Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

यूक्रेन के ख़िलाफ़ चल रहे रूसी सैन्य अभियान नये चरण में दाखिल

बेलारूस में रूसी-यूक्रेन के बीच की वार्ता में जो कुछ भी होगा, वह निर्णायक होगा।

ship
रूस के काला सागर बेड़े के उभयचर व हमलावर जहाज

पिछले दो दिनों की लड़ाई के बाद यूक्रेन में रूस के 'विशेष सैन्य अभियानएक अहम चरण में दाखिल हो जायेंगे। इसकी पूर्व पीठिका के तौर पर फ़्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ की ओर से राष्ट्रपति पुतिन के साथ निजी स्तर पर की गयी मध्यस्थता के मुताबिक़चार क्षेत्रों में मानवीय गलियारे खोले गये हैं। संघर्ष विराम का भी ऐलान कर दिया गया है।

ये चार क्षेत्र हैं: राजधानी कीवसुमी और खार्किव के दो पूर्वी शहर और आज़ोव सागर पर स्थित दक्षिणी रणनीतिक बंदरगाह शहर मारियुपोल।

दिलचस्प बात यह है कि रूस ने अपने क्षेत्र से निकासी और इसके अलावे अलग-अलग जगहों पर,जो जहां जाना चाहता है,उसे परिवहन की पेशकश भी की गयी है। इससे चरमपंथियों के कहीं और जाकर लड़ने की संभावना कम हो जायेगी। लेकिन, यह देखना अभी बाक़ी है कि आम नागरिकों को इस प्रस्ताव का इस्तेमाल करने की इजाज़त कब तक दी जायेगी। यूक्रेन का मास्को की ओर से 'नाज़ीकरण से मुक्तकिये जाने का एक अहम सियासी मक़सद है और इस क्षेत्र में अपने पैर जमाये नव-नाजी मिलिशिया ज़ोर  से चल रहे इन रूसी अभियानों को थामने के लिए 'मानव ढालका इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं।

ऐसे में कोई शक नहीं कि आने वाले दिनों में उक्त क्षेत्रों में रूसी सैन्य अभियानों को और तेज़ किये जाने की तैयारी है।दरअस्ल इस युद्धविराम की रूसी पेशकश नागरिकों को ख़तरे से बचने का आख़िरी मौक़ा है।

आगे चलने वाले सैन्य अभियानों का मक़सद कीवसुमीखार्किव और मारियुपोल को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर करने पर केंद्रित करना होगा। इसके अलावाकाला सागर पर ओडेसा बंदरगाह (नाटो की वहां पहुंच बनने से रोकने वाला बंदरगाह) पर नियंत्रण करने के लिए बाक़ी सैन्य अभियान शुरू किये जायेंगेजिसमें दक्षिण से जल-थल दोनों ही हमले और उत्तर से ज़मीनी हमले की तमाम संभावनायें शामिल होंगी।

इसके अलावासंभवतः रूसी सेना का लक्ष्य यूक्रेन की धुर दक्षिण-पश्चिमी सीमा के साथ कटे हुए ट्रांसनिस्ट्रिया में अपने मौजूदा सैन्य आधार के साथ मिलाने का भी हो सकता है।

इस पूरे परिप्रेक्ष्य की बड़ी तस्वीर यह है कि यूरोपीय (औरनिश्चित रूप से बाइडेन प्रशासन) को पहले से ही एहसास हो गया हो कि ये रूसी अभियान नीपर नदी के पूर्व और काला सागर तट के साथ लगने वाले क्षेत्रों (जो कि रूस में रोस्तोव-ऑन-डॉन से क्रीमिया तक लगा हुआ एक भूमि गलियारा मुहैया करा देता है,नीचे नक़्शा में देखें) में मास्को के उद्देश्यों को पूरा कर पाने में काफ़ी हद तक सफल रहे हैं।

असल में यूक्रेन को लड़ाकू विमानों की आपूर्ति (जबकि रूसियों का हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण हैं!)निर्वासित सरकारविद्रोहआदि जैसी चीज़ें लाज बचाने के लिहाज़ से अमेरिकी प्रचार-प्रसार के हिस्से हैं। अमेरिकी प्रचार युद्ध चरम पर है। अफ़ग़ानिस्तान में मिली हार के तुरंत बाद हुई यह घटना यूरोप (और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी) में अमेरिकी प्रतिष्ठा के लिहाज़ से एक ज़बरदस्त झटका है।

मॉस्को को अब इस बात की उम्मीद है कि यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल बेलारूस में होने वाली वार्ता में आत्मसमर्पण की शर्तों पर अपनी प्रतिक्रिया देगा। पुतिन ने मैक्रॉ के साथ बातचीत में रूस की इसी बुनियादी बात को दोहराया है। रूस के इस आख़िरी चरण में सैन्य अभियानों से तौबा करने की कोई संभावना नहीं है। अच्छी बात यह है कि यूरोप के लोग भी अपने महाद्वीप पर लंबे समय तक संघर्ष नहीं चाहते हैं। वे इस बात को लेकर पूरी तरह से सचेत हैं कि अगर यह संघर्ष लम्बा चलता है,तो उन्हें हर तरह की तबाही और परेशानी झेलने के लिए तैयार रहना होगा।

मार्च को न्यूयॉर्क टाइम्स में ब्रिटिश के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के लिखे अतिथि आलेख से यह साफ़ हो जाता है कि 'बीटिंग ऑफ द रिट्रीटयानी सेनाओं की बैरक में वापसी शुरू हो गयी है। अपनी तेज़-तर्रार बयानबाज़ी और पुतिन और ख़ुद के रास्ते में आने वाली कटुता के निशान की परवाह नहीं करते हुए जॉनसन ने अपने उस लेख में सही मायने में आगे आने समय के लिए क़दम उठाये जाने के प्रस्ताव दिये हैं।ये छ: क़दम हैं- एक अंतर्राष्ट्रीय मानवीय गठबंधन को लामबंद करनायूक्रेन को उसके बचाव में मदद करनारूस पर आर्थिक दबाव को ज़्यादा से ज़्यादा बढ़ानाअंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रूस के इस 'आक्रामकव्यवहार को सरेआम करते रहनाकूटनीति और सैनिक रूप से पीछे हटने के विकल्प का खुला रखना; औरयूरो-अटलांटिक सुरक्षा को मज़बूत करना।

यह बात ग़ौर करने लायक़ है कि इन चरणों में जिन चीज़ों का ज़िक़्र नहीं किया गया है,वे हैं: लड़ाई को लंबा खींचने को लेकर यूक्रेन को आक्रामक हथियारों की आपूर्ति करते रहना या रूसियों का ख़ून बहानाकिसी भी तरह से निर्वासित सरकार की स्थापनाया रूसी सेना को एक 'दलदलमें फंसाये रखने के लिए एक संपूर्ण उग्रवाद को हवा देना या बनाये रखना।इनमें से तमाम बातें अमेरिका की तमाम तीखी बयानबाज़ियों में अक्सर शामिल होते हैं। साफ़ है कि ज़िम्मेदारी के स्तर पर यह एक सुखद अहसास है कि रूसी का सैन्य अभियान जारी है और इसके नतीजे की जहां तक बात है,तो उसका भी अपने अंजाम तक पहुंचना तय है ! सीधे-सीधे शब्दों में कहें तो अमेरिका ने भले ही प्रोपेगेंडा युद्ध जीत लिया हो,लेकिन असली युद्ध तो रूस ही जीत रहा है।

संक्षेप में कहा जा सकता है कि बेलारूस में रूसी-यूक्रेनी वार्ता में जो कुछ भी होगावह निर्णायक होगा। आज शाम का दौर अहम रहेगा। रूसियों को उम्मीद है कि यूक्रेनियन अपने आत्मसमर्पण की शर्तों को लेकर वाजिब प्रतिक्रिया देंगे। अगर अमेरिका इन शर्तों से यूक्रेनियन को अपने पैर खींच लेने के लिए प्रेरित करता हैतो रूसी जनरल अपने सैन्य अभियान के साथ आगे बढ़ सकते हैं और ज़्यादा से ज़्यादा ताक़त के साथ बाक़ी बाधाओं को ख़त्म कर सकते हैं और अगर ज़रूरत पड़ी,तो वे नाटो देशों के साथ लगने वाली यूक्रेन की पश्चिमी सीमाओं तक भी इस अभियान का विस्तार कर सकते हैं। लेकिन चीजें इतनी आसान नहीं होंगी,क्योंकि नाटो अपनी आत्मरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध दिख रहा है।

 

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल आलेख को पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें

https://www.newsclick.in/Russia-Ukraine-Operations-Enter-New-Phase

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest