Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

भाजपा पर चल गई केजरीवाल की झाड़ू

न्यूज़क्लिक ने हाल ही में हुए दिल्ली चुनावों पर टाइम्स ऑफ़ इंडिया के एसोसिएट एडिटर शंकर रघुरमन से बात की। शंकर के अनुसार दिल्ली चुनावों में भाजपा की हार यह दर्शाती है कि खोखले वादों  और भाषणबाज़ी से जनता थक चुकी है और अब वह उसी सरकार को अपना मत देगी जो ज़मीनी स्तर के मुद्दों को उठाएगा। अन्य राज्यों में भाजपा के प्रदर्शन पर शंकर मानते हैं कि वहाँ कांग्रेस के विरोध में हवा बनी हुई थी जबकि दिल्ली में आप के 49 दिनों के काम ने उनके सामने एक विकल्प रखा। आम आदमी पार्टी ने कॉर्पोरेट के हित में काम करने वाली भाजपा के विपरीत शोषित और अधिकारहीन तबके की आवाज़ उठाई और इसका परिणाम 67 सीटों के रूप में देखने को मिला। आप के राष्ट्रीय स्तर पर उभरने के सवाल पर शंकर का मानना है कि यह अभी कहना इसलिए मुश्किल होगा क्योंकि दिल्ली के चुनावी मुद्दे और बाकी जगह के मुद्दों में फर्क है पर यह एक आशा की किरण जरुर है।

                                                                                                                                 

 

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest