NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस को शीर्ष मानवाधिकार संस्था से निलंबित किया
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से रूस को निलंबित करने के लिए अमेरिका द्वारा लाये गये एक प्रस्ताव को पारित करने के लिए 193 सदस्यीय महासभा (यूएनजीए) में इसके (प्रस्ताव के) पक्ष में 93 मत पड़े, जबकि भारत सहित 58 देश अनुपस्थित रहे।
भाषा
08 Apr 2022
UN General Assembly

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व की शीर्ष मानवाधिकार संस्था से रूस को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया।
   
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से रूस को निलंबित करने के लिए अमेरिका द्वारा लाये गये एक प्रस्ताव को पारित करने के लिए 193 सदस्यीय महासभा (यूएनजीए) में इसके (प्रस्ताव के) पक्ष में 93 मत पड़े, जबकि भारत सहित 58 देश अनुपस्थित रहे।

 ‘मानवाधिकार परिषद में रूसी संघ की सदस्यता के निलंबन अधिकार’ शीर्षक वाले प्रस्ताव के खिलाफ 24 मत पड़े। मतदान से अनुपस्थित देशों में बांग्लादेश, भूटान, ब्राजील, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, मलेशिया, मालदीव, नेपाल, पकिस्तान, कतर, सउदी अरब, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने मतदान के बाद कहा, “भारत ने आज महासभा में रूसी महासंघ को मानवाधिकार परिषद से निलंबित करने से संबधित प्रस्ताव पर मतदान में भाग नहीं लिया। हमने तर्कसंगत और प्रक्रिया सम्मत कारणों से यह किया।”

उन्होंने कहा, “यूक्रेन में युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक भारत शांति, संवाद और कूटनीति का पक्षधर रहा है। हमारा मानना है कि रक्त बहाने और निर्दोष लोगों के प्राण लेने से किसी समस्या का समाधान नहीं निकल सकता। यदि भारत ने कोई पक्ष लिया है तो वह है शांति और हिंसा को तत्काल समाप्त करने का।”

यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने ट्वीट किया कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से रूस को अभी-अभी निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि युद्ध अपराधियों के लिए संरा की संस्थाओं में कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी सदस्य देशों का आभारी हूं जिन्होंने संबंधित यूएनजीए प्रस्ताव का समर्थन किया और इतिहास में सही पक्ष के साथ खड़े हुए। ’’
     
यूक्रेन में रूसी सैनिकों द्वारा मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन करने के आरोपों से जुड़े इस प्रस्ताव को पारित किया गया।
   
अमेरिका और यूक्रेन ने रूसी सैनिकों के इस कृत्य को युद्ध अपराध करार दिया है।
     
उल्लेखनीय है कि रूस दूसरा देश है जिसकी यूएनएचआरसी सदस्यता छीन ली गई है। महासभा ने 2011 में लीबिया को परिषद से निलंबित कर दिया था।

रूसी सैनिकों द्वारा यूक्रेन के बुचा शहर में की गई नागरिकों की हत्याओं की तस्वीरें एवं वीडियो सामने आने के बाद अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने 47 सदस्यीय मानवाधिकार परिषद से रूस को निलंबित करने का अभियान शुरू किया था।

UN
UN General Assembly
Russia
ukraine
Russia Ukraine war
vladimir putin

Related Stories

रूस-तुर्की ने क्षेत्रीय तनाव को कम करने के लिए उठाए कदम

रूस : वोस्तोक 2022 में हैं बड़े संदेश 

काला सागर और तीन तिलंगे

आईसीजे रोहिंग्या नरसंहार मामले में अधिकार क्षेत्र पर निर्णय सुनाने को तैयार

रूस ने सिखाया यूरोप को गैस व्यापार का ककहरा

यूक्रेन युद्ध की गाज: अमेरिका हो या यूरोप, झेल रहे भीषण महंगाई की मार, अनाज नहीं गैस नहीं

निकट भविष्य में यूक्रेन शांति वार्ता की संभावना?

रूस-ईरान संबंधों में मज़बूती बढ़ी

शिंजो आबे: एक विवादास्पद दूरदर्शी शख़्सियत

यूरोपियन यूनियन की अर्थव्यवस्थाएं लड़खड़ा रही हैं


बाकी खबरें

  • भाषा
    तीन तलाक़ की तरह नहीं है ‘तलाक़-ए-हसन’, महिलाओं के पास ‘खुला’ का विकल्प: उच्चतम न्यायालय
    16 Aug 2022
    याचिकाकर्ता बेनज़ीर हीना की ओर से पेश वरिष्ठ वकील पिंकी आनंद ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने तीन तलाक़ को असंवैधानिक घोषित किया था लेकिन उसने तलाक़-ए-हसन के मुद्दे पर फ़ैसला नहीं दिया था।
  • सबरंग इंडिया
    दिल्ली HC ने पॉक्सो जमानत पर सुनवाई के समय पीड़ित की उपस्थिति पर चिंता व्यक्त की
    16 Aug 2022
    अधिकार समूहों द्वारा पीड़ित और कथित दुर्व्यवहारकर्ता के बीच इस तरह की कथित रूप से जबरन बातचीत के संभावित प्रभाव के बारे में चिंता व्यक्त की गई है
  • संदीप चक्रवर्ती, शांतनु सरकार
    त्रिपुरा: एनईपी के ख़िलाफ़ और 'सेव इंडिया, सेव कॉन्स्टिट्यूशन' को लेकर एसएफ़आई, टीएसएफ़ जत्थे में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
    16 Aug 2022
    अखिल भारतीय अभियान का हिस्सा ये जत्था जल्द ही पूर्वोत्तर क्षेत्र को पार करेगा और 2 सितंबर को कोलकाता में एक रैली के आयोजन में शामिल होगा।
  • संजय सोलोमन
    विशेष: स्त्री अस्मिता की वो साहित्यिक जंग, जिसने पितृसत्ता को घुटनों के बल ला दिया!
    15 Aug 2022
    सावित्री बाई फुले, पंडिता रमाबाई, एक अज्ञात हिन्दू औरत, रुकैया सख़ावत हुसैन, ताराबाई शिंदे समेत कुछ अन्य महिलाओं ने आगे आकर पितृसत्ता के विरुद्ध स्त्री मुक्ति की जंग छेड़ दी।
  • सुबोध वर्मा
    आज़ादी की 75वीं सालगिरह: भारतीय चाहते क्या हैं ?
    15 Aug 2022
    यहां कुछ ऐसी प्रमुख नीतियां दी गई हैं जिनकी लोगों को बेहद ज़रूरत है लेकिन मोदी सरकार ऐसा नहीं मानती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें