Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

कार्टून क्लिक: पर्यावरण को दांव पर लगाकर पर्यावरणविद् का सम्मान!

पर्यावरण को बचाना ही पर्यावरण का सच्चा सम्मान है। पर्यावरण को लेकर देश-दुनिया में चिंता है, ऐसे में पर्यावरणविद् तुलसी गौड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया जाना अच्छा कदम है, लेकिन इससे भी अच्छा होता कि सरकार विकास के नाम पर जल-जंगल-ज़मीन के अंधाधुंध दोहन को रोकती। चाहे वो उत्तराखंड की ऑल वेदर रोड हो जिसके लिए पहाड़ों को बेतरतीब काटा जा रहा है, चाहे अन्य विकास योजनाओं या स्मार्ट सिटी के नाम पर जगह-जगह काटे जा रहे हरे-भरे जंगल हों। अगर विकास के नाम पर हो रहे इस विनाश पर कुछ रोक लगे तो इस पुरस्कार और सम्मान की सार्थकता होगी।
cartoon

कर्नाटक की पर्यावरणविद् तुलसी गौड़ा को 30,000 से अधिक पौधे लगाने और पिछले छह दशकों से पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में शामिल रहने के लिये पद्मश्री से सम्मानित किया गया। ख़बरों के मुताबिक जब वह सम्मान लेने के लिए पहुंची तो उनके बदन पर पारंपरिक धोती थी और पैरों के नीचे चप्पल तक नहीं थी। पीएम मोदी और अमित शाह से उनका सामना हुआ तो दोनों नेताओं ने उन्हें नमस्कार किया। पद्मश्री तुलसी गौड़ा की सादगी भरी तस्वीर को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया गया। उनकी मेहनत और समर्पण की चर्चाएं होने लगीं।

पर्यावरण को लेकर देश-दुनिया में चिंता है, ऐसे में पर्यावरणविद् तुलसी गौड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया जाना अच्छा कदम है, लेकिन इससे भी अच्छा होता कि सरकार विकास के नाम पर जल-जंगल-ज़मीन के अंधाधुंध दोहन को रोकती। चाहे वो उत्तराखंड की ऑल वेदर रोड हो जिसके लिए पहाड़ों को बेतरतीब काटा जा रहा है, चाहे अन्य विकास योजनाओं या स्मार्ट सिटी के नाम पर जगह-जगह काटे जा रहे हरे-भरे जंगल हों। अगर विकास के नाम पर हो रहे इस विनाश पर कुछ रोक लगे तो इस पुरस्कार और सम्मान की सार्थकता होगी।

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest