दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत : मालीवाल
नयी दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के एक छात्र और दो बहनों की हत्या की घटनाओं के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष के एक छात्र की रविवार को आर्यभट्ट कॉलेज के बाहर कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी गयी।
एक अन्य घटना में हमलावरों ने रविवार तड़के दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आर के पुरम में दो महिलाओं की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों बहनें थीं और संदेह है कि उनके भाई के साथ संपत्ति विवाद को लेकर उन्हें मार दिया गया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली में कोई सुरक्षित नहीं है…. pic.twitter.com/OTaeNVJOb7
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) June 19, 2023
इन घटनाओं के बाद मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘आज अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है। उन्हें लगता है कि वे बच निकलेंगे। राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत है।’’
There is absolutely no fear of law in the minds of criminals today. They think they can get away with anything. The law&order situation in the capital needs immediate action! pic.twitter.com/z5LUOo19x7
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) June 19, 2023
आर के पुरम की घटना के बाद राजनीतिक गतिरोध की स्थिति बन गयी है और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए उप राज्यपाल वी के सक्सेना को जिम्मेदार ठहराया है।
हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुखर्जी नगर में पिछले दिनों आग लगने की घटना के बाद वहां का दौरा नहीं करने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लिया।
(न्यूज़ एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)
अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।