संसद में गतिरोध के लिए सरकार जिम्मेदार, जेपीसी की मांग उठाने नहीं दी जा रही: कांग्रेस
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार अडाणी समूह से जुड़े मामले पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग उठाने नहीं दे रही है जिस कारण संसद में लगातार गतिरोध बना हुआ है।
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अडाणी समूह के मामले को लेकर सरकार पर कुछ सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि इस सरकार की विदेश नीति का लक्ष्य अडाणी समूह को फायदा पहुंचाना है।
उन्होंने एक वीडियो में कहा, ‘‘क्या भारत की विदेश नीति का लक्ष्य अडाणी जी को और अमीर बनाने का है? पिछले नौ वर्षों से मोदी जी ने देश को भ्रम में रखा है और अडाणी जी को अपने साथ विश्व भ्रमण में रखा है।’’
Today too Parliament got adjourned because Modi Govt is refusing Opp demand for JPC into PM-linked Adani MahaMegaScam. Supreme Court committee is no substitute. Here is HAHK(Hum Adanike Hain Kaun)-28
Chuppi Todiye Pradhan Mantriji pic.twitter.com/R9dRnYKos3— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) March 14, 2023
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित होने के बाद सरकार पर प्रहार किया।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार संयुक्त विपक्ष को प्रधानमंत्री से जुड़े अडाणी महाघोटाले के लिए जेपीसी की मांग रखने तक की इज़ाजत नहीं दे रही है। इसका परिणाम है कि संसद में लगातार गतिरोध बना हुआ है। यही एकमात्र मुद्दा है। बाकी जो हो रहा है वह प्रधानमंत्री और उनके सहयोगियों द्वारा ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।’’
मोदी सरकार संयुक्त विपक्ष को PM से जुड़े अडानी महाघोटाले के लिए JPC की मांग रखने तक की इज़ाजत नहीं दे रही है। जिसका परिणाम है कि संसद में लगातार गतिरोध बना हुआ है। यही एकमात्र मुद्दा है। बाकी जो हो रहा है वो PM और उनके सहयोगियों द्वारा ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) March 14, 2023
कांग्रेस के आरोपों को लेकर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘‘अडाणी ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें पहली सफलता (कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री) चिमनभाई पटेल के समय मिली थी...दूसरी सफलता उन्हें राजीव गांधी के समय मिली।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अंबानी-अडानी बहाना है, सिर्फ नरेंद्र मोदी को गाली देना है।’’
सिंह ने कहा कि कांग्रेस की 10 साल की सरकार ‘घोटालों में घिरी रही’ तो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उम्मीदों में घिरी रही है।
कांग्रेस सांसदों ने अडाणी समूह के मामले की जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग करते हुए संसद परिसर में प्रदर्शन किया।
हाथों में तख्तियां लिए इन सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
(न्यूज़ एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)
अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।