Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

जोको विडोडो दूसरी बार बने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति

इं​डो​नेशिया के निर्वाचन आयोग ने दी यह जानकारी। विडोडो ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं सेवानिवृत्त जनरल प्राबोवो सुबियांतो को हराया।
फाइल फोटो
(फोटो साभार: सोशल मीडिया)

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को विश्व के इस तीसरे बड़े लोकतंत्र का फिर से राष्ट्रपति चुना गया है। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

आयोग ने बताया कि ‘इंडोनेशियन डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ स्ट्रगल’ के सदस्य विडोडो ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं सेवानिवृत्त जनरल प्राबोवो सुबियांतो को हराया।

आयोग द्वारा 17 अप्रैल को हुए चुनावों की घोषणा बुधवार को किए जाने की संभावना थी, लेकिन अशांति और सड़कों पर प्रदर्शन के भय से परिणाम पहले की घोषित कर दिए गए।

आयोग ने बताया कि विडोडो (57) और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मारूफ आमीन ने क्रमश: सुबियांतो एवं सांडियागा यूनो के खिलाफ 55.5 प्रतिशत से लेकर 44.5 प्रतिशत तक के अंतर से जीत हासिल की।

अनधिकृत आंकड़ों के अनुसार विडोडो की जीत का पूर्वानुमान जताया गया था, लेकिन सुबियांतो (67) ने मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विडोडो की जीत को चुनौती देने का संकल्प लिया था और चेताया था कि इससे इंडोनेशिया में विरोध प्रदर्शन शुरू हो सकता है।

बता दें कि सुबियांतो और सुहार्तो के सैन्य शासन के दौरान जोको विडोडो इंडोनेशिया की सेना के जनरल रह चुके हैं। 2014 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने सुबियांतो का हरा दिया था। 

बताया जाता है कि इस चुनाव में इंडोनेशिया में धार्मिक मुद्दे काफी हावी रहे हैं। हालांकि समझा जाता है कि विडोडो की चुनावी जीत के बाद उनके दूसरे कार्यकाल में इंडोनेशिया में लोकतंत्र और भी मजबूत बन सकता है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

 

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest