NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
मज़दूर संगठनों के हड़ताल का पूरे देश में असर, केरल-ओडिशा समेत कई राज्यों में पूर्णबंदी
केंद्र सरकार की कई नीतियों विशेष तौर पर नये किसान और श्रम कानूनों के विरोध के लिए हड़ताल का आयोजन किया गया था। श्रमिक संगठनों के दावों के अनुसार इस हड़ताल में करीब 25 करोड़ श्रमिक शामिल रहे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Nov 2020
मज़दूर

दिल्ली: विभिन्न केंद्रीय श्रमिक संगठनों की एक दिवसीय हड़ताल से बृहस्पतिवार को सार्वजनिक सेवाएं प्रभावित रही। इसके चलते पुडुचेरी, ओडिशा, असम और तेलंगाना में बृहस्पतिवार को पूर्ण बंदी रही। अन्य राज्यों में भी आम जनजीवन प्रभावित रहा।

कृषि और श्रम क्षेत्र में केंद्र के नए कानूनों और उसकी कुछ अन्य नीतियों के विरोध में 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया था। कर्मचारियों से जुड़े कई अन्य मुद्दे और विभिन्न मांगों को भी इसमें जोड़ा गया था।

कई अन्य स्वतंत्र श्रमिक संगठनों ने भी इस हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। श्रमिक संगठनों के दावों के अनुसार इस हड़ताल में करीब 25 करोड़ श्रमिक शामिल रहे।

श्रमिक संगठनों ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘केरल, पुडुच्चेरी, ओडिशा, असम और तेलंगाना में हड़ताल के दौरान पूर्ण बंद रहा। तमिलनाडु के 13 जिलों में पूर्ण बंद की स्थिति रही, जबकि अन्य जिलों में औद्योगिक हड़ताल जारी रही। पंजाब एवं हरियाणा में राज्य परिवहन निगम की बसों का भी चक्का जाम रहा।’

बयान के मुताबिक झारखंड और छत्तीसगढ़ में बाल्को समेत अन्य जगहों पर पूर्ण हड़ताल रही।

पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में आम जनजीवन प्रभावित रहा. पश्चिम बंगाल में छिटपुट झड़पों की खबर है।

गौरतलब है कि हड़ताल में भाग लेने वाले 10 केंद्रीय श्रमिक संगठन इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक), ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक), हिंद मजदूर सभा (एचएमएस), सेंटर ऑफ इंडिया ट्रेड यूनियंस (सीटू), ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी), ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (टीयूसीसी), सेल्फ-एंप्यॉलयड वीमेंस एसोसिएशंस (सेवा), ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (एआईसीसीटीयू), लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (एलपीएफ) और युनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (यूटीयूसी) हैं।

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर अन्य केंद्रीय श्रमिक संगठनों की हड़ताल में भागीदारी रही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने हड़ताल को राजनीति प्रेरित बताते हुए इससे अलग रहने की घोषणा की है।

हिंद मजदूर सभा के महासचिव हरभजन सिंह सिद्धू ने पीटीआई-भाषा से कहा कि बृहस्पतिवार की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में करीब 25 करोड़ श्रमिकों के शामिल होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि रक्षा, रेलवे, कोयला श्रमिकों समेत अन्य निजी क्षेत्र के श्रमिक संगठनों का भी इस हड़ताल को समर्थन मिला है।

किसान संगठनों के संयुक्त मंच अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी) ने भी इस आम हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। घरेलू सहायक, निर्माण श्रमिक, बीड़ी मजदूर, रेहड़ी-पटरी वालों, कृषि मजदूर, ग्रामीण और शहरी इलाकों में स्वरोजगार करने वालों ने भी ‘चक्का जाम’ में शामिल हुए। कई राज्यों में ऑटोरिक्शा और टैक्सी ड्राइवर भी हड़ताल में शामिल रहे।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

CITU
BJP
Workers Strike
all india strike
INTUC
AITUC
hms
AIUTUC
TUCC
AICCTU
LPF
UTUC

Trending

जो निधि राज़दान के साथ हुआ, वो साइबर फ्रॉड आपके साथ भी हो सकता है!
क़रीब दो महीने पूरे, 60 ज़िंदगियां गुज़रीं, 9 दौर की बातचीत ख़त्म: प्रदर्शन कर रहे किसान उम्मीद की तस्वीर हैं
कोविड टीकाकरण शुरू, किसानों को डराने का हथकंडा भी!
कोविड-19 के ख़िलाफ़ भारत में शुरू हुआ विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान
घरेलू श्रम के मूल्य पर फिर छिड़ी बहस
असम: विधानसभा चुनाव के पहले, सरकार-नियंत्रित मदरसे को बंद करना क्या भाजपा के ध्रुवीकरण की दूसरी कोशिश है?

Related Stories

कोविंद
अजय कुमार
बीच बहस: राष्ट्रपति कोविंद का मंदिर निर्माण में चंदा देना कितना उचित, कितना अनुचित?
17 January 2021
एक धर्मनिरपेक्ष देश से सबसे न्यूनतम उम्मीद क्या हो सकती है?
झारखंड
अनिल अंशुमन
झारखंड: चार बार विधायक रहे कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में मानव–श्रंखला अभियान!
16 January 2021
बावजूद इसके कि पिछले कई सप्ताहों से देश भर के किसान मोदी सरकार के किसान विरोधी काले कृषि क़ानूनों की वापसी की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली की सीमा पर
असम
ताहा अमीन मज़ुमदार
असम: विधानसभा चुनाव के पहले, सरकार-नियंत्रित मदरसे को बंद करना क्या भाजपा के ध्रुवीकरण की दूसरी कोशिश है?
16 January 2021
असम में विधानसभा चुनाव के राज्य के क्षितिज पर उभरने के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश में अपने पसंदीदा मुहावरा ‘विका

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • माना कि राष्ट्रवाद की सब्ज़ी भी चाहिए/ लेकिन हुज़ूर पेट में रोटी भी चाहिए
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    माना कि राष्ट्रवाद की सब्ज़ी भी चाहिए/ लेकिन हुज़ूर पेट में रोटी भी चाहिए
    17 Jan 2021
    ‘इतवार की कविता’ में आज पढ़ते हैं संजीव गौतम के नए ग़ज़ल संग्रह ‘बुतों की भीड़ में’ से कुछ चुनिंदा ग़ज़लें जो हालात-ए-हाज़रा का आईना हैं।
  • cartoon
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    ...लो जी, फिर नई तारीख़
    17 Jan 2021
    जब तारीख़ ही देनी है तो एक बार में ही अगली सारी तारीख़ें दे दो। सरकार को अगली सारी की सारी तारीख़ें एकमुश्त ही दे देनी चाहिएं। उन्नीस के बाद फिर बाईस को, बाईस के बाद अट्ठाइस को।
  • अर्नब गोस्वामी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    क्या अर्नब गोस्वामी को बालाकोट एयर स्ट्राइक की जानकारी पहले से थी?
    17 Jan 2021
    स्ट्राइक से तीन दिन पहले कथित लिखित सामग्रियां गोस्वामी को पार्थो दासगुप्ता से यह बताते हुए दिखाती हैं कि "कुछ बड़ा" होने वाला है।
  • कोविंद
    अजय कुमार
    बीच बहस: राष्ट्रपति कोविंद का मंदिर निर्माण में चंदा देना कितना उचित, कितना अनुचित?
    17 Jan 2021
    एक व्यक्ति के तौर पर रामनाथ कोविंद अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए चाहे पांच रुपये दें या पांच लाख रुपये। यह सब उनका व्यक्तिगत मामला है। सवाल यहां है कि राष्ट्रपति होने के नाते क्या उन्हें मंदिर…
  • Urmilesh
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोविड टीकाकरण शुरू, किसानों को डराने का हथकंडा भी!
    16 Jan 2021
    कोरोना टीकाकरण शनिवार से शुरू हो गया. काफी समय से इसका जोर-शोर से प्रचार हो रहा था. कोविड हो या कोई और मेडिकल इमरजेन्सी, उसका मुकाबला बेहतर और सक्षम लोक स्वास्थ्य सेवा-संरचना से ही संभव है. लेकिन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें