NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
भारत के ग्रामीण स्वास्थ्य क्षेत्र में लगभग 2.37 लाख स्वास्थ्य कर्मियों की कमी
भारत में स्वास्थ्य की स्थिति डगमगा हुई है। जहाँ एक और ग्रामीण क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य केन्द्र और स्वास्थ्य देखभाल का बुनियादी ढाँचा भी उपलब्ध नहीं हैं। वही दूसरी और स्वास्थ्य मुहैया कराने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी की भी भरी कमी हैं।
पुलकित कुमार शर्मा
15 Feb 2020
Rural health system
Image courtesy: NewsPole

हाल ही में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ग्रामीण स्वास्थ्य से संबंधित वार्षिक रिपोर्ट जारी हुई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश में स्वास्थ्य कर्मचारियों की भारी  मात्रा में कमी है।

यह बात जगजाहिर है कि भारत में सरकार का सार्वजनिक स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च जरूरत के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। इस हकीकत के बाद भी इस खर्च को बढ़ाया भी नहीं जा रहा है। इसलिए देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य की जर्जर हालत बनी हुई है। इस परेशानी के हल के लिए के लिए सरकार आयुष्मान भारत जैसी बीमा योजनाएं लेकर सामने आई है। लेकिन इसकी वजह से स्वास्थ्य क्षेत्र की परेशानी का हल कम प्राइवेट स्वास्थ्य संस्थानों की कमाई ज्यादा हो रही है। ऐसी स्थिति में  दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाली जनता बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से कोशों दूर रहा जा रही है।  

सब सेंटर में स्वास्थ्य कर्मचारियों की स्थिति

स्वास्थ्य क्षेत्र के संदर्भ में सब सेंटर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाली सबसे छोटी इकाई है। सादी भाषा में समझिये तो गांव के लोगों और सरकारी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र के बीच का सबसे पहला लेवल। यहां पर अधिकांशतः प्राथमिक उपचार से संबधित स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया करवायी जाती है। भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य (इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड) के मानक के तहत सब सेंटर में सामान्यतः दो हेल्थ कर्मचारी होने चाहिए। इनमें से एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी और एक पुरुष स्वास्थ्य कर्मचारी होना चाहिए। लेकिन मौजूदा समय में इस मानक का पालन नहीं किया जा रहा है। आकड़ों से पता चलता है कि सब सेंटर में तकरीबन 4424 महिला स्वास्थ्य कर्मचारी तथा 98063 पुरुष स्वास्थ्य कर्मचारियों कमी है।  

प्राइमरी हेल्थ सेंटर में स्वास्थ्य कर्मचारियों की स्थिति

स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया करवाने के संबंध में सब सेंटर से अगला पड़ाव प्राइमरी हेल्थ सेंटरों का होता है। यहां सब सेंटरों से ज्यादा स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होती है। इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड के तहत प्राइमरी हेल्थ सेंटर से लोगो को 24 घंटे बुनियादी और नर्सिंग सुविधाएँ मिलनी चाहिए। लेकिन इसका पालन कम होता है।
 
प्राइमरी हेल्थ सेंटर में मानकों अनुसार सामान्यतः 13 से 21 स्वास्थ्य कर्मचारी होने चाहिए। इनमें एक मेडिकल अफ़सर, एक लेखाकार सह डाटा एंट्री ऑपरेटर, एक फार्मासिस्ट, एक आयुष फार्मासिस्ट, तीन नर्स , एक महिला हेल्थ कर्मचारी, एक महिला हेल्थ अस्सिस्टेंट, एक स्वास्थ्य शिक्षक, एक लेबोटरी टेक्नीशियन ,एक कोल्ड चेन और वैक्सीन लॉजिस्टिक असिस्टेंट, ग्रुप डी के 2 कर्मचारी, एक स्वच्छता कार्यकर्ता सह चौकीदार होना चाहिए।  

लेकिन मौजूदा स्थिति बहुत ही अलग दिखाई देती है। मानकों के तहत प्राइमरी हेल्थ सेंटर में स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी का विवरण इस प्रकार है -

- कुल महीला स्वास्थ्य कर्मचारीयों में 26 फीसदी यानी 6492 पदों की कमी है

- कुल स्वास्थ्य सहायक महिला कर्मचारियों में 48 फीसदी यानी 11906 पदों की कमी है।  

- कुल स्वास्थ्य सहायक पुरुषों में 60 % यानी 14865 पदों की कमी है।  

- कुल एलोपैथिक डॉक्टरों में 6 फीसदी 1484 की कमी है।

- कुल फर्मासिस्ट में 29 फीसदी यानी 7220 फार्मासिस्ट की कमी है।

- कुल लेब्रोटरी टेक्नीशियनों में  51 फीसदी यानी  12638 लेब्रोटरी टेक्नीशियनों की कमी है।

-  कुल नर्स स्टाफों में 25 फीसदी यानी  6126 नर्स स्टाफ की कमी है।

-  इनसे भी अलग कुल प्राइमरी हेल्थ सेंटर में 1807 आयुष चिकित्सक और 220 डेंटल सर्जन भी के पद रिक्त हैं।  

Picture2.png

कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में स्वास्थ्य कर्मचारियों की स्थिति

मानकों के तहत तकरीबन एक लाख बीस हजार की आबादी पर एक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर होनी चाहिए। लेकिन इन मानकों  का पालन कम ही होता है। मानकों के तहत एक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में 46 से 52 स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्टाफ होना चाहिए।  

ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में एक ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी / चिकित्सा अधीक्षक, एक लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, एक सार्वजनिक स्वास्थ्य नर्स होना चाहिए।

विशेष सेवाओं में एक सार्विक शल्य चिकित्सक, एक फिजिशियन, एक प्रसूति विशेषज्ञ और प्रसूतिशास्री, एक बच्चों का चिकित्सक, एक एनेस्थेटिस्ट, और सामान्य ड्यूटी अधिकारियों में एक दन्त शल्य चिकित्सक, दो जनरल ड्यूटी मेडिकल अफ़सर, एक चिकित्सा अधिकारी, एक आयुष अधिकारी  होने चाहिए।  

नर्स और पैरामेडिकल में 10 नर्स स्टाफ, एक फार्मासिस्ट, एक फार्मासिस्ट आयुष, दो लैब टेक्नीशियन, एक रेडियोग्राफर , एक नेत्र सहायक, एक दंत चिकित्सा सहायक, एक कोल्ड चेन और वैक्सीन लॉजिस्टिक सहायक, एक ओटी टेक्नीशियन, एक बहु पुनर्वास /समुदाय आधारित पुनर्वास कार्यकर्ता और एक परामर्शदाता होने चाहिए।  

प्रशासनिक स्टाफ में दो पंजीकरण क्लर्क, दो सांख्यिकीय सहायक /तथ्य दाखिला प्रचालक, एक खाता सहायक, एक प्रशासनिक सहायक होने चाहिए।

ग्रुप डी स्टाफ में एक ड्रेसर (प्रमाणित)रेड क्रॉस / जॉन्स प्रमाणित रोगी वाहन, 5 वार्ड बॉय, एक ड्राइवर आउटसोर्स के लिए होना चाहिए।

लेकिन मौजूदा स्थिति कुछ और ही है।  कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी का विवरण इस प्रकर है :

- कुल आयुष चिकित्सकों में से तकरीबन 40 फीसदी यानी 2154 पदों की कमी है

- कुल डेंटल सर्जनों में  से तकरीबन 79 फीसदी यानी  8456 डेंटल सर्जनों की कमी है

-  कुल सर्जनों में से 86 फीसदी यानी 4567 सर्जनों की कमी है।  

- कुल प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों में से 75 फ़ीसदी की कमी है।

- कुल चिकित्सकों में से 87 फीसदी यानी 4652 पदों की कमी है

- कुल बाल रोग विषेशज्ञों में से 80 फीसदी  यानी 4264  पदों की कमी है  

-  कुल  समान्य ड्यूटी अधिकारीयों में से 10 फीसदी यानी 1078 पदों की कमी है।

- कुल रेडिओग्राफरों में से 59 फीसदी यानी 3184 पदों की कमी है

- कुल फारमिस्टों में 7 फीसदी यानी 361 की कमी है।  

- कुल प्रयोगशाला टेनिशियनों में से 11 फीसदी की कमी

- कुल नर्स स्टाफों में से 3978 की कमी है।  
Picture1.png
सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में कर्मचारियों की स्थिति
Picture3_0.jpg

सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में स्वीकृत डॉक्टरों की संख्या 22891 हैं। इनमें से 13750 डॉक्टर मौजूद हैं। मतलब 40 % डॉक्टरों की संख्या रिक्त हैं। इसी प्रकार पैरामेडिकल में 52526 कर्मियों की संख्या स्वीकृत हैं। इनमें से 36909 स्वास्थ्य कर्मी मौजूद हैं। इसका मतलब लगभग 30 % सवस्थ कर्मीयों का पद खाली है।  

डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में स्वास्थ्य कर्मियों की स्थिति
Picture4_0.png
डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में लगभग 28545 डॉक्टर कर्मी स्वीकृत हैं। इनमें से 3869 डॉक्टर रिक्त हैं। इसका मतलब 14 % डॉक्टरों की संख्या रिक्त हैं। इसी प्रकार कुल पैरमेडिकल स्वास्थ्य कर्मियों में 6 फ़ीसदी यानी  5775 स्वस्थ्य कर्मियों के पद रिक्त हैं।  

Rural Heath system
health care facilities
health department
Health man Power
Public Health Care
Health Center
Primary Heath Center
Community Health Center
Local Hospitals
District Hospitals

Trending

मध्यप्रदेश: महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध का लगातार बढ़ता ग्राफ़, बीस दिन में बलात्कार की पांच घटनाएं!
सांप्रदायिक दंगों के ज़रिये किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने की कोशिश
शहरों को रहने लायक बनाने के लिए शहरीकरण पर राष्ट्रीय आयोग गठित करने की ज़रूरत
अर्नब प्रकरण पर चुप्पी क्यों?
26 जनवरी परेड: एक तरफ़ जवान और एक तरफ़ किसान
किसान आंदोलन : 26 जनवरी के परेड के लिए महिलाओं ने भी कसी कमर

Related Stories

देश में पोषण के हालात बदतर
अजय कुमार
देश में पोषण के हालात बदतर फिर भी पोषण से जुड़ी अहम कमेटियों ने नहीं की मीटिंग!
10 January 2021
पोषण से जुड़ी भारत सरकार की तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की कमेटियां हैं। इन तीनों कमेटियों की जिम्मेदारी इतनी बड़ी है कि अगर यह काम न करें तो इसक
कोरोना
शिरीष खरे
महाराष्ट्र: कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाले राज्य में अब ख़ून की कमी!
11 December 2020
कोरोना संक्रमण और इसके चलते मरीज़ों की होने वाली मौतों के मामले में महाराष्ट्र देश के अन्य सभी राज्यों से आगे है। ऐसे में स्वास्थ्य के जानकारों द्व
बिहार
अजय कुमार
सेहत के लिहाज से बिहार में बड़ी बदहाली बा भाई! 
28 October 2020
जब बिहार की कोई कहानी लिखी जाएगी तो उसमें कुछ पन्ने झोलाछाप डॉक्टरों के भी होंगे। दूर से देखने वाले लोग इन झोलाछाप डॉक्टरों को देखकर नाक भौं सिकोड़

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • मध्यप्रदेश: महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध का लगातार बढ़ता ग्राफ़, बीस दिन में बलात्कार की पांच घटनाएं!
    सोनिया यादव
    मध्यप्रदेश: महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध का लगातार बढ़ता ग्राफ़, बीस दिन में बलात्कार की पांच घटनाएं!
    21 Jan 2021
    मध्यप्रदेश में बीते बीस दिनों में पांच बर्बर बलात्कार की घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें नाबालिग़ लड़कियों के खिलाफ़ सबसे ज्यादा अपराध की खबरें हैं। ऐसे में सीएम शिवराज के नारी सम्मान और उनकी कानून…
  • उत्तरी वज़ीरिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा टार्गेट किलिंग को लेकर पीटीएम का प्रदर्शन
    पीपल्स डिस्पैच
    उत्तरी वज़ीरिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा टार्गेट किलिंग को लेकर पीटीएम का प्रदर्शन
    21 Jan 2021
    पश्तून तहफुज़ मूवमेंट (पीटीएम) के नेता मोहसिन दावर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करने और खैबर पख्तूनख्वा में सभी राजनीतिक क़ैदियों को तुरंत रिहा करने की मांग…
  • सांप्रदायिक दंगों के ज़रिये किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने की कोशिश
    रूबी सरकार
    सांप्रदायिक दंगों के ज़रिये किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने की कोशिश
    21 Jan 2021
    सोचने वाली बात है कि राम मंदिर निर्माण के चंदा इकट्ठा करने के लिए शुक्रवार का दिन ही क्यों चुना जाता है। नारे के साथ पत्थरबाजी, फिर हंगामा और पुलिस का मौके पर पहुंचना, लगभग यही कहानी सभी जिलों में  …
  • बिहार: नियुक्ति पत्र की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी अभ्यार्थियों पर बर्बर लाठीचार्च, विपक्ष ने की निंदा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार: नियुक्ति पत्र की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी अभ्यार्थियों पर बर्बर लाठीचार्च, विपक्ष ने की निंदा
    21 Jan 2021
    आंदोलनकारियों का कहना था कि धरना देने का विधिवत आदेश प्राप्त था, बावजूद इसके, अचानक 19 जनवरी देर शाम बड़ी संख्या में पुलिस बल के द्वारा धरनार्थियों को पीटा गया, उनके सामान को उठाकर फेंक दिया गया और…
  • biden and kamala harris
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, कहा “आज लोकतंत्र का दिन है”
    21 Jan 2021
    बाइडन के साथ भारतीय मूल की कमला देवी हैरिस ने देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास में नाम दर्ज कराया। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत एवं पहली एशियाई अमेरिकी भी हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें