Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

महाराष्ट्र: निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत

हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ।
Maharashtra

मुंबई: महाराष्ट्र में नासिक-अहमदनगर राजमार्ग पर शुक्रवार को सुबह एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी लग्ज़री बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी।

उन्होंने बताया कि हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री शिंदे ने घटना पर दुख व्यक्त किया और जान गंवाने वालों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। सरकार घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी।

बयान के अनुसार, शिंदे ने नासिक के संभागीय आयुक्त से बात की और उन्हें घायलों को इलाज के लिए तुरंत नासिक तथा शिरडी ले जाने और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के निर्देश दिए।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest