Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

कोविड-19: रविवार को 1,500 भारतीयों को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया जाएगा

कोविड-19 महामारी के कारण यहां कई व्यवसायों ने अपना कामकाज कम कर दिया जिसके चलते स्थानीय कंपनियों के साथ जुड़े कई भारतीयों के अनुबंध समयपूर्व खत्म हो गए।
covid-19

जोहानिसबर्ग: कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के चलते दक्षिण अफ्रीका में फंसे करीब 1,500 भारतीयों को रविवार को वापस लाया जाएगा।

भारतीयों की वतन वापसी की व्यवस्था इंडिया क्लब नाम के समूह ने की है। इससे पहले भी समूह की ओर से भारतीयों को वापस लाने के लिए एक उड़ान की व्यवस्था की गई थी।

कोविड-19 महामारी के कारण यहां कई व्यवसायों ने अपना कामकाज कम कर दिया जिसके चलते स्थानीय कंपनियों के साथ जुड़े कई भारतीयों के अनुबंध समयपूर्व खत्म हो गए। बेंगलुरु के ऐसे 50 से अधिक आईटी पेशेवर दक्षिण अफ्रीका में फंसे थे। वे भी इस उड़ान से लौटने वाले यात्रियों में शामिल हैं।

इन यात्रियों में दक्षिण अफ्रीका के 14 नागरिक भी शामिल हैं जो अवकाश पर घर आए हुए थे और भारतीय खदानों में अपने काम पर लौट रहे हैं।

भारत सरकार की तीन वंदे भारत उड़ानों के जरिए हजारों भारतीयों को दक्षिण अफ्रीका से वापस लाया जा चुका है।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest