NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
चुनावी वादे पूरे नहीं करने की नाकामी को छिपाने के लिए शाह सीएए का मुद्दा उठा रहे हैं: माकपा
माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि शाह का यह कहना कि सीएए को पश्चिम बंगाल में लागू किया जाएगा, इस तथ्य को छिपाने का एक प्रयास है कि 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का वादा झूठा था।
भाषा
06 May 2022
Sujan Chakraborty

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के मुद्दे को फिर से उठा रहे हैं ताकि भाजपा के चुनाव पूर्व के वादे को लागू करने में नाकामी को छुपा सकें।
     
माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने दावा किया कि शाह का यह कहना कि सीएए को पश्चिम बंगाल में लागू किया जाएगा, इस तथ्य को छिपाने का एक प्रयास है कि 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का वादा झूठा था।
     
शाह ने बृहस्पतिवार को सिलीगुड़ी में दावा किया कि सीएए एक वास्तविकता था, है और रहेगा। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केवल घुसपैठ जारी रखना चाहती हैं और पश्चिम बंगाल में आए शरणार्थियों को नागरिकता देने के खिलाफ हैं।
     
चक्रवर्ती ने सवाल किया, ‘‘क्या वह (शाह) उन लोगों की नागरिकता पर सवाल उठा सकते हैं जिनके वोटों से उन्होंने चुनाव जीता था?’’
     
नागरिकता के मुद्दे में मुख्यमंत्री की भी भूमिका होने का आरोप लगाते हुए चक्रवर्ती ने दावा किया कि 2003 तक देश के नागरिकता कानून में ‘‘अवैध प्रवासी’’ या ‘‘एनआरसी’’ शब्द नहीं थे, जब अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार, जिसमें ममता बनर्जी मंत्री थीं, इन शब्दों को संशोधन के माध्यम से कानून में शामिल किया।
     
चक्रवर्ती ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘जो कोई भी प्रासंगिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकता, वह असुरक्षित हो जाता है। यह गरीब वर्ग है, जिसने हो सकता है बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदाओं जैसे कारणों से विस्थापन का सामना किया हो, जिसके दौरान ये कागजात खो गए होंगे। उन्हें सबसे अधिक नुकसान हुआ होगा।’’
     
चक्रवर्ती ने कहा कि सिलीगुड़ी में एक जनसभा में बृहस्पतिवार को भाजपा के दो विधायकों द्वारा उत्तर बंगाल को एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने को लेकर की गई मांग अनुचित थी क्योंकि यह क्षेत्र के कथित कम विकास की समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।

Amit Shah
CAA
CPI-M
BJP
Sujan Chakraborty

Related Stories

महाराष्ट्र सियासत: एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाना भाजपा के बड़े प्लान का हिस्सा!

शिंदे के तीर से भाजपा के तीन निशाने: शिवसेना, NCP और मराठे

शाह-सोरेन मुलाकात: क्या झारखंड में भी होगा महाराष्ट्र वाला खेल?

उदयपुर कांड: ...जाने किसके धरम का भला हो गया!

काग़ज़ों पर किराड़ी में 458 बेड का अस्पताल 2020 तक बन चुका लेकिन ज़मीन पर नहीं?

मुद्दा: नामुमकिन की हद तक मुश्किल बनती संसद में मुस्लिमों की भागीदारी की राह

तीस्ता सेतलवाड़ की रिहाई की मांग को लेकर माकपा ने कोलकाता में निकाला विरोध मार्च

दिल्ली सहित देश भर में तीस्ता की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ नागरिक समाज का साझा विरोध प्रदर्शन

तीस्ता और श्रीकुमार के समर्थन में देश भर में हो रहे हैं प्रदर्शन

शिंदे विद्रोह फेेल हुआ तो राष्ट्रपति शासन का विकल्प, मुंबई सहित 14 निगमों पर नज़र


बाकी खबरें

  • cartoon click
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: ऑर्डर...ऑर्डर...नूपुर शर्मा टीवी पर देश से माफ़ी मांगें
    01 Jul 2022
    पैग़म्बर मोहम्मद के अपमान मामले में सुप्रीम फ़ैसला है कि नूपुर शर्मा टीवी पर जाकर देश से माफ़ी मांगे। यह सही भी है जब सारा विवाद टीवी पर पैदा हुआ, तो माफ़ी भी टीवी पर ही जाकर मांगनी चाहिए और बाक़ायदा…
  • protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छत्तीसगढ़: एसईसीएल के गेवरा मुख्यालय पर किसानों का हल्ला बोल, ऑफिस में ही फंसे अधिकारी-कर्मचारी, वामदलों का भी समर्थन
    01 Jul 2022
    छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू विस्थापित रोज़गार एकता संघ के नेतृत्व में हज़ारों किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एसईसीएल मुख्यालय का घेराव कर लिया। आंदोलनकारियों में महिलाओं की संख्या भी खूब।
  • america-iran
    एम.के. भद्रकुमार
    अमेरिका-ईरान: पहल से पनपी नई उम्मीदों को भविष्य बनाने दें ,उन्हे चोट न पहुंचाएं 
    01 Jul 2022
    आज आंतरिक और बाह्य परिस्थितियों का कुछ ऐसा संगम बन गया है, जो अमेरिका और ईरान को लेकर कहीं न कहीं एक उम्मीद पैदा कर रहा है।
  • nupur sharma
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट की फटकार: टीवी पर देश से मांगे माफ़ी; उनको नहीं, देश को है उनसे ख़तरा
    01 Jul 2022
    कोर्ट ने सवाल किया कि नूपुर शर्मा को खतरा है या वह सुरक्षा के लिए खतरा बन गई हैं? आगे अदालत ने कहा कि उदयपुर में टेलर कन्हैलाल की हत्या के लिए भी ही उनकी बयानबाजी जिम्मेदार है।
  • jharkhand
    तारिक अनवर
    रांची : पैग़ंबर के अपमान के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हुई 10 जून की हिंसा को किसने भड़काया?
    01 Jul 2022
    शुक्रवार के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में सोशल मीडिया मैसेज किसने भेजे? पुलिस की तादाद नाकाफ़ी क्यों थी? क्या पुलिस को उन सोशल मीडिया मैसेज की जानकारी नहीं थी? ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब की दरकार अब…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें