NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति

किसान परेड : ज़्यादातर तय रास्तों पर शांति से निकली ट्रैक्टर परेड, कुछ जगह पुलिस और किसानों के बीच टकराव

देश और दिल्ली आज किसान आंदोलन का नया रंग देख रही है। जिसमें जोश भी है तो रोष भी।  जज़्बा है तो गुस्सा भी। जज़्बा आंदोलन का, तो गुस्सा अपनी उपेक्षा का।
न्यूज़क्लिक टीम
26 Jan 2021

72वें गणतंत्र दिवस के मौक़े पर दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर 2 महीने से आंदोलन कर रहे किसान कई दिशाओं से ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में भी किसानों का प्रदर्शन जारी है। दिल्ली की तरफ़ बढ़ते हुए किसान शांतिपूर्वक तरीक़े से पहले से तय रास्तों पर चल रहे हैं। वहीं दिल्ली के अंदर कुछ जगहों पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प होने की ख़बरें सामने आ रही हैं।

Live blog

कई दिशाओं से निकल रही है ट्रैक्टर परेड

10:50 IST, Jan 26

आज किसानों की ट्रैक्टर परेड दिल्ली की सभी सीमाओं से निकल रही है। सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बार्डर से बड़े जत्थे निकल रहे हैं। इसी तरह पलवल और शाहजहांपुर बॉर्डर से भी परेड निकल रही है।

सिंघु बॉर्डर : शानदार नज़ारा

10:50 IST, Jan 26

सिंघु बॉर्डर से निकलने वाला जत्था संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से बवाना-कंझावला खरखौदा चंडी होते हुए वापस सिंघु लौट जाएगा। आपको मालूम है कि सिंघु बॉर्डर किसान आंदोलन के सबसे मज़बूत केंद के रूप में उभरा है। यहां बड़ी संख्या में पंजाब और हरियाणा के किसान हैं।

टिकरी बॉर्डर

10:51 IST, Jan 26

किसानों का एक बड़ा जत्था टिकरी बॉर्डर से दिल्ली में आ रहा है और नांगलोई-नजफगढ़-बादली-डासना होते हुए वापस टिकरी पंहुचेगा। ये भी काफी बड़ा जत्था है यहां भी हरियाणा और पंजाब के किसान हैं।

ग़ाज़ीपुर बॉर्डर

10:52 IST, Jan 26

तीसरा जत्था ग़ाज़ीपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर रहा है और आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर-मोहन नगर-गाज़ियाबाद-डासना से वापस गाज़ीपुर पहुंचेगा। ये जत्था दिल्ली की सीमा पर 28 नवंबर को पहुंचा था हालांकि शुरुआत में ये जत्था उतना विशाल नहीं था लेकिन अब यहां हज़ारों की संख्या में किसान हैं। यहां उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और अब तो उड़ीसा और मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में किसान यहां पहुंचे हैं।

शाहजहांपुर बॉर्डर

10:52 IST, Jan 26

किसानों का चौथा जत्था हरियाणा-राजस्थान के शाहजहाँपुर बॉर्डर से निकलकर मसानी डैम जहाँ किसानों का एक और जत्था है उसे लेकर केएमपी पर जाएगा। इस मोर्चे में राजस्थान के किसान बड़ी संख्या में हैं। हालंकि उनके साथ लगभग 24 अन्य राज्य महाराष्ट्र, केरल, गुजरात और हरियाणा के किसानों की संख्या भी काफी अच्छी है।

पलवल

10:54 IST, Jan 26

एक और जत्था है जो हरियाणा के पलवल से निकल रहा है, सबसे अधिक विवाद यहीं था। ये किसान गाज़ीपुर बॉर्डर के मार्च के साथ शामिल होंगे।

शाहजहांपुर बॉर्डर :पुलिस किसान परेड के रास्ते में लगाए गए अवरोधों को हटाते हुए

11:06 IST, Jan 26

image

टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेड हटने का इंतजार करते किसान

11:06 IST, Jan 26

imageimage

शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसान परेड की पूरी तैयारी हो चुकी है।

11:11 IST, Jan 26

यहां देश के लगभग 25 राज्यों के किसान अपनी झांकियों के साथ ऐतिहासिक मार्च में शामिल होने को तैयार है। इस मार्च मे बड़ी संख्या में महिलाएं भी हैँ जो इस मार्च मे प्रमुखता से अपनी बातों को रख रही है

शाहजहांपुर बॉर्डर पर #KisanParade की पूरी तैयारी हो चुकी है। यहां देश के लगभग 25 राज्यों के किसान अपनी झांकियों के साथ ऐतिहासिक मार्च में शामिल होने को तैयार है। इस मार्च मे बड़ी संख्या में महिलाएं भी हैँ जो इस मार्च मे प्रमुखता से अपनी बातों को रख रही है

Video Credits: Neha pic.twitter.com/5oPJ6lpszj

— NewsClick (@newsclickin) January 26, 2021

किसान परेड की झलकियां

11:13 IST, Jan 26

सिंघु बॉर्डरimage

#FarmersParade : A group of farmers under the banner of Kisan Mazdoor Sangharsh Samiti have started their tractor rally from Singhu border.

In video : @sonalilochan3 #KisanParade #KisanAndolan #FarmersProtest #RepublicDay pic.twitter.com/uhvuL1eoJj

— NewsClick (@newsclickin) January 26, 2021

शाहज़हांपुर बॉर्डर ,26जनवरी, किसान परेड

11:20 IST, Jan 26

किसान नेताओ ने कहा शहीद किसानों के बलिदान को याद करते हुए हमने निर्णय किया है इस परेड के सबसे आगे शहीद वेदी की गाड़ी चलेगी। साथ ही उन्होंने बताया अब तक सौ से अधिक किसान अपनी शहादत दे चुके हैं

image

करनाल बाईपास पर पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज की ख़बरें

11:24 IST, Jan 26

एनडीटीवी के मुताबिक़ दिल्ली के कर्नल बाईपास और मुकरबा चौक पर पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज की ख़बरें आ रही हैं।

अक्षरधाम पर आँसू गैस के हमले

11:24 IST, Jan 26

 

उत्तर प्रदेश से आ रहे किसानों पर दिल्ली के अक्षरधाम में पुलिस द्वारा आँसू गैस के गोले से हमलों की ख़बर आ रही है। इसके साथ ही भलसवा के पास हरियाणा के किसानों पर लाठीचार्ज की ख़बरें भी आ रही हैं। न्यूज़क्लिक आपको अन्य जानकारी देता रहेगा।

 

पूरे जोश के साथ निकल रही किसान परेड

11:46 IST, Jan 26

टिकरी बॉर्डर से निकली किसानों की ट्रैक्टर परेड तेज़ी से आगे बढ़ रही है। इसने टिकरी कलां को पार कर लिया है। हज़ारों लोग किसान एकता ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए।

#KisanParade : The parade is in full swing, tractor trail crosses Tikri Kalan, as thousands cheer on.

Video : @Sumedhapal4 #TikriBorder #RepublicDay #KisanTractorRally #FarmersParade pic.twitter.com/9owAKlKhN4

— NewsClick (@newsclickin) January 26, 2021

शाहजहांपुर बॉर्डर से लाइव

11:46 IST, Jan 26

शाहजहांपुर बॉर्डर से ट्रैक्टर परेड निकल रही है। वहां क्या नज़ारा है बता रहे हैं हमारे संवाददाता मुकुंद झा

शाहजहांपुर बॉर्डर : 26 जनवरी किसान परेड दिल्ली की तरफ़ कूच जारी

12:17 IST, Jan 26

शाहजहांपुर बॉर्डर का क्या नज़ारा है बता रहे हैं हमारे संवाददाता मुकुंद झा

ग़ाज़ीपुर बार्डर की झलकियाँ

12:17 IST, Jan 26

जहाँ किसान पुलिस बैरिकेड तोड़ कर #किसानपरेड के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

image

image

image

image

यूपी पुलिस ने की किसानों को रोकने की कोशिश, बागपत के किसान बैरिकेड पार कर आगे बढ़े

12:21 IST, Jan 26

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बागपत में किसान यूनियन के सदस्यों पर लाठीचार्ज किया है, यह किसान गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। हालांकि किसानों ने दिल्ली-सहारनपुर बार्डर पर पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिये और वह दिल्ली के लिए आगे बढ़ गए।

किसान नेताओं का इल्ज़ाम है कि पुलिस ने कुछ ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की है लेकिन नाकामयाब रही क्योंकि किसानों की संख्या बहुत ज़्यादा है। बड़ौत क्षेत्र में कई बैरिकेड तोड़ कर किसान हजारों ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

ऐसी ही खबरें गौतम बुद्ध नगर से आ रही हैं, जहाँ किसानों के एक और जत्थे ने बैरिकेड तोड़ा है और आगे बढ़े हैं। इन दो बार्डर से किसान दिल्ली में प्रवेश कर रहे हैं।

 

ट्रैक्टर रैली : महिलाओं के लिए ऐतिहासिक दिन

12:21 IST, Jan 26

जनवादी महिला समिति, मध्य प्रदेश की राज्य अध्यक्ष नीना शर्मा ने न्यूज़क्लिक से कहा, "आज गणतंत्र दीवाल के मौक़े एक बहुत बड़ी ट्रैक्टर रैली हो रही है। महिलाएं भी इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मौजूद हैं। यह महिलाओं के लिए भी ऐतिहासिक दिन है। आज़ादी की जंग में, महिलाओं ने एक अहम किरदार अदा किया था, आज किसान आंदोलन में भी उसी तरह महिलाएं एक अहम किरदार अदा कर कर रही हैं। कुछ महिलाएं अभी भी बहुत सी चुनौतियों का सामना कर रही है, उन्हें आगे आ कर इस किसान आंदोलन में शामिल होने की ज़रूरत है क्योंकि यह तीनों क़ानून उनकी ज़िंदगियों पर भी नकारात्मक प्रभाव डालेंगे।"

हरियाणा पुलिस ने पलवल-फ़रीदाबाद बॉर्डर पर किसानों पर किया लाठीचार्ज

12:22 IST, Jan 26

पलवल : पलवल-फ़रीदाबाद बॉर्डर पर हालात नाज़ुक बनते दिख रहे हैं। यहाँ खबरें आ रही हैं कि पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया है। 1000 से भी ज़्यादा ट्रैक्टर पलवल बॉर्डर से बदरपुर की तरफ़ बढ़ चुके हैं। ख़बरों के अनुसार गदपुरी चौक पर हरियाणा पुलिस ने लाठीचार्ज की शुरूआत की है।

 

Pagination

  • Next page ››
AIKS
AIKSCC
kisan andolan
Kisan andolan update
26 January Kisan Parade
republic day

Trending

सरकार से युवाओं को रोज़गार देने की मांग, कोरोना अपडेट और अन्य
किसान आंदोलन : किसानों के हौसले बुलंद , आंदोलन का बदलती तस्वीर
बावल: प्रदर्शन करतीं`महिलाओं की वेतन वृद्धि की मांग और शोषक कंपनी प्रशासन
अपने ही इतिहास से शापित एक असहाय राजनीतिज्ञ का सच बोलना
ग्राउंड रिपोर्ट: नाराज़गी और मलाल के बीच राजस्थान के किसान लंबी लड़ाई के लिए तैयार
महिलाओं को सड़क हादसों के बाद आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है!

Related Stories

किसान आंदोलन
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
किसान आंदोलन: एसकेएम ने राष्ट्रपति को पत्र लिख कर गिरफ़्तार किसानों की बिना शर्त रिहाई की मांग की
25 February 2021
देशभर में लाखों किसान तीन नए विवादित कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सरकार किसानों के इस आंदोलन की मांगों को मानने के बदले लगातार
किसान आंदोलन
मुकुंद झा
किसान आंदोलन के 90 दिन: सरकार का अड़ियल रुख और किसानों के बुलंद हौसले
22 February 2021
किसान आंदोलन अपने तीसरे माह में प्रवेश कर गया है। यानी इसे 90 दिन हो गए हैं। ये आंदोलन दिल्ली की सीमाओं पर भीषण ठंड में शुरू हुआ था जो अब धीरे धीरे
कंटीले तार लम्बी नुकीले कीलों के घेरे में लोकतंत्र
न्यूज़क्लिक डेस्क
इतवार की कविता : कंटीले तार लम्बी नुकीली कीलों के घेरे में लोकतंत्र
21 February 2021
कंटीले तार लम्बी नुकीली कीलों के घेरे में लोकतंत्र   बेहद ठंडा

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • Daily Round-up Newsclick
    न्यूज़क्लिक टीम
    सरकार से युवाओं को रोज़गार देने की मांग, कोरोना अपडेट और अन्य
    25 Feb 2021
    आज के डेली राउंड अप में चर्चा करेंगे सोशल और डिजिटल मीडिया को रेगुलेट करने के लिए केंद्र सरकार ने जारी किए नियम, छात्र और अध्यापक आज ऑनलाइन आंदोलन चला रहे हैं जिसमें वो सरकार से युवाओं को रोज़गार…
  • किसान आंदोलन : किसानों के हौसले बुलंद , आंदोलन का बदलती तस्वीर
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन : किसानों के हौसले बुलंद , आंदोलन का बदलती तस्वीर
    25 Feb 2021
    किसान आंदोलन अपने तीसरे माह में प्रवेश कर गया है। ये आंदोलन दिल्ली की सीमाओं पर भीषण ठंड में शुरू हुआ था जो अब धीरे धीरे गर्मी के मौसम में प्रवेश कर रहा है लेकिन किसानों के हौसले आज भी बुलंद हैं।
  • प्रयोगशाला में विकसित मिनिएचर मस्तिष्क कर रहा है वास्तविक जीवन की स्थितियों की नकल
    संदीपन तालुकदार
    प्रयोगशाला में विकसित मिनिएचर मस्तिष्क कर रहा है वास्तविक जीवन की स्थितियों की नकल
    25 Feb 2021
    यूसीएलए और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की शोधकर्ताओं की एक टीम ने इंसानी स्टेम कोशिकाओं से एक साल से (20 महीने) अधिक समय से एक मस्तिष्क कृत्रिम अंग को विकसित किया है और पाया है कि स्टेम-कोशिका से…
  • ssc
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एसएफआई-डीवाईएफआई ने कर्मचारी चयन आयोग को परीक्षाओं में अनियमिताओं पर सौंपा ज्ञापन!
    25 Feb 2021
    गत वर्ष जानकारी दी थी कि करीब एक लाख से अधिक रिक्तियां सुरक्षा बलों की हैं जबकि 2018 में उत्तीर्ण हजारों उम्मीदवारों को अभी तक नियुक्त नहीं किया गया है।
  • rojgar
    अभिषेक पाठक
    ट्वीट-रूपी सैलाब के साथ छात्रों का हल्ला बोल!
    25 Feb 2021
    बढ़ती बेरोज़गारी, घटती वेकैंसी, कम वेकैंसी की भर्ती में भी चयन आयोगों का गैरज़िम्मेदाराना रवैय्या, सालों-साल का विलंब और ऐसे ही अन्य तमाम मुद्दों पर छात्रों ने ट्विटर के माध्यम से अपना आक्रोश दर्ज कराया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें