यमुना का जलस्तर चेतावनी के स्तर के पास पहुंचा
दिल्ली : यमुना का जलस्तर चेतावनी के स्तर के पास पहुंचने पर दिल्ली की एजेंसियां किसी संभावित बाढ़ से निपटने के लिए स्थिति की करीबी निगरानी कर रही हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब चार बजे यमुना का जलस्तर 203.27 मीटर पर पहुंच गया, जो चेतावनी के स्तर 204.5 से कुछ ही नीचे है।
अधिकारी ने बताया कि सुबह 10 बजे हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 21,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके अलावा बैराज से करीब 17,000 क्यूसेक पानी भी छोड़ा गया है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘हम यमुना के जलस्तर की करीबी निगरानी कर रहे हैं। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां की गई हैं।’’
पिछले साल जुलाई में दिल्ली में यमुना के पुराने पुल पर यातायात कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया था। दरअसल,नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था।
पिछले साल, यमुना का जलस्तर 205.5 मीटर तक पहुंच गया था।
अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।