NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
मैनपावर की कमी से बेहाल बिहार में एक महीने और तीन महीने के लिए बहाल हो रहे डॉक्टर
पहले से ही मैनपावर के गंभीर संकट को झेल रहे बिहार की सरकार को डॉक्टरों और नर्सों की स्थायी नियुक्ति के बारे में सोचना चाहिए। इस तरह की ठेके वाली नीति से राज्य का कोई भला नहीं होने वाला।
पुष्यमित्र
10 May 2021
मैनपावर की कमी से बेहाल बिहार में एक महीने और तीन महीने के लिए बहाल हो रहे डॉक्टर

पिछले डेढ़ साल से दुनिया भर को तबाह कर रही कोरोना आपदा से मुकाबले के लिए बिहार सरकार ने एक महीने और तीन महीने के लिए डॉक्टर-नर्स बहाल करने की घोषणा की है। जबकि राज्य में पहले से ही स्वास्थ्य कर्मियों के आधे से अधिक पद खाली हैं। पटना हाईकोर्ट ने खुद इस मसले पर टिप्पणी की थी। राज्य सरकार ने भी जल्द से जल्द खाली पड़े पदों को भरने की बात कही थी। सोशल मीडिया पर बिहार के स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले की सख्त आलोचना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि पहले से ही मैनपावर के गंभीर संकट को झेल रहे बिहार की सरकार को डॉक्टरों और नर्सों की स्थायी नियुक्ति के बारे में सोचना चाहिए। इस तरह की ठेके वाली नीति से राज्य का कोई भला नहीं होने वाला।

दरअसल इस संबंध में गुरुवार, 6 मई को बिहार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने घोषणा की कि राज्य में तीन महीने के लिए अस्थायी तौर पर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली होगी। 

जिलों के स्वास्थ्य विभाग में मानव बल की बढ़ेगी संख्या। तीन महीने के लिए अस्थायी तौर पर होगी चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति, दिए जाएंगे मानदेय।

— Mangal Pandey (@mangalpandeybjp) May 6, 2021

मंत्री महोदय ने इस घोषणा को ट्वीट भी किया। इतना ही नहीं पूर्णिया जिले के सिविल सर्जन कार्यालय ने तो सिर्फ एक महीने के लिए 13 डॉक्टरों और 3 पारा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिया। इन घोषणाओं और विज्ञापनों से यह स्पष्ट है कि बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े पदों के लिए स्थायी नियुक्ति के बारे में गंभीर नहीं है। वह बस तात्कालिक आपदा के लिए पदों को भरने की प्रक्रिया को अंजाम दे रही है।

28 अप्रैल, 2021 को पटना हाईकोर्ट को जानकारी देते हुए बिहार सरकार ने बताया था कि राज्य में सरकारी अस्पतालों के कुल 91921 स्वीकृत पदों में से 46256 पद खाली पड़े हैं। इनमें से 4149 विशेषज्ञ चिकित्सकों के और 3206 सामान्य चिकित्सकों के पद हैं। राज्य में चिकित्सकों के कुल 11645 पद स्वीकृत हैं, इनमें से 7355 पद खाली हैं। यानी लगभग तीन चौथाई। राज्य के अस्पतालों में मैनपावर का यह संकट लंबे समय से है। 2019 में चमकी बुखार के प्रकोप के वक्त भी बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था कि राज्य में डॉक्टरों के आधे और नर्सों के तीन चौथाई पद खाली हैं। पिछले साल मई महीने में ही राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने पटना हाईकोर्ट को बताया था कि राज्य में डॉक्टरों के 8768 पद खाली हैं।

इन आंकड़ों से जाहिर है कि लंबे समय से राज्य के अस्पतालों में मैनपावर की घोर कमी है। और सरकार इन कमी को पूरा करने में बहुत गंभीर नहीं है। पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त भी खाली पड़े सरकारी नौकरी के पदों को भरने का वादा सभी दलों ने किया था, मगर सरकार बनने के लगभग छह माह बाद भी ये पद खाली हैं।

आज 10 मई से राज्य में डॉक्टरों की अस्थायी भर्ती के लिए वाक इन इंटरव्यू की प्रक्रिया सभी जिले के अस्पतालों में शुरू हुई है। मगर डॉक्टरों में इस भर्ती को लेकर बहुत उत्साह नहीं है। क्योंकि ये भर्तियां कहीं तीन महीने तो कहीं एक महीने के लिए हो रही है। पिछले दिनों 4 मई को भागलपुर में रेलवे की तरफ से ऐसे ही एक वाक इन इंटरव्यू का आयोजन किया गया था, जिसमें भाग लेने के लिए कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा।

इन मसले पर बात करते हुए मुजफ्फरपुर के जाने माने चिकित्सक निशिंद्र किंजल्क कहते हैं कि राज्य में चिकित्सकों के साथ सरकार का जो व्यवहार है, उस लिहाज से कोई क्यों इंटरव्यू देने जायेगा। वे कहते हैं कि राज्य में अब तक कोरोना से 48 चिकित्सकों की मृत्यु हो गयी है। यह सूची आईएमए ने जारी की है। मगर सरकार उनकी सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। ठेके पर बहाल डॉक्टरों को नियमित वेतन नहीं मिल रहा। यहां तो स्थिति ऐसी है कि कई डॉक्टर बहुत गंभीरता से अपना पेशा छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

अगर सरकार नियमित और स्थायी नियुक्ति नहीं करती। डॉक्टरों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं करती, तो शायद ही कोई डॉक्टर इस वाक इन इंटरव्यू में भाग लेने के लिए पहुंचे।  

(पुष्यमित्र पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार हैं।)

Bihar
COVID-19
Coronavirus
Nitish Kumar
health care facilities
Bihar government
Health Sector
Health workers

Trending

संसद में भी झूठ, 500 भारतीय मरे गटर में MR PM
गली-गली सूबे-सूबे तनाव बढ़ाता निज़ाम और विपक्षी-एकता का ममता अभियान
ब्लिंकन का दिल्ली में एक ही एजेंडा था- सिर्फ़ चीन
आंकड़ों की बाज़ीगरी से बिगड़ती बेरोज़गारी को छुपाना ग़लत 
मज़दूरों और किसानों के साथी प्रेमचंद
नरेंद्र मोदी ने की भाषण में योगी सरकार की झूठी तारीफ़, किये ग़लत दावे, दिये ग़लत आंकड़े

Related Stories

bhojpur
अनिल अंशुमन
बिहार: मुखिया के सामने कुर्सी पर बैठने की सज़ा, पूरे दलित परिवार पर हमला
31 July 2021
पूर्व के कई दशकों तक सामाजिक दबंगई और शोषण (सामंती धाक व उत्पीड़न) के खिलाफ बिहार स्थित पुराना भोजपुर (शाहाबाद)
दस प्रतिशत से अधिक कोविड संक्रमण दर वाले ज़िलों में सख़्त पाबंदियों पर विचार करें: केन्द्र
भाषा
दस प्रतिशत से अधिक कोविड संक्रमण दर वाले ज़िलों में सख़्त पाबंदियों पर विचार करें: केन्द्र
31 July 2021
नयी दिल्ली: केंद्र ने शनिवार को कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में 10 प्रतिशत से अधिक की कोविड-19 संक्रमण दर दर्ज करने वाले जिलों को लोगो
बिहार: काम का दाम मांग रहे वार्ड सचिवों पर बर्बर लाठीचार्ज को लेकर आक्रोश
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
बिहार: काम का दाम मांग रहे वार्ड सचिवों पर बर्बर लाठीचार्ज को लेकर आक्रोश
31 July 2021
बिहार के पंचायत वार्ड सचिवों ने मानदेय और नौकरी स्थायी करने की मांग को लेकर गुरुवार को पटना की सड़कों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उनपर बर्बर

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • सावधान: पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो और ऑनलाइन ठगी-फ़रेब
    राज कुमार
    सावधान: पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो और ऑनलाइन ठगी-फ़रेब
    01 Aug 2021
    ऑनलाइन ग्राहकों और सेवाएं लेने वाले उपभोक्ताओं को अनेकों तरह से ठगा जाता है। फोटो कुछ और डिलिवरी कुछ और जैसे मामले आपने सुने होंगे। आज हम बात करेंगे इस डिजिटल ठगी-फ़रेब में पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो की…
  • संदीपन तालुकदार
    1400 वैज्ञानिकों की चेतावनी : जलवायु परिवर्तन पर क़दम नहीं उठाए तो मानवता झेलेगी 'अनकही पीड़ा'
    01 Aug 2021
    बायोसाइंस जर्नल में हाल ही में प्रकाशित एक पेपर में, वैज्ञानिकों ने इस बात पर प्रकाश डाला कि अगर जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए तत्काल वैश्विक कार्रवाई नहीं की गई तो दुनिया को गंभीर ख़तरों का सामना…
  • संसद में भी झूठ, 500 भारतीय मरे गटर में MR PM
    न्यूज़क्लिक टीम
    संसद में भी झूठ, 500 भारतीय मरे गटर में MR PM
    31 Jul 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बताया कि किस तरह से मोदी सरकार ने अपने ही पहले के लिखित जवाब को खारिज करते हुए संसद में बोला झूठ। फरवरी 2021 में संसद में कहा कि सीवर में मरे हैं भारतीय और…
  • bhojpur
    अनिल अंशुमन
    बिहार: मुखिया के सामने कुर्सी पर बैठने की सज़ा, पूरे दलित परिवार पर हमला
    31 Jul 2021
    जगह-जगह दुल्हिनगंज के दलित परिवार के साथ जदयू पूर्व मंत्री के इशारे पर हुई दबंगई के खिलाफ जन आक्रोश सड़कों पर प्रकट करते हुए नितीश कुमार सरकार का पुतला जलाने का सिलसिला शुरू हो गया है।
  • गली-गली सूबे-सूबे तनाव बढ़ाता निज़ाम और विपक्षी-एकता का ममता अभियान
    न्यूज़क्लिक टीम
    गली-गली सूबे-सूबे तनाव बढ़ाता निज़ाम और विपक्षी-एकता का ममता अभियान
    31 Jul 2021
    'मजबूत सरकार' के दौर में देश के दो राज्य-असम और मिजोरम आपस में भिड़ गये. दोनों के बीच दो शत्रु देशों की तरह सरहदी मसले पर गोलियां चल गईं. ये कोई साधारण बात नही है. आज़ाद भारत में ऐसा पहली बार देखा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें