Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

सरकार ने सीजेआई से अपना उत्तराधिकारी नामित करने को कहा : सूत्र

न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित आठ नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ सीजीआई के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और इस पद के प्रमुख दावेदार हैं।
Lalit

केंद्र सरकार ने भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) उदय उमेश ललित को पत्र लिखकर उनसे अपना उत्तराधिकारी नामित करने के लिए कहा है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह पत्र शुक्रवार सुबह ही भेजा गया है।

न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित आठ नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ सीजीआई के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और इस पद के प्रमुख दावेदार हैं।

सीजेआई एनवी रमण का कार्यकाल पूरा होने के बाद 26 अगस्त 2022 को जस्टिस ललित को देश का 49वें प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया था थे। वो सिर्फ ढाई महीने के लिए कार्यभार संभालेंगे।

प्रधान न्यायाधीश अपने उत्तराधिकारी के रूप में वरिष्ठतम न्यायाधीश को नामित करते हैं। इस परंपरा के अनुसार, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ देश के 50वें प्रधान न्यायाधीश हो सकते हैं।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ का अगर चयन होता है तो उनका कार्यकाल 10 नवंबर, 2024 को समाप्त होगा, यानि वो करीब दो साल से अधिक प्रधान न्यायाधीश का कार्यभार संभालेंगे।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest