NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
विडंबना: ओडिशा में हड़ताल करने पर कर्मचारियों को जेल भेजने के प्रावधान वाला विधेयक पारित
देशभर के मज़दूरों की तरह ही ओडिशा के मज़दूर भी केंद्र द्वारा पारित चार श्रम संहिताओं के खिलाफ 26 नवंबर को सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। ओडिशा सरकार के नए संशोधन विधेयक पास होने से मज़दूरों में और भी गुस्सा है और मज़दूर संगठनों ने दावा किया कि इसका प्रतिकार करने के लिए मज़दूरों और भी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरेगा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Nov 2020
ओडिशा

देशभर के मज़दूर और अन्य कामगार वर्ग 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं। इस कड़ी में संघ समर्थित मज़दूर संगठन भारतीय मज़दूर संघ को छोड़कर सभी दस सेंट्रल ट्रेड यूनियन इस हड़ताल के समर्थन में हैं। ओडिशा में भी सभी सेंट्रल ट्रेड यूनियन, स्वतंत्र फेडरेशन और कर्मचारी यूनियन इस हड़ताल की तैयारी में लगे हुए थे। इस बीच 23 नवंबर सोमवार को विपक्ष के कड़े विरोध के बीच, ओडिशा सरकार ने आवश्यक सेवा (रख-रखाव) अधिनियम (एस्मा ) संशोधन विधेयक विधानसभा में पारित कर दिया, जिसमें हड़ताल करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए कारावास की सजा का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से गृह राज्य मंत्री डीएस मिश्रा द्वारा सदन में पेश किए गए विधेयक को ग़लत बताते हुए कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने उसके दंडात्मक प्रावधानों के लिए विरोध किया।

विधेयक में कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति को अवैध हड़तालों के लिए उकसाने और उसे फंडिंग करते हुए पाया जाता है, तो उसे कारावास की सजा होगी, जो एक वर्ष तक की हो सकती है और/या 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

इसके अलावा, नए कानून में दमकल सेवा विभाग, आबकारी विभाग, वन विभाग, कारागार, सुधार और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई आवश्यक सेवा वाले विभागों में कार्यरत किसी भी व्यक्ति के हड़ताल पर रोक लगाने का भी प्रावधान है।

विधेयक के प्रावधानों के अनुसार, विधेयक के पारित होने के बाद कर्मचारियों द्वारा बुलाई गई किसी भी हड़ताल को अवैध माना जाएगा।

विपक्ष और मज़दूर नेताओं ने आरोप लगाया कि यह मज़दूरों और कर्मचारियों की आवाज को दबाने की कोशिश है। अब वे लोकतांत्रिक तरीके से भी अपनी मांगों को नहीं उठा सकते है।

कांग्रेस विधायक तारा प्रसाद ने सरकार की आलोचना की और कहा कि विधेयक का उद्देश्य लोगों की आवाज को दबाना है।

उन्होंने कहा, "हालांकि बीजेडी 21 वर्षों तक सत्ता में रही, लेकिन वह स्कूलों में शिक्षकों से लेकर अस्पतालों तक में डॉक्टर उपलब्ध कराने में विफल रही है। इसलिए अब लोग विरोध में सड़कों पर उतर रहे हैं और इसे दबाने के लिए इस तरह का कानून लाया जा रहा है।"

आगे उन्होंने कहा " ओडिशा की स्थिति पाकिस्तान में देखी जा रही घटनाओं से भी बदतर है। लोग हड़ताल नहीं कर सकते हैं, वे सड़क पर विरोध नहीं कर सकते हैं, किसी भी जिले में कोई बंद नहीं होगा। यह विधेयक ओडिशा के नागरिकों को डराने और धमकाने के लिए लाया गया है।"

आपको बता दें कि देशभर के मज़दूरों की तरह ही ओडिशा के मज़दूर भी केंद्र द्वारा पारित चार श्रम संहिताओं के खिलाफ 26 नवंबर को सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए लगतार वो छोटी छोटी मीटिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी मज़दूरों को इस हड़ताल से जुड़ने की अपील कर रहे है। अब ओडिशा सरकार के नए संशोधन विधेयक पास होने से मज़दूरों में और भी गुस्सा है और मज़दूर संगठनों ने दावा किया कि इसका प्रतिकार करने के लिए मज़दूर और भी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरेगा।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Odisha
Odisha Bill
Nov 26-27 Strike
Central trade union
naveen patnayak

Trending

दिल्ली: निगमकर्मियों के हड़ताल का 11वां दिन, कर्मचारी वेतन और जनता सफ़ाई के लिए परेशान
भारत के सामने नौकरियों का बड़ा संकट: पिछले साल छिन गईं 1.7 करोड़ नौकरियाँ
किसान ट्रैक्टर रैली पर अडिग, सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा- पुलिस ले फ़ैसला
जो निधि राज़दान के साथ हुआ, वो साइबर फ्रॉड आपके साथ भी हो सकता है!
हर एक घंटे में सौ भारतीय किसान हो जाते हैं भूमिहीन
भारत में "Anti Conversion Law" का इतिहास

Related Stories

ओडिशा
राखी घोष
कोविड-19 : दक्षिण ओडिशा में घरों में चलाई जा रहीं कक्षाएं, आंतरिक इलाक़े के जनजातीय बच्चों को मिल रही मदद
10 December 2020
23 साल के कृष्णा वडाका लॉकडाउन से पहले अपने गांव तानकुपादर में एक किसान थे। तानकुपादर, ओडिशा के कालाहांडी जिले के लांजिगढ़ ब्लॉक की कुरली पंचायत मे
 मज़दूर विरोधी श्रम कोड के ख़िलाफ़ सड़कों पर व्यापक विरोध
अनिल अंशुमन
बिहार-झारखंड: मज़दूर विरोधी श्रम कोड के ख़िलाफ़ सड़कों पर व्यापक विरोध
27 November 2020
हर ज़ोर–ज़ुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है...
Daily Round-up Newsclick
न्यूज़क्लिक टीम
मज़दूर-किसान की एकता, कोरोना अपडेट और अन्य
25 November 2020

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • मुनव्वर फारुकी।
    मोनिका धनराज
    मुनव्वर फ़ारूकी वाले मामले ने लोकतंत्र के विचार को भ्रामक बना डाला है 
    18 Jan 2021
    इंदौर में जिस मनमाने ढंग से पुलिस और न्यायपालिका, फारुकी वाले मामले से निपट रही है, वो एक खतरनाक संदेश दे रहा है। 
  • यूएस जा रहे होंडुरास के प्रवासी कारवां पर ग्वाटेमाला के सुरक्षा बलों की कार्रवाई
    पीपल्स डिस्पैच
    यूएस जा रहे होंडुरास के प्रवासी कारवां पर ग्वाटेमाला के सुरक्षा बलों की कार्रवाई
    18 Jan 2021
    हजारों होंडुरासवासी जो अमेरिका की जोखिम भरे यात्रा पर निकले हुए हैं वे एटा और आयोटा तूफान के शिकार हैं और उन्हें अपना देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
  • एक बरस बाद: लखनऊ का घंटाघर पुलिस छावनी बना, 26 को झंडा फहराने का ऐलान
    असद रिज़वी
    एक बरस बाद: लखनऊ का घंटाघर पुलिस छावनी बना, 26 को झंडा फहराने का ऐलान
    18 Jan 2021
    आज जिस तरह किसान आंदोलन जारी है, उसी तरह एक बरस पूर्व सीएए विरोधी आंदोलन भी ज़ोरों पर था। उसमें भी प्रदर्शनकारियों ने इसी तरह हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में धरने दिए, तक़लीफ़ें सहीं और डटे रहे। आज एक…
  • भारत के सामने नौकरियों का बड़ा संकट: पिछले साल छिन गईं 1.7 करोड़ नौकरियाँ
    सुबोध वर्मा
    भारत के सामने नौकरियों का बड़ा संकट: पिछले साल छिन गईं 1.7 करोड़ नौकरियाँ
    18 Jan 2021
    सितंबर 2020 से अब तक 90 लाख नौकरियाँ जा चुकी हैं, लेकिन सरकार अब भी इस तरीके से व्यवहार कर रही है, जैसे सबकुछ बहुत ही सही चल रहा हो।
  • भूख के विरुद्ध भात, रात के विरुद्ध प्रात के लिए है किसान आंदोलन
    अनीश अंकुर
    भूख के विरुद्ध भात, रात के विरुद्ध प्रात के लिए है किसान आंदोलन
    18 Jan 2021
    पटना में लगाई गई किसान संसद, तीनो कृषि कानूनों को रद्द करने की उठी मांग
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें