NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
देश में व्यापार घाटा बढ़कर रिकॉर्ड स्तर 25.6 अरब डॉलर पर पंहुचा
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार जून के महीने में 63.6 अरब डॉलर का आयात किया गया है, जबकि इस बीच निर्यात 37.9 अरब डॉलर का हुआ है, यानी जून के माह के दौरान व्यापार घाटा बढ़कर अपने रिकार्ड स्तर 25.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।  
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
05 Jul 2022
trade deficit
'प्रतीकात्मक फ़ोटो' साभार: BS

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक जून के महीने में 63.6 अरब डॉलर का आयात किया गया है, जबकि इस बीच निर्यात 37.9 अरब डॉलर का हुआ है, यानी जून के माह के दौरान व्यापर घाटा बढ़कर अपने रिकार्ड स्तर 25.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।  हालांकि पिछले साल जून 2021 में सालाना आधार पर व्यापार घाटा 9.61 अरब डॉलर रहा था |

साथ ही इस साल की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) तक व्यापार घाटा 70.25 अरब डॉलर रहा था, वही इस तिमाही (अप्रैल से जून) में व्यापार घाटा 31.42 अरब डॉलर रहा है। लेकिन सालाना आधार पर देखे तो पिछले जून 2021 के मुकाबले जून 2022 में व्यापार घाटा बढ़कर सबसे ज्यादा यानी 25.6 अरब डॉलर हो गया है।  

सालाना आधार पर जून के महीने में निर्यात 16.78 फीसदी बढ़कर 37.94 अरब डॉलर हो गया है। जबकि आयात में 51 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है और जून के महीने में 63.6 अरब डॉलर का आयात किया गया है।  

सालाना आधार पर पिछले तीन महीने में व्यापार घाटा

मई के महीने में 63.2 अरब डॉलर का आयात किया गया था, जबकि इस बीच 38.9 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था यानी मई के महीने में 24.3 अरब डॉलर का व्यापार घाटा रहा था। अप्रैल के महीने में 58.26 अरब डॉलर का आयात किया गया था, जबकि 38.19 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था।  यानी अप्रैल के महीने में 20.7 अरब डॉलर व्यापार घाटा रहा था |

हालांकि मार्च के महीने में आयात 60.74 अरब डॉलर का किया था, जबकि निर्यात 42.22 अरब डॉलर का हुआ था।  मार्च के महीने में ज्यादा निर्यात के कारण व्यापार घाटा 18.51 अरब डॉलर रहा था। लेकिन मार्च के बाद से एक बार फिर व्यापार घाटा बहुत तेजी से बढ़ा है।

व्यापार घाटा बढ़ने के कारण

व्यापार घाटे के कारणों की बात करे तो, व्यापार घाटे के बढ़ने का पहला कारण यह रहा है कि पिछले कुछ समय से कुछ वस्तुओं जैसे क्रूड पेट्रोलियम, कोयला और सोने के आयात में बहुत ज़्यादा बढ़ोतरी हुई है | जबकि निर्यात में इसके आधे से भी बढ़ोतरी नहीं हुई है, जिसके कारण व्यापार घाटा बढ़ा है। सालाना आधार पर जून 2022 में क्रूड पेट्रोलियम के आयात में 94 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जून के महीने में 20.73 अरब डॉलर के क्रूड पेट्रोलियम का आयात किया गया है।

जून 2021 में 1.88 अरब डॉलर कोयले का आयात किया गया था,जबकि जून 2022 में सालाना आधार पर 6.4 अरब डॉलर कोयले का आयात किया गया है | साथ ही जून 2021 में सोने के आयात में सालाना आधार पर 0.96 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि सालाना आधार पर जून 2022 में 2.61 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

साथ ही दूसरा कारण रुपये की क़ीमत में गिरावट रहा है, मौजूदा समय में रूपया 79 रुपये प्रति डॉलर से ऊपर पहुंच गया है। जिसके कारण आयात किए जाने वाली सभी वस्तुओं के आयात में हमे ज़्यादा पैसा चुकाना पड़ा रहा है। जिसके कारण व्यापार घाटा बढ़ा है, साथ ही सरकार के पास डॉलर के भंडार में भी कमी आयी है।  

Indian trade deficit
trade deficit
indian economy
Nirmala Sitharaman
Narendra modi

Related Stories

प्रधानमंत्री का ‘काला जादू’ बयान: 21वीं सदी का सबसे बड़ा ज्ञान!

नीतीश कुमार ज़ुबानी जंग से कुछ हासिल नहीं कर पाते,  इसलिए भाजपा से अलग होना तय था

बिजली संशोधन बिल 2022 अगर क़ानून में तबदील हो गया तो क्या होगा?

हरियाणा: तिरंगा नहीं तो राशन नहीं, लोग बोले- राशन के पैसे नहीं तो कहां से खरीदें झंडा?

धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पद की गरिमा न घटाएं : राहुल

बिहार के बाद क्या?

भारत की बदहाली समझ लेंगे तो 'रेवड़ी कल्चर' नहीं कहेंगे: डॉ. दीपा सिन्हा

रोज़गार बनता व्यापक सामाजिक-राजनीतिक एजेंडा, संयुक्त आंदोलन की आहट

बिहार में खेला: भाजपा-जेडीयू का अलग होना लगभग तय!


बाकी खबरें

  • भाषा
    प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा नहीं, लेकिन विपक्षी एकता के लिए भूमिका निभाने को तैयार हूं: नीतीश
    12 Aug 2022
    कुमार ने बिहार में नवगठित सरकार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दुरुपयोग की आशंकाओं को हल्के में लिया लेकिन इतना जरूर कहा,‘‘जिन लोगों को दुरुपयोग की आदत पड़…
  • संदीपन तालुकदार
    ऑस्ट्रेलिया ने पिछली दो सदियों में अन्य महाद्वीप से अधिक स्तनपायी खोए: रिपोर्ट में ख़ुलासा
    12 Aug 2022
    रिपोर्ट में सामने आया है कि ख़तरे की सूची में सबसे अधिक वृद्धि अकशेरुकी और मेंढकों की है जबकि पक्षी और सरीसृप वे हैं जो सबसे छोटे समूहों को ख़तरे में डालते हैं।
  • भाषा
    उच्चतम न्यायालय ने ईवीएम से संबंधित प्रावधान की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज की
    12 Aug 2022
    न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-61ए को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जो चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल से…
  • नवनीश कुमार
    हरियाणा: तिरंगा नहीं तो राशन नहीं, लोग बोले- राशन के पैसे नहीं तो कहां से खरीदें झंडा?
    12 Aug 2022
    हरियाणा के करनाल जिले में गरीब लोगों को इस माह राशन लेना मंहगा पड़ रहा है। राशन कार्ड धारक अगर राशन लेने डिपो होल्डर के पास जाते हैं तो पहले उन्हें 20 रुपए का तिरंगा झंडा दिया जा रहा है। उसके बाद ही…
  • भाषा
    देश में कोविड के उपचाराधीन मामले घटकर 1,23,535 हुए
    12 Aug 2022
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 49 लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,26,928 हो गई है। मौत के इन 49 मामलों में वो…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें