पवन खेड़ा को विमान से उतारे जाने के बाद हिरासत में लिया गया
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को बृहस्पतिवार को रायपुर जाने वाली उड़ान से नीचे उतार दिया गया और उसके बाद दिल्ली पुलिस उन्हें रनवे से हिरासत में ले गई। हालांकि इसके कारण के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
दिल्ली हवाई अड्डे पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि असम में कोई मामला दर्ज हुआ है और दिल्ली पुलिस खेड़ा को रनवे से अपने साथ ले गई। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी हिरासत असम पुलिस को सौंप दी जाएगी।
कांग्रेस ने पहले दावा किया था कि असम पुलिस ने खेड़ा को हिरासत में लिया है। कांग्रेस ने खेड़ा को विमान से उतारे जाने को तानाशाही करार दिया है।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "पहले ईडी ने रायपुर में छापेमारी की, अब पवन खेड़ा को दिल्ली पुलिस द्वारा रायपुर के विमान से उतारा गया है। तानाशाही का दूसरा नाम अमितशाही है।"
उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार हमारे राष्ट्रीय महाअधिवेशन को बाधित करना चाहती है। हम डरने वाले नहीं हैं, देशवासियों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।"
पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि किस आधार पर खेड़ा को नीचे उतारा गया है? उन्होंने यह भी कहा कि क्या देश में कानून का कोई राज है या नहीं?
कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल से पार्टी के नेता सुरजेवाला के बाइट को ट्वीट किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि, आज हम सभी इंडिगो की फ्लाइट से रायपुर जा रहे थे, तभी हमारे साथी पवन खेड़ा जी को झूठ बोलकर फ्लाइट से उतार दिया गया। पुलिस ने हमें बताया कि असम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। लेकिन पुलिस के पास किसी भी प्रकार का कोई लिखित गिरफ्तारी आर्डर नहीं है।
आज हम सभी Indigo की फ्लाइट से रायपुर जा रहे थे, तभी हमारे साथी @Pawankhera जी को झूठ बोलकर फ्लाइट से उतार दिया गया।
पुलिस ने हमें बताया कि असम पुलिस ने FIR दर्ज की है।
लेकिन पुलिस के पास किसी भी प्रकार का कोई लिखित गिरफ्तारी आर्डर नहीं है।
: @rssurjewala जी pic.twitter.com/1RJ90ctHzL
— Congress (@INCIndia) February 23, 2023
वहीं कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि, पवन खेड़ा जी को असम पुलिस गिरफ्तार करके ले जा रही है। उन्होंने कौन सा ऐसा जुर्म किया है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया? ये तानाशाही नहीं तो और क्या है?
पवन खेड़ा जी को असम पुलिस गिरफ्तार करके ले जा रही है।
उन्होंने कौन सा ऐसा जुर्म किया है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया?
ये तानाशाही नहीं तो और क्या है?
: @SupriyaShrinate जी pic.twitter.com/PqUVYG0QKK
— Congress (@INCIndia) February 23, 2023
(न्यूज़ एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)
अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।