Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

पांचवा चरण, 51 सीट : राहुल, सोनिया, राजनाथ समेत कई दिग्गज मैदान में

पांचवें दौर में उत्तर प्रदेश (यूपी) की 14, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 7, राजस्थान की 12, पश्चिम बंगाल की 7 और जम्मू-कश्मीर की दो सीटें शामिल हैं।
election 2019

लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण आ गया है। पांचवें चरण में सोमवार, 6 मई को देश के सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों के लिए शनिवार, शाम चुनाव प्रचार थम गया।

इस पांचवें दौर में उत्तर प्रदेश (यूपी) की 14, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 7, राजस्थान की 12, पश्चिम बंगाल की 7 और जम्मू-कश्मीर की दो सीटें शामिल हैं।

यूपी : कई हाईप्रोफाइल सीटों पर मुकाबला

यूपी की जिन 14 सीटों पर इस चरण में चुनाव होना है, उसमें कई सीटें हाईप्रोफाइल हैं। यहां राजधानी लखनऊ से गृहमंत्री राजनाथ सिंह तो अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रायबरेली से सोनिया गांधी चुनाव मैदान में हैं। अमेठी को लेकर तो जंग तेज है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जहां कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हैं वहीं आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर अमेठी में रिश्वत बांटने का आरोप लगाते हुए बड़ा हमला किया।

लखनऊ में राजनाथ सिंह के सामने सपा उम्मीदवार के तौर पर शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा उतरी हैं।

यूपी में इन सीटों के अलावा पांचवें दौर में धौरहरासीतापुरमोहनलालगंजबांदाफतेहपुरकौशांबीबाराबंकीफैजाबादबहराइचकैसरगंजऔर गोंडा में भी मतदान होगा।

बिहार : 5 सीट

पांचवें चरण में सोमवार को बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों - सीतामढ़ीमधुबनीमुजफ्फरपुरसारण और हाजीपुर में मतदान होगा। इस बीचप्रचार के अंतिम दिन दोनों महागठबंधनों ने प्रचार को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

बिहार राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसारइस चरण में 87 लाख से ज्यादा मतदाता 82 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं के लिए इन क्षेत्रों में 8,899 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पांचवें चरण में मधुबनी से भाजपा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव के पुत्र अशोक यादव को प्रत्याशी बनाया हैजबकि महागठबंधन की ओर से इस सीट पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के बद्री पूर्वे ताल ठोंक रहे हैं। मधुबनी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद भी बतौर निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। इधरलोजपा प्रमुख रामविलास पासवान की परंपरागत सीट हाजीपुर से इस बार उनके भाई और राज्य सरकार के मंत्री पशुपति कुमार पारस चुनाव लड़ रहे हैं। यहां उनका मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शिवचंद्र राम से है।

इसके अलावाराजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की परंपरागत सीट सारण से इस बार उनके समधी चंद्रिका राय का मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी से है। सीतामढ़ी से राजद के अर्जुन राय और जद-यू के सुनील कुमार पिंटू के बीच मुकाबला है जबकि मुजफ्फरपुर में भाजपा के अजय निषाद और वीआईपी के राजभूषण चौधरी के बीच लड़ाई है।

यूपी और पश्चिम बंगाल के साथ बिहार में लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों में मतदान होना है। पहले चार चरणों के मतदान में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 19 सीटों पर मतदान हो चुका है।

 

झारखंड : सीट

देश में पांचवें लेकिन झारखंड राज्य में यह दूसरे चरण का चुनाव होगा। इस चरण में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक केंद्रीय मंत्री की किस्मत का फैसला होगा।

6 मई को यहां लोकसभा की चार सीटों रांचीखूंटीहजारीबाग और कोडरमा के लिए मतदान होना है। सभी नजरें खूंटीकोडरमा और हजारीबाग पर टिकी हैं। 

राज्य के पहले मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कोडरमा सीट से मैदान में हैं। 

वह नवंबर 2000 से मार्च 2003 तक मुख्यमंत्री रहे। वह कोडरमा सीट से 2004 और 2009 में जीत कर लोकसभा पहुंचे थे। 

मरांडी चार विपक्षी पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार हैं। जिनमें कांग्रेसझारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम)राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) शामिल हैं। राज्य में इन सभी दलों ने एक महागठबंधन बनाया है। 

उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी से हैजो इससे पहले राजद की राज्य अध्यक्ष रही हैं और चुनाव की घोषणा के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। 
यहां भाकपा माले के प्रत्याशी राजकुमार यादव की स्थिति भी काफी मजबूत दिखाई दे रही है। और वे यहां एक प्रमुख उम्मीदवार हैं। कुल मिलाकर मुकाबला त्रिकोणीय और कड़ा है।

खूंटी में भाजपा ने तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके अर्जुन मुंडा को कांग्रेस के कालीचरण मुंडा के खिलाफ टिकट दिया है।

हजारीबाग में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा का मुकाबला सीधे कांग्रेस के गोपाल साहू से है। 

रांची में मुकाबला देखने लायक होगाजहां से भाजपा के बागी सांसद रामटहल चौधरी स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में भाजपा के संजय सेठी और कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से टक्कर लेंगे। 

राजस्थान : 12 सीट

राजस्थान की श्रीगंगानगरबीकानेरचूरूझुन्झुनूसीकरजयपुर (ग्रामीण)जयपुरअलवरभरतपुरकरौली-धौलपुरदौसा और नागौर सीटों के उम्मीदवारों की किस्मत भी ईवीएम में कैद होगी। मध्य प्रदेश की टीकमगढ़दमोहखजुराहोसतनारीवाहोशंगाबाद और बेतूल सीट के लिए भी वोटिंग होगी।

मध्य प्रदेश : 7 सीटें

मध्य प्रदेश में सात सीटों टीकमगढ़, दामोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बेतूल में 6 मई को वोट डाले जाएंगे।

पश्चिम बंगाल 7 सीटें

बंगाल में सात सीटों बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग के लिए 6 मई को वोट डाले जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर 2 सीट

जम्मू-कश्मीर की एक सीट अनंतनाग के लिए आखिर पोलिंग होगी। इस सीट के लिए तीन चरणों में मतदान तय किया गया था जिसकी आख़िरी पोलिंग 6 मई को होगी।

दूसरी सीट लद्दाख है, जिसमें करगिल और लेह क्षेत्र आते हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा और आईएएनएस के इनपुट के साथ)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest