Skip to main content
xआप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं। हमें आप जैसे पाठक चाहिए। स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।

दिल्ली के अलीपुर में तेंदुए का एक शावक मृत मिला, दुर्घटना की आशंका

पुलिस के मुताबिक़ स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि शावक संभवत: सड़क दुर्घटना शिकार हुआ होगा।
leopard

नयी दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके अलीपुर में खाटूश्याम मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बुधवार, 13 दिसंबर को तड़के तेंदुए का एक शावक मृत मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सुबह करीब चार बजे इसकी सूचना मिली।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तो वहां जानवर का शव मिला। अधिकारी ने बताया कि स्थिति को देखकर प्रतीत होता है कि शावक संभवत: सड़क दुर्घटना शिकार हुआ होगा।

उन्होंने बताया कि आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए वन विभाग को सूचित कर दिया गया है।

एक हफ्ते पहले, दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक तेंदुआ देखा गया था और वन विभाग ने इसे पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए थे।

वन अधिकारियों ने बताया कि चूंकि जाल में कोई जानवर नहीं फंसा इसीलिए उन्हें लगा कि तेंदुआ अरावली के जंगलों में वापस चला गया है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि वन अधिकारी जांच करेंगे कि क्या यह वही तेंदुआ है जिसे दक्षिणी दिल्ली में देखा गया था।

अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने दो दिन पहले अलीपुर के मुखमेलपुर गांव में एक तेंदुए को देखा था।

(न्यूज़ एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।

टेलीग्राम पर न्यूज़क्लिक को सब्सक्राइब करें

Latest