NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव का समीकरण
भारत निर्वाचन आयोग राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा  करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश समेत 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना है। मतदान 10 जून को होगा।  परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे।चुनाव आयोग ने 24 मई को राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना की तारीख घोषित की है।
असद रिज़वी
21 May 2022
Rajya Sabha
फाइल फोटो।

विधानसभा-विधानपरिषद के चुनावों के बाद एक बार फ़िर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) राज्यसभा चुनाव में आमने-सामने होंगी। देश भर में जून में 57 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। जिसमे अधिकतम 11 सीटें उत्तर प्रदेश में हैं। प्रदेश की 403 सीटों वाली विधानसभा से चुनावी गणित के हिसाब से बीजेपी ज़्यादा सदस्यों को राज्यसभा भेजने की स्थिति में है। हालाँकि सपा के 03 उमीदवारों के सफ़ल होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

अगर पार्टी सूत्रों की मानें तो अपने गठबंधन को 2024 आम चुनावों तक मज़बूत बनाये रखने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने हिस्से की एक सीट राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को दे सकते हैं। समाजवादी पार्टी पूर्व आईएएस अलोक रंजन को भी ऊपरी सदन भेजने पर विचार कर रही है ।रंजन अखिलेश सरकार के दौरान प्रदेश के मुख्य सचिव थे। इसके अलावा उन्होंने ही 2022 के प्रदेश के  विधानसभा चुनाव में सपा का घोषणा पत्र तैयार किया था। उधर सपा को 2022 में ज़बरदस्त समर्थन देने वाले मुस्लिम समाज का दबाव भी अपने प्रतिनिधि को राज्यसभा भेजने के लिए रहेगा।

सपा सूत्रों के अनुसार ही पार्टी महाराष्ट्र से पार्टी के नेता अबू हसन आज़मी के नाम पर विचार कर रही है। पार्टी ने आज़म खान के जेल में रहते, आज़मी को 2022 के विधानसभा चुनाव, मुस्लिम चेहरा बनाया था। इस से पार्टी प्रदेश के बाहर भी विस्तार की सम्भावना को तलाश रही है।उधर सपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी अपने बेटे अरविन्द राजभर को राज्यसभा भेजना चाहते हैं। अगर रालोद और सुभासपा की बात करे तो रालोद ने सपा गठबंधन में 38 सीटों पर चुनाव लड़ा था और केवल 08 पर जीत हासिल की थी।जबकि सुभासपा ने 16 सीटों पर मैदान में उतरी और 07 पर जीत हासिल की थी।

दूसरी तरफ जेल से बहार आये आज़म खान भी अपने किसी निकटतम को राज्यसभा का टिकट दिलाना चाहते हैं। उधर सपा से नाराज़ चल रहे शिवपाल यादव को भी राज्यसभा चुनावों के मद्देनज़र पार्टी को मनाये रखना ज़रूरी है ताकि क्रॉस वोटिंग न हो। बता दें कि एक राज्यसभा सीट के लिए 34-37 वोटों की जरूरत होगी।यह प्रत्याशियों की संख्या पर निर्भर करता है। भाजपा और सहयोगी दलों के पास 273 वोट हैं। सपा और सहयोगी दलों के पास 125 विधयाक हैं। बीजेपी आठ पर और सपा 03 सीटों पर दावा कर रही है।

बीजेपी गठबंधन के पास  273 सीटों में स्वयं उसके 255 अपना दल (सोनेलाल) के 12 और निषाद पार्टी के 06 विधायक है।वही सपा गठबंधन के125 सीटों में अधिकतम 111 स्वयं उसके विधायक हैं। रालोद 08 और सुभासपा की 06 सीटें है। इसके अलावा रघुराज प्रताप सिंह के जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) 02, कांग्रेस 02 और बसपा 01 वाली पार्टी है।

प्रदेश विधानसभा के गणित के अनुसार 11 में से 07 बीजेपी और 03 सपा के उम्मीदवारों की विजय होने की संभावना प्रबल है। लेकिन अगर 11वीं सीट पर दोनों दलों के अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा तो उस पर कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।जबकि कांग्रेस के सपा का समर्थन करने की संभावना है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी और बसपा के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है कि वह किसका समर्थन करेंगे।

बता दें कि 2020 में बसपा विधायकों ने राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के ख़िलाफ़ विद्रोह कर दिया था। सपा से हाथ मिला लिया था। इसका कारण बसपा अध्यक्ष मायावती का वह बयान माना जाता है, जिसमें उन्होंने 2019 आम चुनाव में बीएसपी-सपा के साथ गठबंधन एक "बड़ी गलती"  बताया था। मायावती ने कहा था कि वह भविष्य सपा को हराने के लिए चुनावों में कुछ भी करेगी।

कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल का कार्यकाल जुलाई में  समाप्त हो रहा है। अब कांग्रेस के पास उच्च सदन में देश के सबसे बड़े प्रदेश से कोई सदस्य नहीं होगा। बसपा भी प्रदेश से एक सदस्य के रूप में सिमट जाएगी, रामजी लाल गौतम, जो 2021 में चुने गए थे।इसके अलावा उसके दो सदस्यों, पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और अशोक सिद्धार्थ जुलाई में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

सपा के पांच सदस्यों में से तीन अगले महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं - सुखराम सिंह, रेवती रमन सिंह और विशंभर प्रसाद निषाद। अखिलेश राज्यसभा में एक अतिरिक्त सदस्य भेजने के अलावा इन सीटों को वापस जीतने की उम्मीद कर कर है।बीजेपी के जिन पांच सदस्यों का कार्यकाल 3 जुलाई को समाप्त हो रहा है, उनमें सैयद ज़फर इस्लाम, शिव प्रताप, जय प्रकाश, सुरेंद्र सिंह और बिल्डर से नेता बने संजय सेठ शामिल हैं।

बीजेपी प्रदेश से कम से कम सात सदस्यों को राज्यसभा भेजने की उम्मीद कर रही है। वहीं सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि बीजेपी संभावित उम्मीदवार कौन होंगे। सूत्र बताते हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को तय करने में जाति और स्थानीय समीकरण अहम भूमिका निभाएंगे।

भगवा पार्टी के सूत्र बताते हैं 29 मई तक बीजेपी सभी उम्मीदवारों के नाम तय कर लेगी।कहा जा रहा है बीजेपी इस बार पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी को राज्यसभा भेज सकती है। इसके अलावा यह भी माना जा रहा है कि बीजेपी की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) भी एक सीट के लिए दबाव बना सकती है।

वरिष्ठ पत्रकार अतुल चंद्रा कहते हैं कि प्रदेश का राज्यसभा चुनाव अखिलेश के नेतृत्व की परीक्षा है क्योंकि चुनावों के बाद से आज़म खान और शिवपाल यादव को लेकर अंदरूनी कलह चल रही है।  अतुल चंद्रा के अनुसार यह कलह और मुस्लिम मुद्दों पर अखिलेश की ख़ामोशी सपा को नुकसान भी पंहुचा सकती है। वह आगे कहते हैं कि बीजेपी, ओपी राजभर को भी अपने ख़ेमे में लेन की कोशिश कर सकती है। वह मानते हैं कि यह राज्यसभा चुनाव, अखिलेश और सपा के भविष्य के लिए निर्णयक साबित होगा।  

भारत निर्वाचन आयोग राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा  करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश समेत 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना है। मतदान 10 जून को होगा और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे।चुनाव आयोग ने 24 मई को राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना की तारीख घोषित की है।

Uttar pradesh
Rajya Sabha
UP Rajya Sabha elections
BJP
SAMAJWADI PARTY
AKHILESH YADAV
Yogi Adityanath

Related Stories

चिंता: योगी सरकार की तरफ़ से पिछले 15 सालों में गेहूं की सबसे कम सरकारी ख़रीद

ख़बरों के आगे-पीछे: भाजपा को उपचुनाव जिताने में अखिलेश और मायावती का योगदान?

कटाक्ष: ...नूपुर शर्मा तुम डटी रहो!

उदयपुर की घटना का एक आरोपी ‘भाजपा का सदस्य’ : कांग्रेस

हेट वॉच: भारतीयों ने #Boycott Muslims के सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के आह्वान को खारिज किया

महाराष्ट्र सियासत: एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाना भाजपा के बड़े प्लान का हिस्सा!

शिंदे के तीर से भाजपा के तीन निशाने: शिवसेना, NCP और मराठे

उदयपुर कांड: ...जाने किसके धरम का भला हो गया!

आज़मगढ़ में सपा की हार से मायावती को दिखी नई सियासी राह?

काग़ज़ों पर किराड़ी में 458 बेड का अस्पताल 2020 तक बन चुका लेकिन ज़मीन पर नहीं?


बाकी खबरें

  • भाषा
    एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत जीता
    04 Jul 2022
    288 सदस्यीय सदन में 164 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जबकि 99 विधायकों ने इसके खिलाफ मतदान किया। 
  • भाषा
    हिमाचल प्रदेश में एक निजी बस के खड्ड में गिरने से 16 लोगों की मौत
    04 Jul 2022
    कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि सैंज जा रही बस जंगला गांव के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे खड्ड में गिर गई।
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता: देखो, तो कितनी चुस्त-दुरुस्त और पुरअसर है हमारी सदी की नफ़रत
    03 Jul 2022
    आज जब हमारे देश में चारों तरफ़ जानबूझकर नफ़रत और हिंसा का माहौल बनाया जा रहा है। राजनीति इसे अपने हित में इस्तेमाल कर रही है। तो ऐसे में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित पोलैंड की कवि विस्वावा शिम्‍बोर्स्‍…
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    सरकार जी, 'हॉर्स ट्रेडिंग' पर भी जीएसटी लगा दीजिए, प्लीज़
    03 Jul 2022
    सरकार जी के खर्चे पूरे ही नहीं हो पा रहे हैं। देश को बेच कर भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं। जीएसटी की रिकार्ड वसूली के बाद भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली : पुलिस के कई घंटे पहले ऐलान के बाद अदालत ने भी ज़ुबैर की ज़मानत याचिका ख़ारिज की
    02 Jul 2022
    “यह अत्यंत निंदनीय है और यह आज हमारे देश में कानून के शासन की स्थिति बयां करता है। यहां तक कि न्यायिक मजिस्ट्रेट के बैठने और आदेश सुनाने से पहले ही पुलिस ने आदेश को मीडिया में लीक कर दिया है।”
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें