NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
वाम दल हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं के साथ आए, नीतीश से हस्तेक्षप की मांग
बिहार में वाम दलों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आशाकर्मियों की मांगों को पूरा करते हुए हड़ताल समाप्त करवानी चाहिए ताकि स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तरह बहाल हो सकें।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
08 Dec 2018
आशा कर्मियों का आंदोलन

वाम दलों ने बिहार में पिछले 8 दिनों से लगभग एक लाख आशा कार्यकर्ताओं की राज्यव्यापी अनिश्चतकालीन हड़ताल के साथ एकजुटता जाहिर की है और इस मसले पर बिहार सरकार के संवेदनहीन रुख की कड़ी आलोचना भी की है। 
पटना में भाकपा-माले के राज्य सचिव कुणाल, सीपीआई के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह, सीपीआईएम के राज्य सचिव अवधेश कुमार, एसयूसीआईसी के राज्य सचिव अरूण कुमार, फारवर्ड ब्लॉक के अमेरिका महतो और आरएसपी के वीरेन्द्र ठाकुर ने संयुक्त बयान जारी करके कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए और आशाकर्मियों की मांगों को पूरा करते हुए हड़ताल समाप्त करवानी चाहिए ताकि स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तरह बहाल हो सकें।

47385925_1955721754515307_5963321877270102016_o.jpg
आपको बता दें कि बिहार में कार्यरत लगभग 1 लाख आशाकर्मी सरकारी कर्मचारी का दर्जा, 18 हजार रुपये मासिक मानेदय, योग्यताधारी आशा को नर्सिंग स्कूलों में 50 प्रतिशत सीट रिजर्व करने, प्रशिक्षण के उपरांत आशा के कार्य अवधि वर्ष तक उम्र सीमा में छूट देते हुए एएनएम पद पर पदस्थापन करने, योग्यताधारी आशा फैसलिटेटरों को प्रखंड सामुदायिक समन्वय के 50 प्रतिशत पदों पर नियुक्ति करने, सभी को ईएसआई-ईपीएफ, अन्य सामाजिक सुरक्षा सहित 12 सूत्री मांगों पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 
वाम नेताओं ने कहा कि हड़ताल पर जाने के 15 दिन पहले आशाकर्मियों ने सरकार को सूचना दी थी लेकिन सरकार ने इस पर कोई नोटिस नहीं लिया। इससे स्वास्थ्य और आशाकर्मियों के प्रति बिहार सरकार का संवेदनहीन चरित्र उजागर हो रहा है।
आशाकर्मियों की हड़ताल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा असर पड़ा है। लगभग 32 जिलों के अधिकांश स्वास्थ्य केंद्र इस हड़ताल से प्रभावित हुए हैं। 5 दिसंबर का टीकाकरण अभियान पूरी तरह ठप रहा। इससे जनता को भारी परेशानी हो रही है। इसके लिए पूरी तरह बिहार सरकार की जिम्मेदारी बनती है। यदि उसने समय रहते आशाकर्मियों से किसी स्तर पर वार्ता की होती तो आज स्वास्थ्य सेवाओं पर इस कदर दबाव नहीं बनता।
सभी वाम पार्टियों ने मुख्यमंत्री से आंदोलनरत कर्मियों से वार्ता करने और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए राज्य के गरीबों के हित में इस हड़ताल को अविलंब समाप्त करवाने की मांग की है। 

asha wokers
Asha Workers Strike
Bihar
Nitish Kumar
left parties
Left unity
CPI(M)
CPI
CPI(ML)

Trending

'मेरे नाम पर नहीं'… न CAB, न NRC; जंतर-मंतर पर गूंजा नारा
मोदी सरकार ने किया आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपईया
CAB: देश भर में आक्रोश, निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर  
जामिया में पुलिस और छात्रों के टकराव की पूरी कहानी
पूर्वोत्तर भारत में CAB के खिलाफ प्रदर्शन की ख़बरों पर सरकारी 'फ़रमान' के मायने
चुनाव और रोज़गार का मुद्दा : झारखंड की बेरोज़गारी दर देश के औसत से भी ऊपर

Related Stories

CAB
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
“CAB: लोगों को बांटने वाला और असंवैधानिक बिल"
10 December 2019
नागरिक (संशोधन) विधेयक (CAB) भले ही लोकसभा में पास हो गया है, लेकिन देश में इसका पुरज़ोर विरोध हो रहा है। लोकसभा में विभिन्न विपक्षी दलों के 80 सां
jharkhand elections
पृथ्वीराज रूपावत
झारखंड चुनाव : बीजेपी के ख़िलाफ़ वाम दलों का जनमुद्दों पर ज़ोर
02 December 2019
झारखंड में पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। अगले चरण के लिए होने वाले चुनावों को लेकर प्रचार तेज़ है। वाम दल एक दूसरे की मदद कर रहे ह
parliament
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
विपक्ष के विरोध के बाद भी सरकार ने औद्योगिक संबंध संहिता 2019, लोकसभा में पेश किया
28 November 2019
नई दिल्ली: सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में ‘औद्योगिक संबंध संहिता, 2019’ और उससे संबंधित एक विधेयक पेश किया जिसमें श्रमिक संघ, औद्य

Pagination

  • Previous page ‹‹
  • Next page ››

बाकी खबरें

  • VNS Police
    रिज़वाना तबस्सुम
    प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में लोगों को विरोध प्रदर्शन का अधिकार नहीं?
    14 Dec 2019
    'गृहमंत्री और प्रधानमंत्री कहते हैं कि, मुसलमानों को डरने की ज़रूरत नहीं है। आख़िर क्यों मुसलमानों को डरने की ज़रूरत नहीं है! एक प्रदर्शन के लिए पुलिस वाले ने क्या-क्या बोल दिया, क्या मुसलमानों को…
  • urmilesh
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    CAB: देश भर में आक्रोश, निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर  
    14 Dec 2019
    नागरिकता संशोधन कानून, 2019 के ख़िलाफ़ देश भर में प्रदर्शन जोरों पर है। सरकार ज़रूर आश्वाशन देने में लगी है कि देश में सब कुछ ठीक पर देश के हर कोने से आ रही ख़बरें साफ़ तौर पर बयां कर रही हैं कि इस कानून…
  • Assamese Gamchha
    भाषा
    असम में विरोध प्रदर्शन का प्रतीक बना गमछा, ‘जय आई असोम’ नारा
    14 Dec 2019
    प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन नागरिकता कानून से असम की पहचान को खतरा है। शहर के एक कॉलेज की 18 वर्षीय छात्रा अरुणिमा बरुआ ने कहा, ‘‘राज्य के लोगों की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान दांव पर है और हम इसे…
  • andhra pradesh bill
    सोनिया यादव
    लचर पुलिस व्यवस्था और जजों की कमी के बीच कितना व्यावहारिक है 'आंध्र प्रदेश दिशा बिल’?
    14 Dec 2019
    न्याय बहुत देर से हो तो भी न्याय नहीं रहता लेकिन तुरत-फुरत, जल्दबाज़ी में कर दिया जाए तो भी कई सवाल खड़े होते हैं। यही वजह है कि आंध्र प्रदेश दिशा बिल, 2019 पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या इससे वाकई…
  • kashmir
    अनीस ज़रगर
    कश्मीर : व्यापारियों के लिए जीएसटी रिटर्न दाख़िल करना मुश्किल
    14 Dec 2019
    "असुविधा काफ़ी ज़्यादा है और जब तक ब्रॉडबैंड सेवाओं को बहाल नहीं किया जाता है समस्या हल नहीं हो पाएगी।"
  • Load More
सदस्यता लें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें