NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
अंतरराष्ट्रीय
कॉमनवेल्थ गेम्स: तीसरे दिन भारत को मिला दूसरा गोल्ड, अब तक आए कुल 5 पदक
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 मे भारत ने अब तक दो गोल्ड सहित कुल पांच मेडल जीत लिए हैं। ये सभी मेडल भारोत्तोलन यानी वेटलिफ्टिंग मे आए हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
31 Jul 2022
Sports

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तीसरे दिन जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत के लिए दूसरा गोल्ड एवं कुल पांचवा मेडल जीता। भारोत्तोलन (weightlifting ) में जेरेमी लालरिनुंगा ने 67 किलो भार वर्ग के स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने रिकार्ड 300 किलो भार उठाकर एक विश्वकर्तिमान बनाया है।  

स्नैच राउंड के पहले ही प्रयास में 140 किलो का वजन उठाकर सबको हैरान कर दिया। और क्लीन एंड जर्क में 160 किलो वजन उठाया। इस तरह उन्होंने 300 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

इससे पहले भी लालरिनुंगा  देश का गौरव बढ़ा चुके है। उन्होंने साल 2018  में युवा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था इसके अलावा पिछले साल कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सोना जीता था। अब उनकी नज़र पेरिस ओलंपिक 2024 पर है। वहीं देशवासी भी उनसे पेरिस मे एकबार फिर भारत का झंडा बुलंद करने कि उम्मीद कर रहे हैं।  

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 इससे पहले भारत एक गोल्ड सहित कुल चार मेडल जीता था। ये सभी भी भारोत्तोलन यानी वेट लिफ्टिंग मे आए हैं।
भारत के लिए इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन यानी शनिवार को  संकेत सरगर ने सिल्वर मेडल जीता था, जबकि दूसरा मेडल भारत को गुरुराजा पुजारी ने दिलाया। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं, मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल और बिंद्यारानी देवी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
अब तक के प्रदर्शन पर एक नज़र डालते है-

लालरिनुंगा ने जीता गोल्ड

भारतीय युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने 19 साल के उम्र मे पुरुषों के 67 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है।  

घायल सरगर ने जीता सिल्वर

संकेत सरगर ने 2022 कॉमनवेल्थ खेलों में भारत को अपना पहला पदक 30 जुलाई को दिलाया। उन्होंने बर्मिंघम में 55 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। सरगर ने 248 किग्रा (स्नैच में 113 और क्लीन एंड जर्क में 135) भार उठाया।  
संकेत, गोल्ड मेडल जीत सकते थे लेकिन वे दूसरे क्लीन एंड जर्क प्रयास में घायल हो गए। ये उनका पहला कॉमनवेल्थ गेम्स है जिसमें उन्होंने घायल हाथ के साथ अपना पदक प्राप्त किया। 

महाराष्ट्र के भारोत्तोलक संकेत ने अपनी प्रतियोगिता के बाद कहा, " मैंने सोना सुरक्षित करने की कोशिश की, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका"
उन्होंने कहा, "मैं बहुत निराश और गुस्से में हूं क्योंकि मैंने स्वर्ण पदक खो दिया है। मैंने स्वर्ण पदक के लिए बहुत मेहनत की थी लेकिन दुर्भाग्य से इस चोट ने मुझे गोल्ड मेडल जीतने से रोक दिया।"

 

बिंदिया ने भी जीता सिल्वर

भारत को बिंदिया रानी देवी ने महिला वेटलिफ्टिंग के 55 किग्रा कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने स्नैच में 86 और क्लीन एंड जर्क में 116 किलो के साथ कुल 202 किलो वजन उठाया। 203 किलो का वजन उठाकर नाइजीरिया की अदिजत ओलारिनोय ने गोल्ड मेडल जीता। इंग्लैंड की फ्रेयर मोरो ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

चानू ने तोड़ा कॉमनवेल्थ खेलों का रिकॉर्ड

मीराबाई चानू ने बर्मिंघम में महिलाओं का 49 किग्रा भारोत्तोलन फाइनल जीतकर भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। प्री-गेम्स पसंदीदा चानू ने 201 किग्रा (स्नैच में 88 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 113 किग्रा) उठाया और एक नया सीडब्ल्यूजी रिकॉर्ड बनाया। 
क्लीन एंड जर्क के अपने पहले प्रयास में, चानू ने 109 किग्रा भार उठाया, ये एक नया रिकॉर्ड है। 

पुजारी ने कांस्य पदक जीता

पुरुषों की 61 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने सफलतापूर्वक कुल 269 किग्रा (स्नैच में 118 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 151 किग्रा) उठाया। इस तरह वह कुल 269 किलो के साथ तीसरे नंबर पर रहे। इस इवेंट का गोल्ड मेडल मलेशिया के अजनिल बिदिन ने जीता। उन्होंने कुल 285 किलोग्राम वजन उठाया।

 

CWG 2022
Birmingham 2022
India at CWG 2022
commonwealth games
Commonwealth Games 2022
India medals tally
Mirabai Chanu
Sanket Sarger
Gururaja Poojary
Mirabai Chanu record
jeremy lalrinnunga

Related Stories

भारत का पांचवा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, इंग्लैंड ने बनाया पदकों का रिकॉर्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: ऑस्ट्रेलिया से हारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, सिल्वर से करना पड़ा संतोष

मुक्केबाजी में निकहत, पंघाल और नीतू को स्वर्ण , सागर को रजत पदक

पैरा टेबल टेनिस: भाविना पटेल ने स्वर्ण, सोनलबेन ने कांस्य पदक जीता

राष्ट्रमंडल खेल: कुश्ती में बजरंग, साक्षी, दीपक को स्वर्ण, अंशु को रजत, दिव्या और मोहित को मिला कांस्य

मुक्केबाजी में भारत के सात पदक पक्के, पंघाल, जैसमीन, सागर और रोहित सेमीफाइनल में

राष्ट्रमंडल खेलों में नाइजीरिया को हराकर भारत की पुरूष टीम टेबल टेनिस के फाइनल में

हरजिंदर ने वेट्लिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता

राष्ट्रमंडल खेल में संकेत ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022:  भारत के 215 खिलाड़ी तैयार, 28 जुलाई से होगी प्रतियोगिता


बाकी खबरें

  • भाषा
    उच्चतम न्यायालय ने ईवीएम से संबंधित प्रावधान की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज की
    12 Aug 2022
    न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-61ए को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जो चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल से…
  • भाषा
    आर्कटिक दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में लगभग चार गुना तेजी से गर्म हो रहा है: शोध
    12 Aug 2022
    एक नए अध्ययन से पता चलता है कि आर्कटिक पिछले 43 वर्षों में दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में लगभग चार गुना तेजी से गर्म हुआ है। इसका मतलब है कि आर्कटिक 1980 की तुलना में औसतन लगभग 3 डिग्री सेल्सियस…
  • सोनिया यादव
    रक्षा बंधन: बहनों को भाइयों से रक्षा का वचन नहीं प्यार और साथ चाहिए
    11 Aug 2022
    रक्षा बंधन अगर सिर्फ राखी या भाई-बहन के प्यार का त्यौहार होता तो कितना अच्छा होता। इसमें रक्षा या बंधन की गुंजाइश न होती तो कितना अच्छा होता मगर अफसोस आज भी ये त्यौहार लड़का-लड़की में भेद के विचार को…
  • baghel
    अनिल अंशुमन
    “झारखंड में फेंके गए बाउंसर पर बिहार ने छक्का लगा दिया”
    11 Aug 2022
    कुछ जानकारों के अनुसार बिहार में बदले हुए राजनीतिक हालात ने देश की सभी गैर-भाजपा सरकारों को एक ऐसा नैतिक संबल दिया है जिससे केंद्र संचालित ‘सरकार गिराने-बनाने’ के चालू सियासी कुचक्रों को लेकर उसे भी…
  • न्यूज़क्लिक टीम
    धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली
    11 Aug 2022
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी सहित कई बड़े नेता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें