जाति-धर्म के आधार पर देश को बांटने की कोशिश कर रही भाजपा: महागठबंधन की रैली में लालू

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है।
प्रसाद ने दावा किया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ है।
हाल ही में सिंगापुर में सफल गुर्दा प्रतिरोपण के बाद देश लौटे प्रसाद यहां महागठबंधन की एक रैली को दिल्ली से डिजिटल तरीके से संबोधित कर रहे थे। प्रसाद के नेतृत्व वाली पार्टी राजद महागठबंधन का हिस्सा है।
प्रसाद ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा जाति और धर्म के आधार पर देश को बांटने की कोशिश कर रहा है।
प्रसाद ने कहा, ‘‘हम (महागठबंधन) 2024 के लोकसभा और 2025 के राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा का सफाया कर देंगे। वे (भाजपा) देश को जाति और धर्म के आधार पर बांट रहे हैं। भाजपा और आरएसएस अल्पसंख्यकों एवं समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ हैं।’’
उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस दोनों ही आरक्षण के खिलाफ हैं और वे संविधान को बदलने और आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।
लालू ने कहा, ‘‘हमारी लड़ाई आरएसएस की विचारधारा से है। भाजपा, आरएसएस के निर्देशों का पालन कर रही है। बिहार ने पहल की है और आने वाले चुनावों में पूरे देश से भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का सफाया हो जाएगा।’’
एएनआई ने उनके बयान को ट्वीट किया जिसमें लालू यादव ने कहा,"हमें देश को बचाना है, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाना है, बिहार और देश को आगे बढ़ाना है, अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी है। अब नरेंद्र मोदी की सरकार के जाने का समय आ गया है।
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पूर्णिया में महागठबंधन की जनसभा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया।
#WATCH हमें देश को बचाना है, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाना है, बिहार और देश को आगे बढ़ाना है, अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी है। अब नरेंद्र मोदी की सरकार के जाने का समय आ गया है: पूर्णिया में महागठबंधन की जनसभा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव pic.twitter.com/STvjBFBHNq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2023
पूर्णिया में बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीतिश कुमार ने कहा, इन्होंने (BJP) बिहार के विकास के लिए कोई काम नहीं किया और यहां आकर बोला कि हमने विकास किया। इनलोगों ने जो 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले घोषणा की थी आज तक उतनी मदद की? कहा था कि 1 लाख 25 हजार करोड़ की मदद करेंगे लेकिन 8 साल में मात्र 59 लाख मिला है।
अगर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां मिलकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ती हैं, तो भाजपा 100 से कम सीट पर सीमित हो जाएगी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन की रैली में कहा।
पूर्णिया की रैली में नीतीश कुमार ने कहा, मैं चाहता हूं कि कांग्रेस एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ने पर जल्द फैसला करे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता के अपने आह्वान को दोहराते हुए शनिवार को कहा कि अगर कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल आगामी लोकसभा चुनाव एकसाथ लड़ते हैं, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 100 सीटों से कम पर सिमट जाएगी।
नीतीश ने दावा किया कि उनका एकमात्र लक्ष्य भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विपक्ष को एकजुट करने के लिए काम करना है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे एक वास्तविकता बनाने की कोशिश करता रहूंगा।’’
उन्होंने कहा कि भाजपा को पूरे देश से खत्म करने की जरूरत है।
इन्होंने(BJP) बिहार के विकास के लिए कोई काम नहीं किया और यहां आकर बोला कि हमने विकास किया। इनलोगों ने जो 2015 के वि.स चुनाव से पहले घोषणा की थी आज तक उतनी मदद की? कहा था कि 1 लाख 25 हजार करोड़ की मदद करेंगे लेकिन 8 साल में मात्र 59 लाख मिला है: पूर्णिया में बिहार CM नीतीश कुमार pic.twitter.com/A6uU0kcZL7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2023
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ये BJP के लोग लीडर नहीं है। भाजपा में कोई लीडर नहीं है, सब डीलर हो गए हैं। इसलिए ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। हम सांप्रदायिक शक्तियों से केवल लड़ेंगे नहीं बल्कि उन्हें सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे
ये BJP के लोग लीडर नहीं है। भाजपा में कोई लीडर नहीं है, सब डीलर हो गए हैं। इसलिए ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। हम सांप्रदायिक शक्तियों से केवल लड़ेंगे नहीं बल्कि उन्हें सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे: पूर्णिया में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव pic.twitter.com/lZ9oYOa7BN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2023
(न्यूज़ एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)
अपने टेलीग्राम ऐप पर जनवादी नज़रिये से ताज़ा ख़बरें, समसामयिक मामलों की चर्चा और विश्लेषण, प्रतिरोध, आंदोलन और अन्य विश्लेषणात्मक वीडियो प्राप्त करें। न्यूज़क्लिक के टेलीग्राम चैनल की सदस्यता लें और हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित हर न्यूज़ स्टोरी का रीयल-टाइम अपडेट प्राप्त करें।