Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

मुंबई-गोवा राजमार्ग पर ट्रक और वैन की टक्कर में 9 लोगों की मौत

पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसा रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह करीब पौने पांच बजे हुआ। ये सभी लोग वैन से रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे। हताहत हुए लोग रिश्तेदार हैं और गुहागर के हेदावी गांव के निवासी थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था।
accident
फ़ोटो साभार: PTI

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रक और वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसा रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह करीब पौने पांच बजे हुआ। ये सभी लोग वैन से रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे। हताहत हुए लोग रिश्तेदार हैं और गुहागर के हेदावी गांव के निवासी थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ नौ लोगों की हादसे में मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मानगांव के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पहले पुलिस ने बताया था कि हादसे में एक बच्ची घायल हुई है।

अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

"महाराष्ट्र में बस पलटने से दो लोगों की मौत, 30 घायल"

उधर महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में बृहस्पतिवार को एक बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। अधिकारी के मुताबिक, राज्य की राजधानी मुंबई से 480 किलोमीटर दूर कंकावली में गड नदी पुल के पास एक तीव्र मोड़ पर चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया।

अधिकारी ने बताया कि बस में 36 यात्री सवार थे और बस पुणे से गोवा जा रही थी।

अधिकारी के मुताबिक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए कंकावली के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest