि, बड़े किसानों को बैंकों और सहकारिता समुदायों जैसे संस्थागत इकाइयों से कर्ज मिल…
  • पीपल्स डिस्पैच
    अमेरिका : जज ने बाइडेन के ‘100-डे डिपोर्टेशन फ्रीज' पर रोक लगाई
    27 Jan 2021
    बाइडेन द्वारा पिछले सप्ताह लागू किए गए 'मोरेटोरियम ऑन डिपोर्टेशन' पर ट्रम्प द्वारा नियुक्त फेडरल जज ने अस्थायी रूप से 14 दिनों की रोक लगाया।
  • पीपल्स डिस्पैच
    बाइडेन प्रशासन फ़िलिस्तीनियों के साथ संबंधों को बहाल करते हुए उन्हें वित्तीय सहायता देगा
    27 Jan 2021
    हालांकि मौजूदा अमेरिकी सरकार अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से येरुशेलम स्थानांतरित करने के पिछले ट्रम्प प्रशासन के फैसले को नहीं पलटेगा।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ट्रैक्टर परेड: किसान नेताओं ने कहा- शांति हमारी ताक़त, पुलिस ने हिंसा के आरोप में दर्ज कीं 22 एफआईआर
    27 Jan 2021
    पुलिस अधिकारी के मुताबिक मंगलवार की घटना में 300 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हालांकि इस दौरान कितने किसान घायल हुए, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।
  • Farmers protest
    सुबोध वर्मा
    किसान आंदोलन: इस ग़ुस्से और असंतोष को समझने की ज़रूरत है
    27 Jan 2021
    मोदी सरकार को यह समझने की ज़रूरत है कि असंतोष और ग़ुस्सा बढ़ रहा है, और पूरे देश में लाखों किसानों के विरोध के रूप में यह ग़ुस्सा सामने आ रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें