NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
सरकार ने गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा वापस ली
अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इकलौते शख्स होंगे जिन्हें एसपीजी सुरक्षा मिलती रहेगी। सरकार ने इस साल अगस्त में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा भी हटा ली थी।
भाषा
08 Nov 2019
gandhi family
फोटो साभार : एनडीटीवी 

सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे और सांसद राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी से एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली है और अब उन्हें सीआरपीएफ की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा दी जाएगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के परिवार को दी गयी एसपीजी सुरक्षा वापस लेने का फैसला एक विस्तृत सुरक्षा आकलन के बाद लिया गया। लिट्टे के आतंकवादियों ने 21 मई 1991 को राजीव गांधी की हत्या कर दी थी।

गांधी परिवार 28 साल बाद बिना एसजीपी सुरक्षा के रहेगा। उन्हें सितंबर 1991 में 1988 के एसजीपी कानून के संशोधन के बाद वीवीआईपी सुरक्षा सूची में शामिल किया गया था।

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इकलौते शख्स होंगे जिन्हें एसपीजी सुरक्षा मिलती रहेगी।

अधिकारी ने बताया कि गांधी परिवार की सुरक्षा सीआरपीएफ जवान करेंगे। जेड प्लस सुरक्षा में उन्हें अपने घर और देशभर में जहां भी वे यात्रा करेंगे, वहां के अलावा उनके नजदीक अर्द्धसैन्य बल के कमांडो की सुरक्षा मिलेगी।

नियमों के तहत एसपीजी सुरक्षा प्राप्त लोगों को सुरक्षाकर्मी, उच्च तकनीक से लैस वाहन, जैमर और उनके कारों के काफिले में एक एम्बुलेंस मिलती है।

सरकार ने इस साल अगस्त में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटायी थी।

संसद द्वारा 1988 में लागू एसपीजी कानून को शुरुआत में केवल देश के प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्रियों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए बनाया गया था।

राजीव गांधी की हत्या के बाद पूर्व प्रधानमंत्रियों के करीबी परिजनों को इस सुरक्षा घेरे में शामिल करने के लिए कानून में संशोधन किया गया जिससे सोनिया गांधी के साथ-साथ उनके बच्चों को एसपीजी सुरक्षा मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

देश में प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए अलग बल बनाने की जरूरत तब महसूस की गई जब 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गाधी की उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी।

Gandhi family
Rahul Gandhi
sonia gandhi
PRIYANKA GANDHI VADRA
SPG Security withdrawn
Narendera Modi
BJP
Congress
rajiv gandhi
CRPF

Trending

किसानों का आंदोलन और मोदी सरकार का डर
किसान आंदोलन: 26 जनवरी को होगी ऐतिहासिक परेड
देश की विवधता और एकता के साथ गणतंत्र दिवस परेड को तैयार किसान
26 जनवरी परेड : शाहजहांपुर बॉर्डर पर मौजूद है देश की झलक
पंजाब कैसे कर रहा है 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड की तैयारी
धन्नीपुर में रखी जा रही है मस्जिद की बुनियाद, लेकिन बाबरी के किसी पक्षकार को निमंत्रण नहीं

Related Stories

बिहार: शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल, शिक्षक अभ्यार्थियों का धरना जारी!
सोनिया यादव
बिहार: शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल, शिक्षक अभ्यार्थियों का धरना जारी!
25 January 2021
"बिहार की शिक्षा व्यवस्था युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है और इसमें तभी सुधार आएगा जब सभी सरकारी अधिकारी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों मे
हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्ज़ा हासिल हुए 50 वर्ष: उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर एक नज़र 
टिकेंदर सिंह पंवार
हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्ज़ा हासिल हुए 50 वर्ष: उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर एक नज़र 
25 January 2021
अब जैसा कि हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी के दिन को राज्य का दर्जा हासिल करने के 50वीं वर्षगाँठ के रूप में मना रहा है, ऐसे में हमें चाहिए कि हम इसके राज्य
वाशिंगटन, डीसी में  20 जनवरी 2021 को कमला हैरिस को अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर राष्ट्रपति जोए बाइडेन (एकदम दाहिने) भी मौजूद थे। 
एम. के. भद्रकुमार
भारत के बारे में बाइडेन औऱ सावरकर के विचार सर्वथा विपरीत
25 January 2021
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी सरकार में वरिष्ठ पदों के लिए 20 से अधिक भारतीय मूल के अमेरिकियों का चयन किया है। उन

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • किसान
    भाषा
    बजट के दिन संसद की तरफ़ पैदल कूच करेंगे किसान
    25 Jan 2021
    क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता दर्शनपाल ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसान तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द करने की अपनी मांग पर अडिग हैं और हम एक फरवरी को बजट के दिन विभिन्न स्थानों से संसद की तरफ पैदल…
  • किसान आंदोलन: 26 जनवरी को होगी ऐतिहासिक परेड
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन: 26 जनवरी को होगी ऐतिहासिक परेड
    25 Jan 2021
    दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के चल रहे प्रदर्शन को दो महीने हो चुके हैं। तीन कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ लगातार हो रहे इस देशव्यापी आंदोलन के लिए कल, यानी 26 जनवरी एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। कल किसान…
  • देश की विवधता और एकता के साथ गणतंत्र दिवस परेड को तैयार किसान
    मुकुंद झा
    देश की विवधता और एकता के साथ गणतंत्र दिवस परेड को तैयार किसान
    25 Jan 2021
    पहला जत्था सिंघु बॉर्डर से निकलेगा और दिल्ली में प्रवेश करेगा। दूसरा जत्था टिकरी बॉर्डर सेस तीसरा जत्था गाज़ीपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगा। इसके अलावा पलवल और शाहजहांपुर बॉर्डर से भी परेड…
  • 26 जनवरी परेड : शाहजहांपुर बॉर्डर पर मौजूद है देश की झलक
    न्यूज़क्लिक टीम
    26 जनवरी परेड : शाहजहांपुर बॉर्डर पर मौजूद है देश की झलक
    25 Jan 2021
    शाहजहांपुर बॉर्डर पर भी किसान इस परेड को लेकर काफी उत्साहित है और वह भी तैयारियाँ अपने अंतिम दौर में है। यहाँ किसान हजारों की संख्या में ट्रैक्टर के साथ किसान परेड के लिए तैयार है। यहाँ लगभग २५…
  • धन्नीपुर की वह ज़मीन जहां बाबरी की जगह नई मस्जिद प्रस्तावित है।
    असद रिज़वी
    धन्नीपुर में रखी जा रही है मस्जिद की बुनियाद, लेकिन बाबरी के किसी पक्षकार को निमंत्रण नहीं
    25 Jan 2021
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुस्लिम पक्ष को धन्नीपुर गांव में मिली 5 एकड़ भूमि पर गणतंत्र दिवस की सुबह 8:30 झंडा रोहण और भू-परीक्षण होगा। लेकिन इस कार्यक्रम से बाबरी के सभी पक्षकारों को दूर रखा गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें