Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

विदर्भ के किसानों का समर्थन कर रहे थे यशवंत सिन्हा, भाजपाई पुलिस ने लिया हिरासत में

यशवंत ने सवाल उठाया था कि अगर आर्थिक मोर्चे पर सभी कुछ अच्छा है तो पीएम को राजनीतिक कीमत क्यों चुकानी पड़ेगी?
यशवंत सिन्हा
सबरंग इंडिया

मुंबई। मोदी सरकार की नीतियों पर लगातार हमलावर हो रहे वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा को महाराष्ट्र के अकोला में पुलिस ने हिरासत में लिया है। वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक वरिष्ठ नेता को अकोला पुलिस ने उस वक्त हिरासत में ले लिया जब वे किसानों के साथ सरकार की उदासीनता को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। वे आत्महत्या के मामले में कुख्यात विदर्भ के किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे। 

समाचार एजेंसी को अकोला के डिस्ट्रिक्ट सुप्रीमटेंडेंट ऑफ पुलिस राकेश कलासागर ने कहा कि सिन्हा को करीब 250 किसानों के साथ बॉम्बे पुलिस एक्ट के सेक्शन 68 के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

इससे पहले सिन्हां पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर सुर्खियों में आए थे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा तथा। उन्होंने एनडीटीवी डॉट कॉम के लिए एक लेख लिखा था। इसमें उन्होंने लिखा था कि एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि वह अपने क्रांतिकारी फैसलों की कीमत चुकाने को तैयार हैं।  

यशवंत ने सवाल उठाया था कि अगर आर्थिक मोर्च पर सभी कुछ अच्छा है तो पीएम को राजनीतिक कीमत क्यों चुकानी पड़ेगी? क्या यह गुजरात विधानसभा चुनावों में खुद के लिए निजी सहानुभूति पाने की कोशिश तो नहीं है? उन्होंने लिखा कि राजकोषीय घाटे में गिरावट भी चिंता का विषय है। इसके अलावा प्राइवेट इन्वेस्टमेंट का खराब स्थिति में होना भी अर्थव्यवस्था के लिए सही नहीं है। 

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest