बिना कारण बताए मेरे हेलीकॉप्टर को रोका गया, यह भाजपा की साज़िश : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि बिना कोई कारण बताए उनके हेलीकॉप्टर को दिल्ली में रोककर रखा गया है जिससे वह चुनाव संबंधी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए मुजफ्फरनगर नहीं जा पाने के कारण दिल्ली में फंसे हैं।
अखिलेश ने शुक्रवार को दोपहर 2.34 बजे ट्वीट किया '' मेरे हेलीकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता ने अभी यहाँ से उड़ान भरी है।'' सपा प्रमुख ने कहा, ''हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है।''
मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहाँ से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है।
जनता सब समझ रही है… pic.twitter.com/PFxawi0kFD
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2022
उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव का राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी के साथ मुजफ्फरनगर में साझा संवाददाता सम्मेलन करने और कुछ अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
अखिलेश ने फिर 3.10 बजे ट्वीट कर जानकारी दी कि हम उड़ान भरने जा रहे हैं--
सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा!
हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं… pic.twitter.com/RLrio4WNWm
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2022
(समाचार एजेंसी भाषा के कुछ इनपुट के साथ)
अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।