NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
महाराष्ट्र महापड़ाव: मुंबई के आज़ाद मैदान पहुंचा हज़ारों किसानों का जत्था, आंदोलन जारी
कृषि क़ानूनों के खिलाफ महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों से निकल कर हजारों किसानों का जत्था रविवार को मुंबई पहुंच गया। ये किसान महाराष्ट्र के गवर्नर से मिलकर इन क़ानूनों को रद्द करने की मांग करेंगे। 
अमेय तिरोदकर
25 Jan 2021
महाराष्ट्र महापड़ाव

मुंबई: महाराष्ट्र में महापड़ाव आंदोलन के दूसरे दिन यानी रविवार को बेहद सुबह हजारों किसान और श्रमिक कसारा घाट पहुंच गए। राज्यों के कोने-कोने से आए किसानों और श्रमिकों के विशाल जत्थे ने शाम को मुंबई पहुंच कर यहां के आजाद मैदान में डेरा डाल दिया। राजधानी तक की यात्रा के दौरान रास्ते में उन्हें अपार जन समर्थन हासिल हो रहा है।

कृषि कानूनों के खिलाफ महाराष्ट्र में जबरदस्त आंदोलन चल रहा है। इन कानूनों के खिलाफ यहां के किसानों के सफल मार्च और आंदोलन की वजह से मुंबई दिल्ली के बाद किसान आंदोलन का दूसरा बड़ा केंद्र बन कर उभरा है। दिल्ली के बॉर्डर पर किसान कृषि कानून खत्म करवाने के लिए अब तक डटे हुए हैं।

किसानों के जत्थे में हर उम्र के लोग शामिल हैं। पालघर से वाहन जत्थे में शामिल होने आईं तिरू 70 साल की हैं। दहानू तहसील के अपने गांव से वह एक साथी किसान के साथ कसारा आई हैं ताकि वाहन जत्थे में शामिल हो सकें। तिरु ने कहा, “मेरे साथ गांव की 20 महिलाएं हैं। कुछ पुरुष भी आए हैं। दिल्ली सरकार किसानों की नहीं सुन रही है। अब हम सरकार को अपनी बात सुना कर रहेंगे।”

रविवार सुबह तक जत्थे में शामिल होने के लिए 20 हजार किसान पहुंच चुके थे। किसानों में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ काफी रोष है। कृषि कानूनों पर मोदी सरकार के अड़ियल रवैये पर वे खासे खफा हैं। नासिक में वानी से आए 75 साल के किसान देवराम भीखा यादव मोदी के बारे में कहते हैं, “हमने आपको सत्ता दी। हमने आपको कंधे पर उठाया। आपको नेता बनाया और जब आपको सत्ता मिल गई तो आप हमारी ही नहीं सुन रहे हैं। और तो और आप हमारे ही खिलाफ कानून बना रहे हैं। आपको हमारी बात सुननी होगी। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको पद छोड़ना होगा। आपको सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। ”

किसानों और श्रमिकों के इस जत्थे का हर जगह स्वागत हो रहा है। जत्थे का खरड़ी, शाहापुर, ठाणे, बिखरोली कन्नमवार नगर में जोरदार अभिनंदन हुआ। कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना, लोक भारती, पिजेंट एंड वर्कर्स पार्टी ने भी सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जत्थे का स्वागत किया गया।

इस बीच, मुंबई के गुरु सिंह गुरुद्वारा में लंगर की तैयारी चल रही थी। सैकड़ों लोग राशन लाने और भोजन बनाने में मदद कर रहे थे। जत्थे में शामिल किसान आजाद मैदान के फोर्ट एरिया में धरना देंगे। रविवार की शाम तक महापड़ाव में शामिल होने के लिए 35 हजार किसान मुंबई पहुंच सकते हैं। 

हिंद मजदूर संघ के एन के धूमल ने कहा, “ ये किसान हमारे रोज के अन्नदाता हैं। आज वे सड़कों पर उतर कर लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए उनकी मदद करना और उनकी जरूरतों पर ध्यान देना हमारा कर्तव्य है।”

महाराष्ट्र के 100 से ज्यादा संगठनों ने इस महापड़ाव का आयोजन किया है। इस महापड़ाव को इन संगठनों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। सोमवार तक इस महापड़ाव में और भी किसानों और श्रमिकों के शामिल होने की उम्मीद है। पुणे और आसपास के औद्योगिक शहरों से साइकिल पर सवार होकर इस आंदोलन में शामिल होने के लिए लोग आ रहे हैं। ये उद्योगों में काम करने वाले कामगार हैं, जो इस महापड़ाव में शामिल होकर मौजूदा श्रम कानूनों के खिलाफ आवाज उठाएंगे।

रविवार को जालना जिले से नासिक आकर जत्थे में शामिल हुए 39 साल के प्रभाकर चोरमारे ने ‘न्यूजक्लिक’ से कहा, “सरकार ने इन कानूनों को बनाने से पहले हम लोगों से कोई मशवरा नहीं किया। वे हमें इनके अच्छे पहलुओं को दिखाते रहे। लेकिन हमारे फसलों की बिक्री पर रेट की गारंटी कौन लेगा? पहले रेट तय थे। अब क्या होगा। अगर फसल न बिके तो क्या होगा? ये सवाल बड़े अहम हैं। इन कानूनों में इन सवालों का कोई जवाब नहीं है। यही वजह है कि हम इन कानूनों का विरोध करने आए हैं।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

Maharashtra Mahapadav: Farmers’ March Reaches Azad Maidan in Mumbai, Agitation Continues

mahapadav
Farmers’ Protest
Mumbai
Azad Maidan
Nashik-Mumbai March
Farm Laws
Farmers’ March
Narendra modi

Trending

भारत एक मौज : कोरोना की दूसरी लहर, ऑक्सीजन की कमी और असंवेदनशील सरकार
क्यों फ्री में वैक्सीन मुहैया न कराना लोगों को मौत के मुंह में धकेलने जैसा है?
चिंता: देश में कोरोना के फिर 3 लाख से ज़्यादा नए मामले, 2,263 मरीज़ों की मौत
कोविड-19: पहुँच से बाहर रेमडेसिवीर और महाराष्ट्र में होती दुर्गति
लखनऊ: हर तस्वीर डराती है... हर मंज़र रुलाता है... अब तो सब्र ने भी साथ देना छोड़ दिया!
भारत की कोरोना वैक्सीन ज़रूरतों और आपूर्ति के बीच के अंतर को समझिये

Related Stories

देश के संघीय ढांचे के ख़िलाफ़ है वैक्सीन वितरण फार्मूला
सत्यम श्रीवास्तव
देश के संघीय ढांचे के ख़िलाफ़ है वैक्सीन वितरण फार्मूला
23 April 2021
कोरोना एक स्वास्थ्य आपातकाल है इसे लेकर कभी मतभेद नहीं रहे लेकिन इसे हिंदुस्तान की संघीय सरकार ने जिस तरह से अपने लिए ‘अवसर’ में बदला और सदी का सबस
कार्टून क्लिक
आज का कार्टून
कार्टून क्लिक: ज़िम्मेदार कौन?
22 April 2021
कोरोना की दूसरी लहर में सरकार की तैयारियों की हक़ीक़त सामने आ गई है। लोगों को न दवा मिल रही है, न इलाज। लोग खुद ही बेड, इंजेक्शन और ऑक्सीजन के इंतज
बंगाल में भी कोरोना विस्फोट, क्या चुनाव आयोग लेगा ज़िम्मेदारी?
अनिल जैन
बंगाल में भी कोरोना विस्फोट, क्या चुनाव आयोग लेगा ज़िम्मेदारी?
22 April 2021
पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के बीच कोरोना संक्रमण के हालात कितने भयावह शक्ल ले चुके हैं, इसे कोलकाता हाईकोर्ट की बेहद तल्ख टिप्पणियों से स

Pagination

  • Previous page ‹‹
  • Next page ››

बाकी खबरें

  • अध्ययन के मुताबिक महामारी के दौरान बलात्कार के मामलों में बढ़ोत्तरी संभव
    दित्सा भट्टाचार्य
    अध्ययन के मुताबिक महामारी के दौरान बलात्कार के मामलों में बढ़ोत्तरी संभव
    23 Apr 2021
    रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘दक्षिणी एशिया में आधिकारिक आंकड़ों का अभाव है, जिसके जरिये यौन हिंसा की घटनाओं के वास्तविक आंकड़ों का ज्यादा सटीक तरस से अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता है।’
  • इज़रायल के निवासियों ने क़ब्ज़े वाले जेरुसलम में फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ व्यापक हिंसा की
    पीपल्स डिस्पैच
    इज़रायल के निवासियों ने क़ब्ज़े वाले जेरुसलम में फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ व्यापक हिंसा की
    23 Apr 2021
    इज़रायल में चरम दक्षिणपंथी समूहों के नेतृत्व में बसे हुए लोग लंबे समय से फ़िलिस्तीनियों के अस्तित्व के विरोध में थे और उनके खिलाफ हिंसा के लिए खुला आह्वान किया।
  • इबेरो-अमेरिकी सम्मेलन में कोविड-19 टीकों तक बराबर पहुँच की बात रखी गई
    पीपल्स डिस्पैच
    इबेरो-अमेरिकी सम्मेलन में कोविड-19 टीकों तक बराबर पहुँच की बात रखी गई
    23 Apr 2021
    हेड ऑफ़ स्टेट और सरकार की 27वीं इबेरो-अमेरिकी बैठक में महामारी की वजह से पैदा हुए आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य मसलों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
  • प्रधानमंत्री ने कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    प्रधानमंत्री ने कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की
    23 Apr 2021
    दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा- मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी होने से बहुत बड़ी त्रासदी हो सकती है, इस हालात से निबटने के लिए राष्ट्रीय योजना की आवश्यकता है।
  • महाराष्ट्र के विरार में अस्पताल में आग लगने से कोरोना के 13 मरीज़ों की मौत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    महाराष्ट्र के विरार में अस्पताल में आग लगने से कोरोना के 13 मरीज़ों की मौत
    23 Apr 2021
    कम नहीं हो रहा महाराष्ट्र का संकट। लगातार सबसे ज़्यादा कोविड मरीज़। दवा और ऑक्सीजन के संकट के साथ-साथ रोज़-रोज़ अस्पतालों में हादसे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें