NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
मप्र : बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद दो छात्राओं ने ख़ुदकुशी की
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया था।
भाषा
30 Apr 2022
suicide
'प्रतीकात्मक फ़ोटो'

बालाघाट/ टीकमगढ़ : मध्य प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद बालाघाट और टीकमगढ़ जिलों में हुई अलग-अलग घटनाओं में 17 वर्षीय दो छात्राओं ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया था।

तिरोड़ी थाना प्रभारी चेन सिंह उइके ने बताया कि शुक्रवार रात को बालाघाट जिले के गुडरुघाट गांव में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि रजनी लिल्हारे अंग्रेजी विषय में फेल होने के कारण निराश महसूस कर रही थी। उन्होंने बताया कि वह घर से निकली और अपने चचेरे भाई से फोन पर बात करते हुए उसने कुएं में छलांग लगा दी।

अधिकारी ने कहा कि फोन पर कूदने की आवाज सुनकर रजनी के चचेरे भाई ने परिवार को सूचित किया। जब तक रजनी का परिवार घटनास्थल पर पहुंचा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, दूसरे मामले में पलेरा थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने बताया कि टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर महेंद्र महेबा गांव में रीना अहिरवार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि कला संकाय की 12वीं कक्षा की छात्रा रीना ने अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान के विषयों में असफल होने के बाद यह अतिवादी कदम उठाया।

शाक्य ने कहा, ‘‘रीना की छोटी बहन ने उसे अपने घर के एक कमरे में फांसी पर लटका हुआ पाया।’’ लड़की के माता-पिता दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Madhya Pradesh
MP Board
student
student suicide

Related Stories

मध्य प्रदेश: आख़िर ईद के जुलूस के दौरान भड़की हिंसा की वजह क्या है?

तिरंगा लगाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, ग्वालियर नगर निगम के तीन कर्मचारियों की क्रेन से गिरकर मौत 

मध्यप्रदेश बस हादसा: 'हादसे का शिकार हुई मासूम ज़िंदगियों को निजीकरण और मुनाफ़े की हवस ने निगला'

मध्यप्रदेश के सीधी ज़िले में नहर में गिरी बस, 37 शव बरामद

फिर हादसा, फिर मौतें : यूपी के औरैया में 24 मज़दूरों की जान गई, एमपी के सागर में 5 की मौत

मप्र में रिलायंस के बिजली संयंत्र का राखड़ बांध टूटा, 6 लोग बहे, फसलों को नुकसान

मध्यप्रदेश: रीवा में बस हादसा ,नौ की मौत, 23 घायल

मध्य प्रदेश: बस के नदी में गिरने से सात यात्रियों की मौत, 35 घायल

गणपति विसर्जन के दौरान महाराष्ट्र में 18 और मध्यप्रदेश में 11 लोगों की मौत

मप्र : लगातार मर रहे हैं पत्थर खदान के मज़दूर


बाकी खबरें

  • बिहारः ड्रग इंस्पेक्टर के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः ड्रग इंस्पेक्टर के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
    06 Jul 2022
    एक तरफ नीतीश सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जहां जीरो टौलेरेंस की बात करती रही है वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों के यहां से आय से अधिक संपत्ति होने का मामला रूक नहीं रहा है।
  • Protest
    अनिल अंशुमन
    झारखंड: याद किये गए फ़ादर स्टैन स्वामी, हिरासत में मौत के जिम्मेवारों को सज़ा की उठी मांग
    06 Jul 2022
    5 जुलाई को फ़ादर स्टैन स्वामी के प्रथम शहादत दिवस को झारखंड प्रदेश की संघर्षशील ताकतों ने शोक को संकल्प में बदल देने के आह्वान के साथ मनाया।
  • mahua moitra
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    देवी काली पर टिप्पणी को लेकर महुआ मोइत्रा के ख़िलाफ़ प्राथमिकी, भाजपा ने की गिरफ़्तारी की मांग
    06 Jul 2022
    भाजपा ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मोइत्रा के खिलाफ 10 दिनों में कार्रवाई नहीं की गई तो वह अदालत का रुख करेगी।
  • प्राइड लोगों के लिए हो, न कि लाभ के लिए
    मोहम्मद शबीर
    प्राइड लोगों के लिए हो, न कि लाभ के लिए
    06 Jul 2022
    यूरोप में मजदूर वर्ग और युवा समूहों ने LGBTQ+ लोगों के अधिकारों को दुनिया भर में आगे बढ़ाने के लिए LGBTQ+फोबिया और इंद्रधनुषी पूंजीवाद (रेनबो कैपिटलिज्म) से लड़ने का संकल्प लिया है।
  • सोनिया यादव
    कर्नाटक: पुलिस भर्ती घोटाले में बैकफ़ुट पर बीजेपी, राजनेताओं और पुलिस की सांठगांठ का बड़ा खुलासा
    06 Jul 2022
    इस घोटाले के समय आज के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई तब राज्य के गृह मंत्री थे। यही नहीं इस मामले में सीआईडी ने कलबुर्गी में बीजेपी की महिला विंग की अध्यक्ष रह चुकीं दिव्या हागरागी को भी गिरफ़्तार किया है…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें