Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर चलती ट्रेन से फेंका, महिला की मौत

हरियाणा के फतेहाबाद ज़िले में महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया जिससे महिला की मौत हो गई। पीड़ित महिला ने बदमाशों की छेड़खानी का विरोध किया था।
haryana
फ़ोटो साभार : जनता से रिश्ता

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद ज़िले में चलती ट्रेन से नीचे फेंके जाने पर एक 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना टोहाना के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक़ महिला ने एक मनचले की छेड़छाड़ का विरोध किया था, जिसके बाद उसने महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। महिला रोहतक के खरेंटी गांव से अपने ससुराल टोहाना जा रही थी। घटना के वक्त महिला का 9 साल का बेटा भी साथ में था। घटना गुरुवार देर रात की है, जहां ट्रेन से 30 वर्षीय महिला और उसका बेटा जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। शुक्रवार सुबह महिला के शव को बरामद करने के बाद आरोपी पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

एनबीटी के अनुसार पुलिस ने कहा कि आरोपी संदीप, जो कि डिब्बे में अकेला था, ट्रेन के धमतन साहिब को पार करते ही महिला के साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया। वहीं जब महिला ने इसका विरोध किया तो मनचले ने उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया। महिला के शव को टोहाना के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। वहीं महिला को ट्रेन से धक्का देने वाला 'शराबी' आरोपी भी खुद को बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूद गया था। पुलिस ने आरोपी को रेलवे ट्रैक के पास बेहोश पाया। जिसके बाद उसे हिसार ज़िले के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। आरोपी पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 354 (महिला पर हमला या आपराधिक बल) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वारदात से पहले पीड़िता ने अपने पति को फोन कर रेलवे स्टेशन पर रिसीव करने को कहा था। इस दौरान जैसे ही ट्रेन टोहाना पहुंची, शख्स ने अपने बेटे को रोता हुआ पाया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने तस्दीक के दौरान शुक्रवार सुबह पीड़िता का शव खेतों में पड़ा पाया।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest