Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

हैप्पी बर्थडे साहिब: आप कहौ तो दिन... आप कहौ तो रात

आज हमारे प्रधानसेवक ‘सरकार जी’ का जन्मदिन है। इस मौके पर कवि-पत्रकार रवि शंकर दुबे ने उन्हें अपने विशिष्ट व्यंग्यात्मक अंदाज़ में बधाई दी है। शब्दों की सप्रेम भेंट। आप भी पढ़िए-सुनिए-सुनाइए।
Modi birthday
तस्वीर केवल प्रतीकात्मक प्रयोग के लिए

क्या करें हम तो भक्त हैं....

 

आप कहौ तो दिन... आप कहौ तो रात

हम तो ठहरे भक्त तुम्हारे कर लो मन की बात

कान पकरौ तो हंस दे हम, लात मारौ तौ हंस दे हम

गाल छुई के देखौ... मुस्कराएं सारी रात

भईया आप कहौ तो दिन आप कहौ तो रात

हम तो ठहरे भक्त तुम्हारे कर लो मन की बात

 

दाल पकै ना चावल चुरै बस रोटी नोन के साथ

बुढ़ऊ सुबेरेस खांस रहे हैं, जौ हगैं तो मारै बास

भईया आप कहौ तो दिन आप कहौ तो रात

हम तो ठहरे भक्त तुम्हारे कर लो मन की बात

 

आठ बजे तुम आयौ औ सब कई गयौ सत्यानास

लइ गयो सब चोराए तुम जऊन रहै हमरे पास

लेकिन बाबू आप कहौ तो दिन आप कहौ तो रात

हम तो ठहरे भक्त तुम्हारे कर लो मन की बात

 

खेत बेचिन बाप हमार- अम्मक झुमका लइगा सुनार

हम तो खाली फारम भरेन लै-लै सबसे उधार

लेकिन भईया आप कहौ तो दिन आप कहौ तो रात

हम तो ठहरे भक्त तुम्हारे कर लोग मन की बात

 

कीचड़ मा उतरि के कमल खिलायन, सोंचेन महक गवा संसार

लेकिन कीचड़ जब गंधान तो जानेन कमल तो बस फुलवार

लेकिन आप कहौ तो दिन आप कहौ तो रात

हम तो भईया भक्त तुम्हारे कर लो मन की बात

 

राधेक तुम तलवार थमायौ रहीम कहेयो गद्दार

आपसम तुम हमैं लड़ायौ बनेओ बहुत बड़वार

लेकिन भईया आप कहौ तो दिन आप कहौ तो रात

हम तो दादा भक्त तुम्हारे कर लो मन की बात- बाबू कर लो मन की बात

 

-         रवि शंकर दुबे

(कवि-पत्रकार)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest