NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान, कई दिग्गज मैदान में
बीस राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के अलावा आज आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधानसभा के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
11 Apr 2019
election 2019
Image Courtesy : ndtv

आम चुनाव 2019 का आज विधिवत आगाज़ हो गया है। चुनाव के पहले चरण में आज 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें उत्तर प्रदेश की आठ, बिहार की चार और उत्तराखंड की सभी पांचों सीट शामिल हैं। इसके अलावा आज आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधानसभा के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।

आइए एक नज़र डालते हैं कि आज कहां कितनी सीटों पर चुनाव हो रहा है। और कौन दिग्गज हैं मैदान में-

उत्तर प्रदेश

आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 अहम सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। ये लोकसभा सीट हैं- गौतमबुद्ध नगर, ग़ाज़ियाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, सहारनपुर, कैराना, मुज़फ़्फ़रनगर।

ये सभी आठों सीटें 2014 के चुनावों में बीजेपी के पास थी, लेकिन इस बार मुकाबला कड़ा है। आइए इन सीटों के मुख्य प्रत्याशियों के नाम जान लेते हैं-

गौतमबुद्ध नगर

बीजेपी से डॉ. महेश शर्मा (वर्तमान केंद्रीय मंत्री)

गठबंधन से सतवीर नागर (सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन में यह सीट बसपा के खाते में गई है।)

कांग्रेस से अरविंद सिंह

ग़ाज़ियाबाद

बीजेपी- वी के सिंह (वर्तमान केंद्रीय मंत्री)

गठबंधन- सुरेश बंसल (गठबंधन में यह सीट सपा के खाते में गई है)

कांग्रेस- डॉली शर्मा

मुज़फ़्फ़रनगर

बीजेपी- संजीव बालियान (पूर्व केंद्रीय मंत्री)

गठबंधन से आरएलडी प्रमुख अजित सिंह

(यहां अजित सिंह के समर्थन में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।)

बागपत

बीजेपी- सत्यपाल सिंह (वर्तमान केंद्रीय मंत्री)

गठबंधन से अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी

(यहां भी कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं है।)

बिजनौर

बीजेपी- कुंवर भारतेंद्र सिंह

गठबंधन- मलूक नागर

कांग्रेस- नसीमुद्दीन सिद्दीकी

मेरठ

बीजेपी- राजेन्द्र अग्रवाल

गठबंधन- हाजी याकूब कुरैशी

कांग्रेस- हरेन्द्र अग्रवाल

कैराना

बीजेपी- प्रदीप चौधरी

गठबंधन- तबस्सुम बेगम (वर्तमान सांसद)

कांग्रेस- हरेंद्र मलिक

सहारनपुर

बीजेपी- राघव लखनपाल

गठबंधन- हाजी फजलुर्रहमान

कांग्रेस- इमरान मसूद

बिहार

बिहार राज्य की चार सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। ये सीट हैं- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई।

जमुई सीट से रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान मैदान में हैं।

उत्तराखंड

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर मतदान हो रहा है। ये हैं- हरिद्वार, नैनीताल-उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल। यहां पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी नेता बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। 

छत्तीसगढ़ की एक सीट बस्तर पर आज वोट डाले जा रहे हैं।

महाराष्ट्र की सात सीटों वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोदिया, गढ़चिरौली, चंद्रपुर और यवतमाल सीट पर आज वोट डाले जा रहे हैं। नागपुर सीट से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मैदान में हैं।

पश्चिम बंगाल की दो सीटों कूचबिहार और अलीपुर दुआर में मतदान हो रहा है।

जम्मू-कश्मीर की दो लोकसभा सीट बारामूला और जम्मू में आज मतदान हो रहा है।

असम में पांच सीटों तेजपुर, कलियाबोर, जोरहाट, डिब्रूगढ़ और लखीमपुर में वोट डाले जा रहे हैं।

त्रिपुरा में एक सीट त्रिपुरा पश्चिम के लिए मतदान हो रहा है।

मणिपुर में एक सीट आउटर मणिपुर के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

ओडिशा में चार लोकसभा सीटों कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर और कोरापुट के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके अलावा 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा की 28 सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है।

आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। साथ ही 175 सदस्यीय विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं।

तेलंगाना की भी सभी 17 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।

मेघालय की दो, अरुणाचल प्रदेश की दो सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। इसी के साथ अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है।

इनके अलावा लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, सिक्किम, नगालैंड और मिजोरम की एक-एक सीट पर आज वोट डाले जा रहे हैं। सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों के लिए भी आज मतदान हो रहा है।

2019 आम चुनाव
General elections2019
2019 Lok Sabha Polls
Uttar pradesh
Bihar
UTTARAKHAND
West Bengal
Andhra pradesh
Odisha
Arunachal Pradesh
SIKKIM
BJP
Congress
left parties
SAMAJWADI PARTY
BAHUJAN SAMAJ PARTY
RLD

Trending

कृषि क़ानूनों पर बातचीत की बात भ्रामक: अंजलि भारद्वाज
किसान आंदोलन : सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने की बैठक, बुधवार को सरकार और किसानों के बीच बातचीत
किसान महिलाओं ने संभाला प्रदर्शन, NIA के रवैये पर किसान संगठनों ने जताई नाराज़गी और अन्य ख़बरें
महिलाएँ किसान आंदोलन में सिर्फ़ 'भागीदार' नहीं, बल्कि वे संघर्ष की अगुवाई कर रही हैं: हरिंदर कौर बिंदू
किसानों के प्रदर्शन में मुसलमानों की शिरकत का सवाल कितना वाजिब?
अर्णब गोस्वामी को बालाकोट की जानकारी कैसे मिली, और क्यों?

Related Stories

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अर्नब को एयरस्ट्राइक की जानकारी की ख़बरों पर आक्रोश जताया
एपी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अर्नब को एयरस्ट्राइक की जानकारी की ख़बरों पर आक्रोश जताया
19 January 2021
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक भारतीय टीवी एंकर और मीडिया उद्योग के एक पूर्व कार्यकारी के बीच कथित व्हाट्सए
कृषि कानूनों के खात्मे से जुड़ी लड़ाई में शामिल दक्षिण भारत के किसानों की राय
रवि कौशल
कृषि कानूनों के खात्मे से जुड़ी लड़ाई में शामिल दक्षिण भारत के किसानों की राय
19 January 2021
धँसी हुई आँखें।
त्रिवेंद्र सिंह रावत
वर्षा सिंह
न किसानों की आमदनी बढ़ी, न युवाओं को रोज़गार मिला, जनता का भरोसा कैसे जीतेंगे त्रिवेंद्र सिंह रावत?
19 January 2021
ऑल वेदर रोड परियोजना के लिए पहाड़-जंगल-पर्यावरण सब दरकिनार कर तेज़ी से कार्य करने वाले राज्य उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली के घाट ब्लॉक के लोग 45

Pagination

  • Next page ››

बाकी खबरें

  • गुजरात में स्कूल के पहले दिन 11 छात्राएं कोरोना वायरस से संक्रमित मिलीं
    भाषा
    गुजरात में स्कूल के पहले दिन 11 छात्राएं कोरोना वायरस से संक्रमित मिलीं
    19 Jan 2021
    के ऐ वनपरिया कन्या विनय मंदिर ने राज्य सरकार के फैसले के बाद दसवीं और 12वीं की कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोलने का फैसला किया था।
  • कृषि क़ानूनों पर बातचीत की बात भ्रामक: अंजलि भारद्वाज
    न्यूज़क्लिक टीम
    कृषि क़ानूनों पर बातचीत की बात भ्रामक: अंजलि भारद्वाज
    19 Jan 2021
    सरकारी अफसरों ने कहा है कि कृषि क़ानूनों को लागू करने से पहले भागीदारों से बातचीत की गई थी। हालांकि एक RTI से यह खुलासा हुआ है कि ऐसी किसी भी बातचीत का रिकॉर्ड सरकार के पास नहीं हैं। इसी मुद्दे पर…
  • गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर परेड पर टिकी नज़रें, राजस्थान-हरियाणा सीमा पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन का नेतृत्व
    रौनक छाबड़ा
    गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर परेड पर टिकी नज़रें, राजस्थान-हरियाणा सीमा पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन का नेतृत्व
    19 Jan 2021
    चाहे यह मंच के प्रबंधन की बात हो या जनता को भाषण देने की, या फिर किसी मुद्दे पर भूख हड़ताल में भाग लेने की, शाहजहांपुर प्रदर्शन स्थल 18 जनवरी को प्रदर्शनकारियों द्वारा मनाए गए महिला किसान दिवस में हर…
  • cartoon click
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: ‘तांडव’ की आड़ में...
    19 Jan 2021
    वेबसीरीज़ तांडव जब से रिलीज़ हुई है, तब से ही धर्म के तथाकथित रक्षकों ने वेबसीरीज़ के निर्देशक और लेखक के ख़िलाफ़ तमाम एफ़आईआर दर्ज कर दी हैं। गोदी मीडिया ने भी इस मुद्दे को ज़ोर-शोर से उठाया है। कुल…
  • आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाई
    भाषा
    आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाई
    19 Jan 2021
    मृत किसान के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और इसी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें